दुर्ग। निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत जीई रोड से स्टेशन रोड को जोड़ने वाले साइंस कॉलेज के पीछे स्थित केनाल रोड के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य को लेकर छीना झपटी की स्थिति बनी हुई है। एक ओर जहां दुर्ग निगम प्रशासन की पहल से शासन द्वारा 16 अक्टूबर 2025 को 522.65 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। है। वहीं लोक निर्माण विभाग द्वारा 664 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
सवाल यह उठता है कि यह निर्माण निगम प्रशासन के अधीन होगा या फिर लोक निर्माण विभाग के अधीन । दोनों के दावों से विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। यह बता दें कि स्कूल शिक्षा मंत्री व स्थानीय विधायक गजेन्द्र यादव ने एक बैठक में इस कार्य को लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने सहमति प्रदान की थी।

नगर निगम ने किया निविदा आमंत्रित
निर्माण कार्य के लिए नगर निगम द्वारा निविदा आमंत्रित की गई थी, जिसे निविदा समिति द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। वर्तमान में कार्यादेश जारी करने की प्रक्रिया प्रगति पर है, जिससे कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सकेगा। नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग के समन्वय से कार्य प्रारंभ करने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित होगा केनाल रोड
परियोजना के अंतर्गत 380 मीटर लंबी एवं 15 मीटर चौड़ी बीटी सड़क का निर्माण किया जाएगा। साथ ही 0.30 मीटर चौड़ा डिवाइडर, 380 मीटर लंबी नई केनाल (जिसमें 320 मीटर खुली एवं 60 मीटर कवर) का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त 16 दो-तरफा स्ट्रीट लाइट पोल एवं कॉलोनी एवं स्कूल के लिए 280 मीटर लंबा एप्रोच रोड भी विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुगम एवं सुरक्षित होगा।
नियम विरूद्ध पुस्तकें खरीदने की बाध्यता पर निजी स्कूल को नोटिस
दुर्ग। करने एवं प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर निजी विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्राठक को डीईओ ने भेजा नोटिस का आगाज हो चुका है। 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र के लिए कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। इस सत्र के शुरू होते ही स्कूल प्रबंधकों द्वारा बच्चों को गणवेश व किताब खरीदने तथा फीस जमा करने के लिए पालकों पर दबाव बनाया जाता है। कई स्कूल प्रबंधकों द्वारा किताबें नियम विरुद्ध खरीदने बाध्य किया जाता है।
एक ऐसा ही मामला जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा के संज्ञान में आया है। मामला केपीएस सिंधिया नगर का है। इस सत्र में स्कूल प्रबंधक द्वारा पालकों को नियम विरूद्ध पुस्तकें खरीदने बाध्य किए जाने का साक्ष्य पाया गया है। इसके अलावा प्रधान पाठक द्वारा कथित अनियमितताओं के संबंध में प्रतिवेदन डीईओ कार्यालय में जमा करने 4 अप्रैल की समय सीमा में प्रतिवेदन जमा नहीं हो सका।
जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि यह स्कूल सीजी मान्यता प्राप्त है, मगर स्कूल प्रबंधन द्वारा सीबीएसई मान्यता बताकर लोगों को गुमराह किया जाता है। इसके अलावा एनसीईआरटी की किताब भी प्रचलन में लाने कहा जाता है। इस पर मिली शिकायत की जांच कराई गई। जांच में शिकायत की पुष्टि हुई।
जांच प्रतिवेदन के आधार पर संस्था प्रमुख को 17 अप्रैल को नोटिस जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि उक्त कृत्य हेतु एवं मान्यता बिन्दु कमांक 15 का उल्लंघन मानते हुए क्यों न मान्यता समाप्ति की कार्यवाही की जाए। इस संबंध में स्कूल के प्रधान पाठक से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसे 1 माह के भीतर डीईओ कार्यालय में जमा करना सुनश्चित करेंगे।
उप निर्वाचन के लिए जिला स्तरीय शिकायत सेल का हुआ गठन
दुर्ग। नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी उप निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार/ पुनरीक्षण का कार्य जिले प्रभावशील में है। नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन होना प्रस्तावित है। आगामी निर्वाचन से संबंधित शिकायत पर त्वरित कार्यवाही के लिए जिला स्तरीय शिकायत सेल का गठन किया गया है।
यह शिकायत सेल भू-अभिलेख कक्ष क्रमांक 21 में संचालित होगा। इसके संचालन हेतु विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी उनके पूर्व दायित्वों के साथ अतिरिक्त रूप से लगाई गई है। शिकायत सेल में अधीक्षक भू-अभिलेख रेखा राजपूत मो. नं. 8359809792 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ सहायक प्रभारी अजय मेरावी ( सहायक अधीक्षक) 7987028422 जिम्मेदारी निभाएंगे।
इसके अलावा उज्जवला ध्रुव (सहायक ग्रेड- 02), साधना वर्मा (कम्प्यूटर ऑपरेटर) तथा राहुल यादव (भृत्य) की ड्यूटी लगाई गई है, जो विभिन्न सहायक कार्यों का निर्वहन करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) के आदेशानुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। शिकायत सेल में लगाए गए कर्मचारी प्रभारी अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य संपादित करेंगे।
वाटर एटीएम से मिल रहा स्वच्छ पानी, बंद यूनिट भी होंगे चालू
दुर्ग। शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम दुर्ग द्वारा शहर के 18 प्रमुख स्थानों पर वाटर एटीएम स्थापित किए गए हैं, जिससे आम नागरिकों को किफायती दर पर शुद्ध पानी मिल रहा है। इनमें से अधिकांश वाटर एटीएम सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं। शेष 4 स्थानों मालवीय नगर, महिला समृद्धि बाजार सिकोला, सिकोला मार्केट एवं नया सब्जी मंडी सिकोला पर तकनीकी, वाटर लेवल डाउन एवं निर्माण संबंधी कारणों से अस्थायी रूप से संचालन प्रभावित हुआ है, जिनका शीघ्र निराकरण कर जन सुविधा को ध्यान रखकर वाटर एटीएम में शुद्ध पेयजल उपलब्ध किया जा रहा है।
मालवीय नगर में पार्षद की अनुशंसा के अनुसार स्थल परिवर्तन के पश्चात कार्य से प्रगति पर है। वहीं महिला समृद्धि बाजार में शेड निर्माण कार्य जारी होने से पेयजल पाइप लाइन छत्तिग्रस्त हुआ, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण जल आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसे विभाग द्वारा दुरुस्त कर शीघ्र चालू करने की प्रक्रिया जारी है। इसी प्रकार नया सब्जी मंडी सिकोला में पंप एवं केबल की चोरी तथा बोरवेल के जलस्तर में कमी के कारण एटीएम बंद हुआ था। अब इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि जल्द ही आम जनता को पुनः सुविधा मिल सके।
पुराना बस स्टैण्ड में उर्स 12 मई से
दुर्ग। हजरत बाबा सैयद अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह पुराना बस स्टैंड दुर्ग के सालाना उर्स पाक कार्यक्रम (एकता उत्सव) मई 2026 को लेकर सालाना उर्स पाक कमेटी की बैठक प्रकाश देशलहरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रकाश देशलहरा ने सन 2026 के कार्यक्रम कैलेंडर का विमोचन किया तथा उसे पाक कार्यक्रम की तारीख का ऐलान किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए रऊफ कुरैशी जनरल सेक्रेटरी ने बताया कि 12 मई को दरगाह आलिया में परचम कुसाई के साथ उसे पाक कार्यक्रम का आगाज होगा। 13 मई को शाही संदल खादिम-ए-अस्थाना के निवास जामा मस्जिद के पास से निकलकर शहर का गस्त करता हुआ आस्ताने आलिया पहुंचेगी। 14 मई को कव्वाली के मुकाबला में सुल्तान साबरी कव्वाल एंड पार्टी टी वी रेडियो सिंगर दिल्ली का मुकाबला साकिब ऊमेर चिश्ती कव्वाल एंड पार्टी टी वी रेडियो सिंगर दिल्ली के साथ होगा।
15 मई को चांद कादरी चिश्ती कव्वाल एंड पार्टी टी वी रेडियो सिंगर इंटरनेशनल आर्टिस्ट का मुकाबला रियाज वारसी कव्वाल एंड पार्टी टीवी रेडियो सिंगर इंटरनेशनल आर्टिस्ट दिल्ली के साथ होगा। 16 मई को अमन अफजाल साबरी कव्वाली एंड पार्टी सुफि व बॉलीवुड सिंगर मुंबई का मुकाबला गुलाम वारिस कव्वाल एंड पार्टी रेडियो टी वी रेडियो सिंगर दिल्ली के साथ होगा। आभार प्रदर्शन राजेंद्र पाल भाटिया ने किया।
महिला से दुष्कर्म कर सोशल मीडिया पर किया वीडियो वायरल
राजनांदगांव। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म कर उसका वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने विवाह समारोह में हुई जान पहचान के बाद डोंगरगढ़ के राधिका लाज में महिला से दुष्कर्म किया था। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
डोंगरगढ़ पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम विकास कोसले पिता सूरज कोसले उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम भंडारपुरी थाना खरोरा जिला रायपुर बताया जाता है। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला द्वारा 10 अप्रैल को थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी विकास कोसले से लगभग 5-6 माह पूर्व एक शादी समारोह में मुलाकात हुई थी, जहां दोनों ने एक- दूसरे का नाम पता एवं मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई और बातचीत होने लगी।
23 मार्च 2026 को आरोपी विकास कोसले डोंगरगढ़ घूमने आया और पीड़िता को राधिका लॉज ले जाकर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में आरोपी द्वारा शादी से इंकार कर दिया गया तथा शारीरिक संबंध के दौरान बनाए गए अश्लील वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 175/2026 धारा 69 बीएनएस एवं 67 (क) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल एवं निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश हेतु जिला रायपुर रवाना की गयी, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
प्रमाणित बीजों का विक्रय मूल्य निर्धारित हुआ
दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा आगामी खरीफ सीजन 2026 के लिए विभिन्न फसलों के बीजों के विक्रय दरों का निर्धारण किया है।
बीज प्रबंधक, रूआबांधा (जिला-दुर्ग) एस. के. बेहरा से प्राप्त जानकारी अनुसार किसानों को इस वर्ष धान, दलहन और तिलहन के बीज नई कीमतों पर उपलब्ध होंगे। जिसमें धान मोटा की दर 3478, पतला धान 3919 से 3949 और सुगंधित धान की दर 4803 प्रति क्विंटल तय की गई है। इसी प्रकार कोदो-कुटकी 7245, रागी 7229, उड़द 14007 से 14351, मूंग 13390 से 14006, कुलथी 3893, सोयाबीन 9573 से 9805, मूंगफली 11816, तिल 20539 से 20557, रामतिल 12846, ढेंचा 22057 13220 और अरहर 11369 से प्रति क्विंटल की दर निर्धारित की गई है।
आधार बीजों का विक्रय दरें प्रमाणित बीजों की विक्रय दरों से 100 रूपए प्रति क्विंटल अधिक होंगी। गत वर्ष धान की मोटा दर 3550, पतला 4030 एवं सुगंधित धान 4650 प्रति क्विंटल थी। इसी प्रकार सोयाबीन 7400, अरहर 11800 से 12500 थी। उड़द और मूंग की दर क्रमशः 11300 से 11400 प्रति क्विंटल थी।
लो प्रेशर के चलते जलसंकट 16 टैंकरों से हो रही पानी सप्लाई
दुर्ग। गर्मी के बढ़ते ही निगम के कई क्षेत्रों में जल संकट का साया मंडराने लगा है। पानी की डिमांड इतनी बढ़ जाती है कि सप्लाई कमजोर हो जाती है। यही वजह है कि शहर के आउटर क्षेत्र बोरसी, पोटिया, हरिनगर, उरला, साई नगर में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।
वाटर सप्लाई में लो प्रेशर की वजह से पानी की दिक्कत बढ़ने लगी है। हालांकि निगम प्रशासन द्वारा पाइपलाइन की जांच लगातार जारी है। इसके अलावा समस्याग्रस्त क्षेत्रों में पानी पहुंचाने निगम द्वारा 16 टैंकर, 3 वाटर स्प्रिंकल की व्यवस्था भी की गई है।
शहर के आउटर क्षेत्र में जल संकट गहराने लगा है। आउटर में आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। इन क्षेत्रों में पाइप लाइन का विस्तार नहीं हुआ है। बावजूद पानी की खपत बढ़ गई है। निगम के अधिकारियों की माने तो वाटर सप्लाई के लिए लगाई गई मोटर की दक्षता कमजोर हो गई है। इस वजह से पूरी क्षमता के साथ मोटर कार्य नहीं कर रहा है।
यही वजह है कि समय पर पानी टंकी भी नहीं भर पा रही है। अभी तो गर्मी की शुरुआत हुई है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में लोगों को पाने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। बहरहाल, संकटग्रस्त क्षेत्रों में निगम प्रशासन पानी की सप्लाई टैंकरों के माध्यम से कर रहा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

