दुर्ग। ग्राम जरवाय एवं ग्राम दादर में जमीन खरीदी के मामले में परिवादिनी धोखाधड़ी का शिकार हो गई। आरोपी दिनेश माखीजा ने पूरी जमीन एवं अन्य खर्ची को मिलाकर 2 करोड़ 11 लाख रुपए परिवादिनी से ले लिया परंतु न तो पूरी जमीन का सौदा किया और न ही बाकी रकम वापस करने का प्रयास किया। इस सौदे में आरोपी ने परिवादिनी से 1 करोड़ 09 लाख 31 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। परेशान होकर परिवादिनी सिस्टर कोलीन मेरी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में परिवाद पेश किया था।
सक्षम न्यायालय अभिनव डहरिया न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी भिलाई तीन जिला दुर्ग ने पुरानी भिलाई पुलिस को निर्देश दिया है कि वह गैर आवेदक दिनेश माखीजा निवासी याशिका कलेक्शन जीई रोड बस स्टैंड चरोदा के विरुद्ध एवं इस मामले में अन्य शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 420, 406, 34 के तहत एफ आई आर दर्ज करें और विधि के अनुसार इसकी जांच करें। सभी दस्तावेजों की जांच के बाद न्यायालय में पंजीकरण की सूचना भी दें।

परिवादिनी सिस्टर कोलीन मेरी 58 वर्ष एफ आई एच प्रोविनसियलेट शिव इन्क्लेव, नजफगढ़ नई दिल्ली निवासी है। और वर्तमान में ज्योति भवन ज्योति कैंपस, जीई रोड बीएमआई चरौदा में रहती है। परिवादिनी दी क्रोग्रीगेशन ऑफ़ दी फ्रांसिस्कन सिस्टर्स ऑफ़ द इनेकुलेटर हार्ट आफ मेरी दिल्ली की इंचार्ज के पद पर कार्यरत है।
आरोपी दिनेश माखीजा बीएमआई चरोदा ज्योति स्कूल में ही कार्यरत केनी डनवेल के साथ परिवादिनी सिस्टर कोलीन मेरी के निवास ज्योति भवन जाकर कहा कि जरवाय एवं उससे लगी ग्राम दादर की कृषि भूमि उसे बेचना है, क्योंकि उसे रकम की आवश्यकता है। आरोपी दिनेश माखीजा ने बताया कि उसकी जरवाय में 5.40 एकड़ भूमि है जिसकी कीमत 1 करोड़ 36 लाख रुपए होगी ग्राम दादर में 0.52 एकड़ तथा 0.901 की भूमि है जिसकी कीमत 76 लाख रुपए होगी। इस तरह कुल 6, 82 एकड़ भूमि है जिसकी कीमत 2 करोड़ 11 लाख रुपए है।
परिवादिनी ने वृद्धा आश्रम बनाने के लिए भूमि दिखाने की बात कही तो आरोपी ने परिवादिनी को आश्वासन देते हुए कहा कि क्यों परेशान होते हो आपके ज्योति स्कूल के केनी नवेल को मेरे साथ भेज दीजिए मैं उसे पूरी भूमि दिखा दूंगा। पसंद आने पर उसके सामने ही भूमि का नाप कर दूंगा। परिवादिनी उसकी बातों पर भरोसा कर लिया। इसके बाद दिनेश माखीजा से कहा कि अग्रिम राशि उसे दे दी जाए।
परिवादिनी ने अलग-अलग किस्तों में चेक के माध्यम से करोड़ों रुपए की राशि दे दी थी। 31 अगस्त 2020 को आरोपी परिवादिनी के पक्ष में ग्राम जरवाय की भूमि को एक साथ बेचने के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपए में इकरारनामा निष्पादित किया था। परिवादिनी के साथ आरोपी ने कुल जमीन का 2 करोड़ 11 लाख रुपए में सौदा तय किया था। बाद में आरोपी ने कम जमीन की ही रजिस्ट्री कराई वहीं सीमांकन में भी जमीन कम मिली। जब परिवादिनी ने पूरी भूमि रजिस्ट्री कराने या रकम वापस करने कहा तो आरोपी मुकर गया था।
13 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार
भिलाईनगर। दो थानों की पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीमों मे साइबर आरोपी कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते
समेत सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे। ठगी में म्यूल अकाउंट नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए साइबर ठगी में उपयोग किए जा रहे 13 म्यूल बैंक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। इसमें लगभग 10 लाख रुपये के संदिग्ध साइबर ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ। आरोपी कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराकर अवैध धनराशि के अंतरण में सहयोग कर रहे थे।
ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार साइबर अपराधों एवं म्यूल बैंक खाताधारकों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना सुपेला, थाना खुर्सीपार एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कुल 13 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी अपने स्वयं के तथा अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि के लेनदेन एवं अंतरण के लिए कर रहे थे।
आरोपी कमीशन प्राप्त करने के उद्देश्य से एजेंटों के माध्यम से बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं मोबाइल सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। जिनका उपयोग ठगी की राशि को विभिन्न खातों के माध्यम से स्थानांतरित एवं छिपाने में किया जाता था। जांच में यह भी ज्ञात हुआ कि संबंधित खाताधारकों ने दो हजार से 15 हजार तक के कमीशन के बदले अपने बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज एवं सिम कार्ड अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराए गए थे।
तकनीकी विश्लेषण एवं बैंक रिकॉर्ड के परीक्षण में इन खातों में लगभग 10 लाख रुपये के संदिग्ध साइबर ट्रांजेक्शन पाए गए। प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर थाना सुपेला क्षेत्र में बंधन बैंक के 09 खाताधारकों तथा थाना खुर्सीपार क्षेत्र में इंडियन बैंक के 04 खाताधारकों के विरुद्ध कार्रवाई कर की है।
सीएसवीटीयू अब सिर्फ डिग्री नहीं, देगा करियर को रफ्तार
भिलाईनगर। तेजी से बदलती तकनीक और रोजगार की नई मांगों को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई ने युवाओं के लिए अत्याधुनिक तकनीकी कौशल विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट एंड इंफॉर्मल एजुकेशन (सीएसडीआईई) के माध्यम से 11 अत्याधुनिक सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इन कोर्सों के लिए 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों, शोधार्थियों और प्रोफेशनल्स को नई तकनीकों में दक्ष बनाकर उन्हें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। सभी कोर्स 30 दिनों की अवधि के होंगे, जिनमें प्रतिदिन दो घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सफल प्रतिभागियों को परीक्षा के बाद प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, जिसे व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के समकक्ष माना जाएगा।
इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पीएचडी, स्नातकोत्तर, स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई, हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न कोर्सों की पंजीयन शुल्क 2,000 रुपए से 5,000 रुपए तक निर्धारित की गई है। जबकि प्रत्येक कोर्स तभी प्रारंभ होगा जब उसमें कम से कम 13 प्रतिभागियों का नामांकन होगा। पंजीयन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा तथा प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
इन कोर्सों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
इस बार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आटो कैड टू डी तथा थ्री डी, ऑप्टोइलेक्ट्रानिक डिवाइस के लिए नैनोमटेरियल्स पर डेंसिटी फंक्शनल थ्योरी आधारित अध्ययन, ब्लॉक-कोडिंग के साथ प्रोग्रामिंग कोडिंग, एआई और रोबोटिक्स के लिए क्रिएटर टूल, इंडस्ट्रीयल ऑटोमेशन और इंस्ट्रूमेंटेशन, पॉयथन का इस्तेमाल करके मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और ड्रोन बनाना, उद्यमियों के लिए उभरती टेक्नालॉजी में रिसर्च और प्रोटोटाइप डेवलपमेंट, तकनीकी/रिसर्च रिपोर्ट लिखना, माइक्रोवेव एंटीना- सिद्धांत और डिजाइन जैसे आधुनिक विषय शामिल किए गए हैं।
राखियों के लिए डाक विभाग ने रखी विशेष पीली पेटियाँ
भिलाईनगर | 01 अगस्त से 29 अगस्त तक डाक संभाग के चयनित स्थलों पर राखियों के लिए विशेष पीली पत्र पेटियां स्थापित की गई हैं। इन पत्र पेटियों में केवल राखी एवं राखी से संबंधित शुभकामना पत्र ही पोस्ट किए जाएंगे, जिससे उनकी पृथक निकासी, त्वरित प्रसंस्करण एवं शीघ्र प्रेषण सुनिश्चित किया जा सके। यहां रखी गई हैं पेटियाँ- दुर्ग शहर प्रधान डाकघर, गांधी चौक दुर्ग, ग्रीन चौक स्टेशन रोड दुर्ग कसारीडीह उपडाकघर, भिलाई शहर भिलाई-1 उपडाकघर, सिविक सेंटर भिलाई मुख्य डाकघर, सुपेला उपडाकघर, जवाहर मार्केट उपडाकघर ।
कार्यरत शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने मिला आखिरी मौका
भिलाईनगर। (टीईटी) अर्थात शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं होने के स्थिति में सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका में कार्यरत शिक्षकों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31 अगस्त 2028 तक की समय- सीमा निर्धारित की है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 29 मई 2026 को पारित अपने निर्णय में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता को यथावत रखते हुए कार्यरत शिक्षकों की व्यावहारिक कठिनाइयों को स्वीकार किया है। टीईटी उत्तीर्ण करने की अंतिम समय सीमा 31 अगस्त 2028 निर्धारित है। साथ ही न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है कि इसके पश्चात समय वृद्धि की कोई प्रार्थना स्वीकार नहीं की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में विभागीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को निर्धारित समय-सीमा के दृष्टिगत समयबद्ध आयोजित करने का आदेश दिया है। फेडरेशन ने टीईटी प्रभावित शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण, अध्ययन सामग्री एवं परीक्षा की समुचित तैयारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह राज्य शासन से किया है।
फर्जी तरीके से सिम जारी कर धोखाधड़ी करने वाली आरोपी गिरफ्तार
भिलाईनगर। प्रार्थी के आधार कार्ड, लाइव फोटो एवं बायोमेट्रिक का दुरुपयोग कर उसकी जानकारी के बिना फर्जी तरीके से सिम जारी करने के मामले में अपराध दर्ज कर भिलाईनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि थाना भिलाईनगर में प्रार्थी की शिकायत पर उसके आधार कार्ड, लाइव फोटो एवं बायोमेट्रिक का दुरुपयोग कर उसकी जानकारी एवं सहमति के बिना उसके नाम से एयरटेल सिम जारी कर अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए उपलब्ध कराने के संबंध में धारा 419, 420 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। शिकायत अनुसार प्रार्थी ने नया सिम प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं बायोमेट्रिक उपलब्ध कराया गया था।
सिम विक्रेता द्वारा तकनीकी समस्या का हवाला देते हुए सिम जारी नहीं किए जाने की बात कही गई। बाद में साइबर जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि प्रार्थी के नाम से एयरटेल सिम जारी कर अन्य व्यक्ति उपयोग कर रहा था। प्रकरण की विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर फर्जी तरीके से सिम जारी कर धोखाधड़ी करने में संलिप्त आरोपी महिला निशा सैंड (22 वर्ष) निवासी खुर्सीपार को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है।
भिलाई निगम ने 4 महीने में वसूला 34.21 करोड़ रुपये की संपत्ति कर
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही 1 अप्रैल 2026 से 31 जुलाई तक में राजस्व वसूली में अच्छा प्रदर्शन किया है। निगम ने 34.21 करोड़ रुपये की वसूली की है, जो कुल मांग का 28.97% है। रांची की मेसर्स पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स प्रा.लि. कंपनी को संपत्ति कर वसूली का जिम्मा दिया गया है। नियमानुसार संपत्ति कर की वसूली के लिए निजी एजेंसी कर्मचारी रख फील्ड वर्क कर वसूली करना चाहिए लेकिन भिलाई निगम में निजी एजेंसी ऐसा नहीं कर रही है। इस पर आयुक्त ने एजेंसी पर नाराजगी भी व्यक्त की है।
नेहरू नगर गुरुद्वारा तिराहा से सुपेला ओवरब्रिज तक बनेगा ओवरब्रिज
भिलाईनगर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्ग-भिलाई शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बड़े फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर अभिजीत सिंह ने की। इसमें लोक निर्माण विभाग दुर्ग संभाग और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में एनएचएआई के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य के रूप में नेहरू नगर चौक- गुरुद्वारा तिराहा से सुपेला ओवरब्रिज तक नया ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया। इस स्थान को ब्लैक स्पॉट में शामिल बताया गया है। इसके लिए डीपीआर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
टोल प्लाजा और सर्विस रोड पर सख्ती- कुम्हारी – बाफना टोल प्लाजा पर पुलिस के साथ समन्वय कर ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की जाएगी। टोल प्लाजा से उरला तक दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण बायपास के सभी सहायक मार्गों में स्पीड ब्रेकर लगाने का काम प्रगति पर है।
सुपेला फ्लाईओवर के लिए शुरू हुआ मिट्टी परीक्षण
सुपेला घड़ी चौक से गदा चौक के मध्य प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण के लिए स्वाइल टेस्टिंग का काम शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग पिछले तीन दिन से काम करा रहा है। छह से अधिक स्थानों पर टेस्टिंग कर जमीन के भीतर मिट्टी और पत्थर की स्थिति जांची जाएगी।
डोंगरगढ़ शहर मंडल कार्यसमिति भंग
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ भाजपा में पार्टी के कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं ने लंबे समय से चल रही खींचतान के बीच प्रदेश भाजपा ने बड़ा निर्णय लिया है। एक तरफ जहा डोंगरगढ़ शहर मंडल कार्यसमिति भंग कर दी गई है। वहीं दूसरी तरफ अनुशासनहीनता के आरोप में पांच भाजपा नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर डोंगरगढ़ शहर मंडल कार्यसमिति को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया गया है। प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन मारकंडे ने इस आशय का आदेश जारी किया है। इसके अलावा डोंगरगढ़ के पांच भाजपा नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इन पांच नेताओं की 6 वर्षों के लिए सदस्यता समाप्त की गई है। जिन नेताओं पर सोशल मीडिया में अभियान चला कर पार्टी के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप है वह सभी नेता बाहर किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र साहू अनिल पांडे परविंदर सिंह मोंटी, प्रिंस कक्कड़ को 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
लगातार हो रहा था इस्तीफा डोंगरगढ़ शहर में मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए लगातार इस्तीफा दे रहे थे। तकरीबन 150 भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया था। हालांकि, भाजपा नेताओं के मान मनोबल के बाद कुछ नेताओं की इस्तीफे वापस कर लिए गए थे, लेकिन प्रदेश भाजपा ने डोंगरगढ़ में चल रही थी खींचतान को गंभीरता से लिया था। जिसके कारण ही पांच नेताओं पर निष्कासन की गाज गिरी है, और शहर मंडल की कार्य समिति को भंग कर दिया गया है।
अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने साफ शब्दों में कहा है कि डोंगरगढ़ में जिस तरह से कुछ दिनों से गतिविधियां पार्टी के भीतर चल रही थी वह ठीक नहीं थी । प्रदेश भाजपा ने इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लिया है और कार्रवाई की है पार्टी के भीतर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मोहारा फिल्टर प्लांट में अब शिफ्ट में तैनात होंगे कर्मचारी
राजनांदगांव। शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और मोहरा फिल्टर प्लांट में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए नगर निगम द्वारा अब कर्मचारियों की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जा रही है। फिल्टर प्लांट में पानी शुद्धिकरण की प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।
बताया जा रहा है कि प्लांट में पानी साफ करने के लिए उपयोग होने वाली फिटकरी, क्लोरीन और ब्लीचिंग पाउडर की मात्रा को लेकर लगातार विपक्ष द्वारा शिकायतें की जा रही थीं। इसके बाद नगर निगम ने व्यवस्था में सुधार के ए कर्मचारियों की नियमित तैनाती का निर्णय लिया है। यहां तक की महापौर धुसूदन यादव द्वारा तेजस कंपनी के संचालक को भी व्यवस्था सुधारने के लिए फटकार लगाई जा चुकी है।
ज्ञात हो कि राजनांदगांव जिला मुख्यालय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 51 वार्ड में पर्याप्त पानी की जलापूर्ति मोहरा स्थित फिल्टर प्लांट से सुनिश्चित कराई जाती है। फिल्टर प्लांट में गड़बड़ी न हो अब शिफ्ट के अनुसार कर्मचारी प्लांट की गतिविधियों पर नजर रखेंगे और पानी शुद्धिकरण में उपयोग होने वाली सामग्री की मात्रा, स्टॉक और उपयोग की निगरानी करेंगे।
निगम के अधिकारियों का कहना है कि इससे पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलेगी। 2 दिन पहले भी शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद से व्यवस्था में फिर सुधार किया गया है। इस संबंध में शहरवासियों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए फिल्टर प्लांट की व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद की जा रही है। ताकि शहर वासियों को शुद्ध पानी नसीब हो सके।
कॉलेजों में खाली सीटों पर प्रवेश का इंतजार, 9 अगस्त तक मौका
राजनांदगांव। शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद से महाविद्यालयों में प्रवेश तो चल रहा है, लेकिन अभी भी सीट खाली है. ऐसे में महाविद्यालय प्रबंधन की चिंता बढ़ रही है। विज्ञान और वाणिज्य संकाय में सीट खाली होने के कारण महाविद्यालय प्रबंधन चिंतित नजर आ रहा है।
जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में सीटें खाली बताई जा रही हैं। खाली सीटों को भरने के लिए 9 अगस्त तक आवेदन लेने के बाद 14 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया चलने की संभावना है। महाविद्यालय प्रबंधन की माने तो उसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुशंसा पर ही दाखिला मिल सकेगा। सबसे अधिक परेशानी निजी महाविद्यालयों में देखने को मिल रही है, जहां विद्यार्थियों की संख्या कम होने से कई पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त हैं। ऐसे में चिंता बढ़ी हुई है।
शिक्षा सत्र शुरू होने राजनांदगांव जिले के सभी शासकीय और निजी महाविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है । राजनांदगांव जिला मुख्यालय में भी स्वशासी दिग्विजय महाविद्यालय से लेकर विज्ञान महाविद्यालय और महिलाओं के लिए कमला देवी महिला महाविद्यालय का संचालन हो रहा है। लेकिन यहां पर भी 70 से 80% सेट भर पाई है।
विज्ञान के बाद से विश्वविद्यालय प्रबंधन के निर्देश पर और वाणिज्य के अधिकांश सीट खाली बताएं जा रहे हैं। 9 अगस्त तक आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद 14 अगस्त तक विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा उसके बाद कॉलेज प्रबंधन भी प्रवेश को लेकर विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों का इंतजार करेगा। बहरहाल वर्तमान में दाखिले को लेकर सभी की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। बताया जा रहा है कि निर्धारित समय के बाद प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय स्तर से निर्णय लिया जाएगा। कुलपति की अनुशंसा के आधार पर कुछ मामलों में विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिल सकता है।
250 से अधिक स्काउट-गाइड आज से जिला स्तरीय शिविर शुरू
खैरागढ़। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के तत्वावधान में 7 से 10 अगस्त तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़ में जिला स्तरीय स्काउट-गाइड तृतीय सोपान एवं रोवर – रेंजर निपुण जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में जिले के चार्टर्ड एवं OYMS पंजीकृत विद्यालयों से 250 से अधिक स्काउट गाइड रोवर और रेंजर भाग लेकर विभिन्न व्यवहारिक परीक्षाओं एवं प्रशिक्षण गतिविधियों में अपनी दक्षता का प्रदर्शन करेंगे। शिविर का आयोजन राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के मार्गदर्शन जिला मुख्य आयुक्त भागवत शरण सिंह के संरक्षण तथा जिला आयुक्त निर्देशन में किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य प्रतिभागियों की स्काउटिंग- गाइडिंग संबंधी क्षमताओं का मूल्यांकन करने के साथ उनमें नेतृत्व अनुशासन एवं जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल साव के सेवा भावना और आत्मनिर्भरता जैसे गुणों का विकास करना है।
निपुण मानकों जांच निर्धारित के अनुरूप होगी। चार दिवसीय शिविर के दौरान प्रतिभागियों की तृतीय सोपान एवं निपुण जांच निर्धारित मानकों के अनुरूप होगी। इसमें गांठ एवं बंधन प्राथमिक उपचार ध्वज शिष्टाचार कैंप क्राफ्ट पायनियरिंग मानचित्र अध्ययन टोली संचालन सामुदायिक सेवा आपदा प्रबंधन तथा गतिविधियों के माध्यम से परीक्षण किया पर्यावरण संरक्षण जैसी व्यवहारिक जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


