भिलाईनगर। स्मृति गृह निर्माण सहकारी सोसायटी द्वारा भिलाई नगर निगम पर लगाए गए बिना अधिग्रहण के जमीन पर रोड बनाने के आरोप को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि सोसायटी ने खुद कॉलोनी काटते समय रोड के लिए जमीन छोड़ी थी और उसी नक्शे पर मंजूरी ली थी। इसलिए इसे अनधिकृत कब्जा नहीं माना जा सकता और मुआवजे का सवाल ही नहीं उठता।

यह भी पढ़ें : CG Morning News : CM साय का आज दुर्ग और बेमेतरा दौरा… नेता प्रतिपक्ष महंत ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र… जनगणना का पहला चरण पूरा… पढ़ें और भी खबरें

स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था ने कहा कि भिलाई नगर निगम ने उनकी जमीन पर बिना अधिग्रहण के रोड बना दी। जमीन खसरा नं. 744/12.59 हेक्टेयर प्लस खसरा नं. 762 / 11.42 हेक्टेयर, ग्राम जुनवानी, पटवारी सर्कल नं. 21, दुर्ग, कुल क्षेत्र 81,700 वर्ग फीट में रोड एमआर-24, 100 फीट चौड़ी है। सोसायटी ने विकास का नक्शा मंजूरी के लिए दिया था, जिसमें 100 फीट चौड़ी टफ 24 रोड मार्क थी। उसी के आधार पर नक्शा पास हुआ था। 2001 के मास्टर प्लान में भी ये रोड 100 फीट चौड़ी दिख रही है। सोसायटी ने खसरा 744/1 और 762/1 की जमीन निगम को हैंडओवर भी कर दी थी।

narayana

कोर्ट का फैसला

सोसायटी ने खुद अपने विकास नक्शे में एमआर-24 रोड 100 फीट चौड़ी मार्क की थी। निगम ने उस छोड़ी हुई जमीन पर ही रोड बनाई है, सोसायटी की दूसरी खुली जमीन पर कब्जा नहीं किया। याचिकाकर्ता ये साबित नहीं कर पाया कि निगम ने नक्शे से ज्यादा, यानी 100 फीट से चौड़ी रोड बनाकर अतिरिक्त जमीन ली है। अंत में याचिका में कोई दम नहीं है। याचिका खारिज कर दिए।

किशोरी के दैहिक शोषण पर 20 साल की सजा

दुर्ग। किशोरी को बहला फुसलाते हुए भगा कर ले जाने के बाद उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है। अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एफटीसी अनीश दुबे की कोर्ट ने आरोपी अंशु दास मानिकपुरी को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 6 के तहत 20 वर्ष सश्रम कारावास, 1000 रुपए अर्थदंड तथा अर्थदंड न दे पाने पर 1 वर्ष के सश्रम कारावास, धारा 87 के तहत 3 वर्ष सश्रम कारावास, 500 रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष रूप वर्षा लोक अभियोजक दिल्लीवार में पैरवी की थी।

आरोपी अंशु दास मानिकपुरी निवासी आदर्श नगर कैंप एक भिलाई की जान पहचान 15 वर्ष 6 माह आयु की किशोरी के साथ थी । जान पहचान बढ़ने पर आरोपी ने किशोरी को बहला-फुसला कर शादी का प्रलोभन देते हुए 25 अगस्त 2024 की रात को अपने साथ भाग कर ले गया, और उसे 10 नवंबर 2024 तक अपने साथ ग्राम छतौना चकरभाटा बिलासपुर स्थित अपने घर में ले जाकर रखा। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाया। जब किशोरी घर से लापता हुई तब उसकी मां छावनी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।

पत्नी से विवाद के बाद घर से भागे पति को पुलिस सकुशल ढूंढ निकाला

छुरिया। पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में घर से भाग निकले व्यक्ति को पुलिस सकुशल ढूंढ निकाला है। बागनदी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बागनदी निवासी भोला कोरेम 29 मई की रात्रि में पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी से नाराज होकर घर से बिना बताए कहीं चला गया था। उसके परिजनों द्वारा उसकी कुशलता को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की गई थी।

सूचना प्राप्त होते ही थाना बागनदी पुलिस द्वारा तत्काल पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार खोजबीन एवं आवश्यक जानकारी संकलित कर संभावित स्थानों पर तलाश की गई। तलाश के दौरान चिचोला क्षेत्र में भोला कोरेम को सकुशल खोज लिया गया। पूछताछ में भोला कोरेम ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से नाराज होकर घर से चला गया था। आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन उपरांत उसे सकुशल उसक माता के सुपुर्द किया गया।

दिल्ली से आई टीम शहर में जांच रही स्वच्छता

राजनांदगांव। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत दिल्ली से यहां दो सदस्यीय टीम पहुंची है। अब तक शहर के आधा दर्जन से अधिक वार्डो में फीडबैक लिया जा चुका है। गुप्त तरीके से चल रही जांच मे टीम आम जनता से सफाई व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी ले रही है।

जानकारी के अनुसार, अब तक टीम स्टेशनपारा, वार्ड पन्द्रह और सोलह में जांच कर चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी शैंकी बग्गा ने बताया कि टीम केंद्रीय स्तर के लोकेशन के अनुसार काम करती है। लोकल स्तर पर निगम प्रशासन की इसकी जानकारी नही रहती है। उन्होने बताया कि, इस बार टाप टेन की सूची में राजनांदगांव को लाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। पिछले साल हम 14वां रैंक देशभर में रहे, जहां आबादी तीन लाख तक थी।

बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता ने भी दुनिया छोड़ी

राजनांदगांव। शहर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है, जिसमें बेटे की मौत की खबर आते ही पिता ने भी दुनिया छोड़ दी है। शनिवार को पिता-पुत्र का एक साथ अंतिम संस्कार ने पूरे माहौल को गमगीन कर गया है।

मिली जानकारी के अनुसार चौखड़ियापारा के रहने वाले शर्मा परिवार के लिए कल शुक्रवार का दिन बेहद कठिन था । शर्मा परिवार के मुखिया 80 वर्षीय मांगी लाल शर्मा के पुत्र चंद्रप्रकाश शर्मा 45 वर्ष का हृदयाघात के चलते निधन हो गया। यह खबर जैसे ही मांगी लाल शर्मा को मिली, कुछ देर में ही पुत्र वियोग की पीड़ा में उन्होंने भी प्राण त्याग दिए। पिता-पुत्र के मौत की खबर पर पूरे शहर शोक संतृप्त हो गया।

उल्लेखनीय है कि मांगी लाल शर्मा वर्षों से गौशाला मार्केट में दाल सीरा का व्यवसाय करते थे। उनके दाल सीरा की मिठास से शहर का हर तबका अच्छे से अवगत था । सालों साल यह व्यापार चल रहा था। अचानक इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है। स्थानीय मुक्तिधाम में शनिवार सुबह 11 बजे पिता-पुत्र को अंतिम बिदाई दी गई। मांगीलाल शर्मा को उनके सुपुत्र राजा शर्मा मुखाग्नि दी, जबकि पुत्र चंद्रप्रकाश शर्मा को छोटे भाई अनुज शर्मा ने मुखाग्नि दी है।

कृषि मंडी में धान की बंफर बंफर आवक शेड में रखने के लिए जगह नहीं

राजनांदगांव। कृषि उपज मंडी में इन दिनों धान की बंफर आवक होने लगी है। रोज मंडी में 16 हजार कट्टा धान पहुंच रहा है। जिससे मंडी के सभी शेड फूल हो गए है। जिसके चलते व्यापारी भी परेशान हो रहे है। इधर किसानों को भी अपनी बोली के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

विगत दिनों दो दिनों तक बंफर आवक के चलते बोली बंद करनी पड़ गई थी। हालांकि, विगत सोमवार मंडी में धान की बोली शुरू हुई। वर्तमान में धान की कीमत 21 रुपए तक बिक रहा है। जिसके चलते बड़ी संख्या में किसान मंडी धान बेचने पहुंच रहे है। सुबह से ही यहां पर्ची कटाने किसानों को लंबी कतारो में शामिल होना पड़ रहा है। मंडी में किसानों को राहत देने शेड भी नही लगाए गए है। जिसके चतले किसान चिलचिलाती धूप में परेशान होते है।

मंडी में पानी की सुविधा नहीं

बसंतपुर मंडी में पेयजल की भी समस्या बनी हुई है। बताया गया कि बोरवेल्स का जलस्तर गिरने के कारण पानी की किल्लत हो रही है। वर्तमान में नगरनिगम से टैंकर मंगाए जा रहे है। जिससे वहां किसानों की प्यास बुझाई जा रही है। किसानों का कहना है कि पेजयल की यहां बहुत समस्या है। मंडी के शेड में धान रखने की जगह नही है।

पोल्ट्री उद्योग ने उत्पादन में 25 प्रतिशत कटौती करने का निर्णय लिया- बहादुर अली

राजनांदगांव। हाल ही में पोल्ट्री उद्योग की प्रमुख संस्थाओं के साथ ऑल इंडिया पोल्ट्री ब्रीडस एसोसियेशन की एक बैठक बहादुर अली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सोयाबीन मील की कीमतों में पिछले एक महीने में 40 प्रतिशत से अधिक वृद्धि के कारण पोल्ट्री उद्योग में उत्पन्न गंभीर संकट पर चर्चा की गई तथा विभिन्न निर्णय लिए गए।

बैठक में लिए गए निर्णय के तहत फीड की लागत में भारी वृद्धि तथा जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर के दौरान आने वाले सावन, नवरात्रि और दुर्गा पूजा के मौसम को ध्यान में रखते हुए, जब परंपरागत रूप से चिकन की खपत लगभग 20-25 प्रतिशत तक घट जाती है, उद्योग ने तत्काल प्रभाव से पोल्ट्री उत्पादन में 25 प्रतिशत कमी करने का फैसला किया है। इस सुधारात्मक कदम के तहत पूरे देश में पैरेंट ब्रीडर स्टॉक्स की कटाई शुरू कर दी गई है।

ब्रीडर की बिक्री, दर जो पहले लगभग 140 रूपये था, स्टाक खाली करने के प्रयास में घटकर लगभग 65 रूपये करके बिक्री किया जा रहा है। सोयाबीन का रेट जमाखोरी के कारण बढ़ा है जबकि उत्पादन भारत की आवश्यकता से अधिक है। नेफेड में स्टाक किए गए सोयाबीन की बिक्री के दौरान कुछ जमाखोरों एवं 4-6 स्टाकिस्टो द्वारा सट्टात्मक तरीके से रेट बढ़ाने का कार्य किया गया है।

इसकी शिकायत भी केन्द्र सरकार से की जाएगी। पोल्ट्री उद्योग से जुड़ी संस्थाएं सरकार से लगातार जीएम सोयाबीन मील के आयात की अनुमति देने की मांग भी कर रही है। उद्योग को उम्मीद है कि सरकार जीएम सोयाबीन मील के आयात की अनुमति देकर फीड की कीमतों को स्थिर करने में सहायता करेगी।

सब्जी मंडी में मारपीट, 8 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। राहगीरों को रोककर शराब के लिए पैसे मांगने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही बसंतपुर मंडी में व्यवसायी से मारपीट करने वाले आरोपियों पर भी शिकंजा कसते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार कुल आठ आरोपियों में चार नाबालिग भी शामिल बताये जाते हैं।

बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू से मिली जानकारी के अनुसारगिरफ्तार आरोपियों के नाम हिमांशु यादव पिता मिनेश यादव उम्र 21 वर्ष, अंकुश राजपूत पिता गोविंद राजपूत उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी क्लब चौक राजनांदगांव, उज्जवल रजक पिता सुरेश रजक उम्र 20 वर्ष निवासी दुर्गा चौक, चौखड़ियापारा तथा आदित्य साहू उर्फ आदिल पिता गणेश साहू उम्र 19 वर्ष निवासी सृष्टि कॉलोनी राजनांदगांव बताए जाते हैं। इस मामले में प्रार्थी भुनेश्वर साहू निवासी ग्राम गठुला ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह नंदई चौक स्थित बृजेश गुप्ता के टाईल्स दुकान में कार्य करता है।

28 मई को शाम लगभग 7. 30 बजे दुकान का कूलर खराब होने पर अपने साथी रामविलास के साथ मोटर सायकल से सामान लेने नंदई नाका गया था। वापस लौटते समय आदित्य एवं उसके अन्य साथियों द्वारा उन्हें रोककर जेब में रखे मोबाइल एवं पैसे छीनने का प्रयास किया गया।

विरोध करने पर आरोपियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई तथा नहीं देने पर हाथ-मुक्का से मारपीट कर जान से खत्म करने की धमकी दी गई। रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में धारा 296, 115 (2), 119 (1), 3 ( 5 ), 126 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H