दुर्ग। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग प्रक्रिया के संबंध में शासन ने निर्देश जारी किया है। इसके अनुसार धान खरीदी के दौरान उपार्जन या संग्रहण केन्द्रों से धान उठाव नहीं कर सकेंगे धान खरीदी की अवधि पूर्ण होने के बाद ही मिलर को कस्टम मिलिंग के लिए धान प्रदाय किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: CG Morning News : गृहग्राम बगिया जाएंगे CM साय… दिल्ली से लौटेंगे भूपेश बघेल… महिला टी-20 में छत्तीसगढ़ ने जम्मू-कश्मीर को हराया… पढ़ें और भी खबरें

जानकारी के मुताबिक खरीफ विपणन मौसम 2026- 27 में पंजीकृत मिलों द्वारा समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का कस्टम मिलिंग किया जाएगा। इस संबंध में जारी विस्तृत निर्देश के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 का नागरिक आपूर्ति निगम में 50 प्रतिशत तक चावल जमा करने वाले मिलर को खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 का कस्टम मिलिंग हेतु अनुबंध किया जाये।

किंतु खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में मिलर को कस्टम मिलिंग हेतु ‘डिलीव्हरी आर्डर में धान का प्रदाय न्यूनतम समर्थन मूल्य पर वर्ष 2026-27 की धान खरीदी की अवधि पूर्ण होने के पश्चात ही किया जाएगा। विशेष परिस्थिति में पीडीएस में चावल की आवश्यकता होने पर नागरिक आपूर्ति निगम के अनुरोध पर विपणन संघ द्वारा डिलीव्हरी आर्डर में धान उक्त अवधि के पूर्व दिया जा सकेगा।

दोहरे परिवहन व्यय रोकने पर जोर : जारी निर्देश में खरीदी केन्द्रों से धान के उठाव हेतु एवं दोहरे परिवहन व्यय को रोकने हेतु अधिकाधिक मात्रा में धान सीधे मिलर्स को प्रदाय करने कहा गया है। नई बारदाना नीति एवं धान के ‘त्वरित निराकरण के दृष्टिकोण से मूल जिले/आधिक्य मिलिंग क्षमता वाले जिलों के मिलर से पुराने जिले या कम मिलिंग क्षमता वाले जिले के धान के त्वरित निराकरण करने हेतु धान खरीदी के प्रारंभ से ही संलग्न किया जावेगा।

धान के निराकरण की अवधि के दौरान परिस्थिति अनुसार प्रस्तावित संलग्नीकरण प्लान में परिवतन किया जा सकता है। धान उपार्जन केन्द्रों से सहकारी समितियों के व्यय पर 0 प्रतिशत रेण्डम वजन कराने के उपरांत धान का प्रदाय किया जावेगा। परिवहनकर्ता द्वारा मांग किये जाने पर समिति द्वारा शतप्रतिशत धान का वजन कराया जाना है।

सीमावर्ती राज्यों से धान विक्रय को रोकने निगरानी : खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन राज्य के पंजीकृत किसानों से किया जाना है। धान उपार्जन अवधि के दौरान सीमावर्ती राज्यों से धान लाकर राज्य के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत इसके विक्रय की आशंका बनी रहती है, इसलिए 30 अप्रैल 2027 तक अन्य राज्यों से धान का आयात संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण की अनुमति से ही हो सकेगा।

सुपर फाइन किस्म का धान जो 3300 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक लागत का हो, के आयात के लिए संचालक, खाद्य की अनुमति लेना आवश्यक नहीं है। परंतु आयातक को धान आयात करने की सूचना जिला खाद्य अधिकारी/खाद्य नियंत्रक को देना होगा।

‘चावल की रिसाइक्लिंग रोकने कवायद : धान खरीदी अवधि में मिलर्स द्वारा कस्टम मिलिंग का धान उठाव करने पर चावल की रिसाइक्लिंग होने की आशंका रहती है इसीलिए इस बार धान खरीदी के दौरान उपार्जन या संग्रहण केन्द्रों से धान उठाव नहीं कराने एवं धान खरीदी की अवधि पूर्ण होने के बाद ही मिलर को कस्टम मिलिंग के लिए धान प्रदाय किए जाने का निर्णय लिया गया है।

उपार्जन की समयावधि 5 दिन घटाया

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के दौरान समर्थन मूल्य योजनांतर्गत राज्य के किसानों से धान की नगद व लिकिंग में खरीदी दिनांक 5 नवंबर, 2026 से 5 जनवरी, 2027 तक की जावेगी। जबकि अन्य वर्षों में 30 जनवरी तक की जाती थी अर्थात उपार्जन की समयावधि 5 दिन घटा दिया गया है प्रदेश के किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 27 क्विंटल प्रति एकड़ लिकिंग सहित निर्धारित की गई है।

न्यायालय परिसर में खुला पुलिस सहायता केन्द्र

दुर्ग। न्यायालय परिसर दुर्ग में आने वाले आम नागरिकों को आब पुलिस से जुड़ी जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। शुक्रवार को न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र का विधिवत शुभारंभ किया गया है। शुभारंभ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शेख अशरफ प्रथम, कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने फीता काटकर किया।

इस केन्द्र पर न्यायालय आने वाले पक्षकारों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम नागरिकों को एक ही स्थान पर ये सुविधाएं मिलेंगी । यहां पर एफआईआर की प्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया, सम्मन एवं वारंट संबंधी जानकारी, पुलिस सत्यापन की जानकारी, ई-फाइलिंग में मार्गदर्शन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी, पुलिस संबंधी अन्य प्रक्रियाओं में त्वरित मार्गदर्शन लोगों को मिलेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने बताया कि कोर्ट में आने वाले लोगों को अक्सर छोटी-छोटी जानकारी के लिए अलग-अलग जगह जाना पड़ता था। अब सहायता केन्द्र पर ही उनकी समस्या का त्वरित निराकरण और सही मार्गदर्शन मिलेगा।

धमधा भाजपा में इस्तीफे का दौर जारी

दुर्ग। धमधा भाजपा में इस्तीफों का दौर जारी है। जिला स्तर के दो पदाधिकारियों ने भी पार्टी का साथ छोड़ते हुए गुरुवार को इस्तीफा सौंपा है। इस्तीफा सौंपने वालों ने किसान आंदोलन में साथ नहीं मिलने का आरोप लगाते हुई नाराजगी जताई है। पूर्व में भी कांग्रेस एवं भाजपा से इसी मामले में अनेक लोग इस्तीफा दे चुके हैं।

इस्तीफा देने वालों में शामिल आत्मा साहू साहू ने बताया कि वे जिला किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा किसान मोर्चा बोरी के उपाध्यक्ष तथा खैरझिटी के भाजपा बूथ अध्यक्ष हैं। उनका कहना कि किसानों की समस्याओं को लेकर चले आंदोलन के बावजूद अब तक इसका समाधान नहीं निकला इस कारण उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मंडल अध्यक्ष को प्रेषित किया है। इसी प्रकार जिला किसान मोर्चा मंत्री एवं भाजपा मंडल बोरी के पूर्व महामंत्री जोहन वर्मा ने भी पार्टी से इस्तीफा सौंप दिया है।

गौरतलब है कि आंदोलन में शामिल दर्जन भर और किसान कुछ दिनों पहले ही भाजपा से इस्तीफा सौप चुके हैं। वहीं कांग्रेस के भी तीन दर्जन से अधिक किसान अपनी पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। उनका आरोप है कि पार्टी से किसानों के आंदोलन में अपेक्षित सहयोग _ नहीं . मिला।

भाजपा पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद क्षेत्रीय राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। इस मामले में जिला किसान बंधु संगठन दुर्ग के संयोजक बाबा टेकसिह चंदेल ने कहा कि कोई भी किसान किसी दल का नहीं होता, बल्कि किसान के समर्थन से ही दल बनता है और उसे नजर अंदाज करने से इसी प्रकार बतौर इस्तीफा नाराजगी देखना पड़ता है।

4 करोड़ रुपये के सुपुर्द नामा आवेदन को लेकर बढ़ी तारीख

दुर्ग। वाहन के भीतर गुप्त रूप से चार करोड़ रुपए रखकर ले जा रहे आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था। इस मामले में 4 करोड रुपए के सुपुर्द नामा को लेकर कोर्ट में आवेदन लगाया गया था। जिस पर सुनवाई की तारीख बढ़ाकर 2 नवंबर की गई है।

वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार तिवारी ने बताया कि रकम सुपुर्द नामा के लिए आवेदक कमलेश आर शाह ने प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शेख अशरफ की अदालत में नया आवेदन प्रस्तुत किया था इस पर 5 नवंबर को सुनाई होने वाली थी, परंतु किसी कारणवश सुनवाई की तारीख को बढ़ाते हुए 2 नवंबर की तारीख तय की गई है। खुर्सीपार पुलिस ने रायपुर-दुर्ग मुख्य मार्ग पर पिकअप वाहन सीजी 04 क्यू यू 5996 को रोककर 25 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे तलाशी ली थी। वाहन से चार करोड़ रुपये की राशि बरामद हुई थी।

वाहन में मौजूद भावेश भाई डाभी और विष्णुदेव दुबे से पूछताछ के दौरान रकम के संबंध में संतोषजनक दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 06 के तहत राशि जब्त कर प्रकरण जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया था। गांधी नगर गुजरात निवासी आवेदक कमलेश आर शाह ने अकोला अदालत के उत्तराधिकारी आदेश व अपनी दिवंगत पत्नी नीना शाह की फर्म मेसर्स मेक टेक के दस्तावेज 30 अक्टूबर को दुर्ग न्यायालय में पेश कर दावा किया कि यह रकम उनके वैध व्यवसाय की है।

वहीं, पुलिस की जांच रिपोर्ट में वाहन से पकड़े गए लोगों के बयानों का हवाला देते हुए बताया गया कि उन्होंने रकम को जेट ट्रांसपोर्ट कार्परेशन के कारोबार से संबंधित बताया था। इसके बाद न्यायालय ने रकम लौटाने से मना कर दिया।

प्रकाश पर्व पर ही अंधेरे में डूबा भिलाई का सबसे व्यस्त बाजार

भिलाईनगर। दीपों का त्योहार दिवाली… जिसे प्रकाश पर्व कहा जाता है। घर-घर दीये जल रहे हैं, दुकानें झालरों से जगमगा रही हैं, लेकिन भिलाई का दिल कहे जाने वाले सुपेला का मुख्य बाजार ही अंधेरे में डूबा हुआ है। इसके अलावा नेशनल हाईवे रोड में भी अंधेरा छाया हुआ है। सुपेला घड़ी चौक से लेकर गदा चौक तक वन-वे सड़क के डिवाइडर पर लगे दर्जनों विद्युत पोल पिछले कई दिनों से बंद पड़े हैं। शाम ढलते ही यह पूरा इलाका अंधेरे की चादर में लिपट जाता है।

महिलाओं और बुजुर्गों में भय : अंधेरे के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों में भय का माहौल है। बाजार में चेन कला 45 का कक… स्नैचिंग, जेबकटी और हादसे का डर बना हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि लाइट बंद होने से ग्राहक जल्दी बाजार से लौट जा रहे हैं, व्यापार पर भी असर पड़ रहा है।

खरीदारी पर पड़ा असर दिवाली को लेकर बाजार में भीड़ उमड़ रही है। लोग कपड़े, पटाखे, मिठाई, सजावट के सामान खरीदने निकल रहे हैं. लेकिन शीत ऋतु के चलते शाम 5.30 बजे से ही अंधेरा छा जा रहा है। दुकानों की रोशनी के भरोसे ही सड़क चल रही है। डिवाइडर के बीच का हिस्सा पूरी तरह अंधेरे में है, जिससे लोगों को सड़क पार करने और वाहन चलाने में भारी दिक्कत हो रही है।

रंजीत कुमार ने संभाला डीपीएस भिलाई के प्रिंसिपल का चार्ज

भिलाईनगर। आदर्श विद्या मंदिर, चास खुल (बोकारों) के पूर्व प्राचार्य रंजीत कुमार ने दिल्‍ली व – पब्लिक स्कूल भिलाई के नए ह प्रिंसिपल के रूप में अपना ), बैनर. कायर्भार संभाल लिया। रंजीत कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इससे पूर्व वे आदर्श विद्या मंदिर, चास (बोकारो), सेंट माइकल्स स्कूल, रांची तथा जेपी ग्रुप स्कूल, दनकौर (ग्रेटर नोएडा ) में प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।

रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के चलते ओवरब्रिज से भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

राजनांदगांव। स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते शहर के राजनांदगांव- खैरागढ़ मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज से अब दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने 6 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रतिबंध आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

जारी आदेश के अनुसार रेलवे अंडरब्रिज (लेवल. क्रॉसिंग-460 ) स्टेशनपारा का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए बॉक्स पुशिंग का काम । नवंबर 2026 से प्रारंभ किया गया है। निर्माण एजेंसी द्वारा यह कार्य 30 दिसंबर 2026 तक पूर्ण किए जाने की संभावना जताई गई है। निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ओवरब्रिज से आवागमन को नियंत्रित करना आवश्यक बताया गया है ।

इस संबंध में 6 नवंबर को वरिष्ठ सहायक मंडल अभियंता, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे डॉंगरगढ़ के पत्र के आधार पर रेलवे, लोक निर्माण विभाग (सेतु ), नगर निगम, यातायात पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद प्रस्तुत प्रतिवेदन में निर्माण कार्य की स्थिति और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं का उल्लेख किया गया।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राजनांदगांव- खैरागढ़ रोड पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी क्रमांक 329ए) से दोपहिया वाहनों को छोड़कर शेष सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन आगामी आदेश तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। आदेश का उद्देश्य निर्माण कार्य के दौरान किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पुलिस और यातायात विभाग करेंगे वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था

आदेश में पुलिस एवं यातायात विभाग को निर्देशित किया गया है कि प्रतिबंध के दौरान वाहनों के आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवर्तित मार्ग की आवश्यक व्यवस्था किन करें, ताकि वाहन चालकों और आम नागरिकों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो। इस आदेश की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ सहायक मंडल अभियंता दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे डॉगरगढ़, अनुविभागीय दंडाधिकारी राजनांदगांव, आयुक्त नगर निगम तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। निर्माण कार्य पूरा होने तक वाहन चालकों को इस मार्ग पर यातायात प्रतिबंध का पालन करना होगा। विशेष रूप से चारपहिया, भारी एवं अन्य वाहनों के चालकों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना पड़ेगा।

जयस्तंभ चौक को किया ‘वनवे, फिर भी लग रहा जाम

राजनांदगांव। जयस्तंभ चौक में दीवाली बाजार को देखते हुए यातायात विभाग द्वारा भले ही वनवे कर दिया गया हैं, लेकिन यहां ग्राहकी की इस कदर भीड़ उमड़ी है कि लोगों का यहां से चलना मुश्किल हो गया है। यातायात विभाग द्वारा वाहनों को बीच में पार्किंग कराई गई हैं, वही दोनों ओर वनवे किया गया है।

जयस्तंभ चौक में जाम के हालात उत्पन्र होने की स्थिति को देखते हुए नगरनिगम द्वारा विगत दिनों पसरा वालों को हटाने की कार्यवाही की गई थी। हांलाकि बाद में कलेक्टर के निर्देश के बाद सभी पसरा वालों को जयस्तंभ चौक में ही पसरा लगाने के निर्देश दिए गए थे। बहरहाल ‘जयस्तंभ चौक शहर का मुख्य बाजार होने के चलते यहां लोगों की बड़ी संख्या में आवाजाही रहती हैं।

सबसे बड़ी समस्या यहां पार्किंग को लेकर हैं. ज्यादातर दो पहिया वाहन चालक शहर के बीच पहुंच रहे है, जिससे जाम लग रही हैं। नगरनिगम द्वारा सीएमओ कार्यालय, पुत्रीशाला मैदान को पार्किंग बनाया गया है। लेकिन यहां वाहन खड़े करने के बजाय लोग बाजार में वाहन लेकर प्रवेश कर रहे है। जिससे जाम के हालात निर्मित हो रहे है। जबकि शहर के गुडाखु लाइन, सदर बाजार, दुर्गा चौक, ‘कामठी लाइन में पार्किंग की जगह ही नही है। जिससे यहां भी जाम के हालात निर्मित हो रहे है।

रानी सागर में टॉय ट्रेन भी जल्द होगी शुरू

राजनांदगांव। रानी सागर के पास स्थित शहर के ऐतिहासिक एवं प्रमुख पर्यटन स्थल पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उपवन (चैपाटी ) में आज 7 नवीन नौकाओं का महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा विधिवत पूजन कर उन्हें आम जनता के लिए समर्पित किया गया।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त जी.एस. मरकाम सहित निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा व राजा माखीजा, पार्षदगण रवि सिन्हा, सतीश साहू, पार्षद प्रतिनिधि पंकज कुरंजेकर व राजेश यादव की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई नौकाओं के आ जाने से आम जनता, विशेषकर बच्चों और परिवारों में खुशी का माहौल है। नगर निगम का प्रयास है कि रानी सागर जैसे ऐतिहासिक धरोहर स्थल का चरणबद्ध तरीके से नवीनीकरण कर उसे पुनः पुराने वैभव और आकर्षण की ओर ले जाया जाए।

उन्होंने बताया कि चैपाटी में लंबे समय से बंद पड़ी टॉय ट्रेन को की प्रारंभ करने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। इसके शुरू होने से बच्चों एवं नागरिकों के लिए एक नया आकर्षण जुड़ेगा और रानी सागर में लोगों की आवाजाही बढ़ेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m