भिलाईनगर। सेल – भिलाई इस्पात संयंत्र की ऐतिहासिक नेहरू अवार्ड योजना के अंतर्गत वर्ष 2025 के लिए नेहरू पुरस्कार वितरण समारोह का प्रथम चरण शनिवार को आयोजित किया गया। दो दिवसीय इस पुरस्कार वितरण समारोह के प्रथम दिन संयंत्र के कुल 119 पुरस्कारों को तीन श्रेणियों-जवाहर पुरस्कार, नेहरू पुरस्कार तथा जवाहर लाल नेहरू समूह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें : पॉवर सेंटर : किरकिरी… जादूगर… सिस्टम में छेद… मिलावटी शराब… त्रिमूर्ति… 9 जिला, 4 संभाग… – आशीष तिवारी

समारोह के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक प्रभारी (बीएसपी) एवं कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अजय कुमार चक्रवर्ती रहें व विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (संकार्य) तुषार कांत, कार्यपालक निदेशक (माइंस) कमल भास्कर तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ। विनीता द्विवेदी उपस्थित रहीं।

narayana

नेहरू पुरस्कार वितरण समारोह के प्रथम दिवस जवाहर पुरस्कार श्रेणी में 33 अधिकारियों को उनके व्यक्तिगत योगदान के लिए सम्मानित किया गया। नेहरू पुरस्कार श्रेणी में 63 कमर्चारियों को व्यक्तिगत उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि जवाहर लाल नेहरू समूह पुरस्कार श्रेणी में 23 समूहों को उनके सामूहिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

प्रथम चरण में कुल 119 पुरस्कारों से अधिकारियों एवं कमर्चारियों को संयंत्र की प्रगति एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में ए।के। चक्रवर्ती ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ये पुरस्कार उनके समर्पण, प्रतिबद्धता तथा संगठन की प्रगति में दिए गए उत्कृष्ट योगदान का सम्मान हैं।

उन्होंने कहा कि यद्यपि ये पुरस्कार व्यक्तिगत रूप से प्रदान किए जाते हैं, किंतु वे पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों के भी प्रतीक हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) जे एन ठाकुर ने अतिथियों, पुरस्कार विजेताओं एवं उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए नेहरू पुरस्कार योजना की रूपरेखा एवं वर्ष 2025 के पुरस्कारों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने संयंत्र की सतत प्रगति एवं उत्कृष्ट निष्पादन के लिए निरंतर योगदान देने का आह्वान किया। समारोह में कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री प्रियंका मीणा ने किया व धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री निवेश विजयन ने दिया। प्रशस्ति पत्र हेतु विजेताओं के नाम का वाचन सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) मिहिर मनोहर तथा उप प्रबंधक (मानव संसाधन) समायला अंसारी ने किया। इस अवसर पर इस्पात बिरादरी के सदस्य एवं पुरस्कार विजेताओं के परिजन उपस्थित रहे।

सेक्टर-9 हास्पिटल का निजीकरण रोकने संयुक्त यूनियन चलाएंगी जनांदोलन

भिलाईनगर। बीएसपी के सेक्टर 9 अस्पताल को निजीकरण की दिशा में ले जाने की आशंकाओं के बीच आज संयुक्त ट्रेड यूनियनों इंटक, एटक, ऐक्टू, सीटू, एचएमएस, लोईमू एवं स्टील वर्कर्स यूनियन की बैठक हुई। बैठक में अस्पताल को सार्वजनिक क्षेत्र में बनाए रखने के लिए व्यापक जनआंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। यूनियनों ने स्पष्ट कहा कि यह संघर्ष केवल कर्मचारियों का नहीं, बल्कि लाखों नागरिकों के स्वास्थ्य और जनहित की रक्षा का संघर्ष है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार से संयंत्र के विभिन्न विभागों, टाउनशिप, सेवानिवृत्त कमर्चारियों की बस्तियों तथा आम जनता के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान पर्चे वितरित किए जाएंगे, सभाएं आयोजित होंगी तथा लोगों को अस्पताल के निजीकरण के संभावित दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा। जनता की भागीदारी से ही इस जनसंपत्ति की रक्षा संभव है।

जनता के स्वास्थ्य पर हमला है निजीकरण का निर्णय- संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के अस्पताल वर्षों से कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों और आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करता रहा है। यदि इसका संचालन निजी या कॉरपोरेट हाथों में सौंपा गया तो इलाज महंगा होगा, कर्मचारियों और पेंशनरों की स्वास्थ्य सुरक्षा प्रभावित होगी तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं का चरित्र कमजोर पड़ेगा। यूनियनों ने अस्पताल के निजीकरण, लीज अथवा कॉरपोरेट प्रबंधन को सौंपने की किसी भी प्रक्रिया का पुरजोर विरोध करने का संकल्प दोहराया।

14 जुलाई को विशाल प्रदर्शन का आह्वान

बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 जुलाई (मंगलवार) शाम 6 बजे सेक्टर-9 अस्पताल के मुख्य द्वार पर संयुक्त ट्रेड यूनियनों के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शन में कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों, उनके परिवारों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई।

100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण

दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित लगभग 100 वर्ष पुराने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय भवन का शीघ्र ही नवनिर्माण किया जाएगा। लंबे समय से जिले की शिक्षा व्यवस्था के संचालन का केंद्र रहे इस ऐतिहासिक भवन को आधुनिक सुविधाओं युक्त नए स्वरूप में विकसित किया जाएगा। जर्जर हो चुके वर्तमान भवन के स्थान पर बनने वाला नया कार्यालय शिक्षा प्रशासन को अधिक व्यवस्थित, प्रभावी, पारदर्शी एवं जनसुविधा के अनुरूप बनाएगा।

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय केवल एक प्रशासनिक भवन नहीं, बल्कि जिले की संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था का प्रमुख केंद्र होता है। यहीं से विद्यालयों के संचालन, शिक्षकों की व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों के हितों, शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचारों तथा शासन की शिक्षा संबंधी योजनाओं का प्रभावी संचालन और अनुश्रवण किया जाता है। इसलिए इस कार्यालय का आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित होना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नया भवन राशि स्वीकृति होने के बाद निर्माण प्रारंभ होगा। आज इंजीनियर के साथ पुराना भवन का निरीक्षण कर जल्द ही ड्राइंग डिज़ाइन तैयार करने निर्देश दिए।

विदेशी ओलम्पियन बॉस्केटबॉल की बारीकियां सिखाएंगी आज से

राजनांदगांव। सर्वग्य राव बास्केटबॉल अकादमी राजनांदगाव द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल खेलो इंडिया अकादमी एवं युगन्तर खेलों इंडिया अकादमी राजनांदगाव के सहयोग से बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर सह ट्रायलस का आयोजन 28 एवं 29 जून को दिग्विजय स्टेडियम एवं रेवाडीह स्तिथ सर्वाग्य राव बास्केटबॉल अकादमी में किया जावेगा।

कैंप में राजनांदगाव के मैडलिस्ट खिलाडी, एवं देश भर के चुनिंदा खिलाडी भाग लेंगे। इस कैंप के लिए ऑस्ट्रेलिया से एडिलेड लाइटनिंग टीम की जनरल मैनेजर, दो बार की ओलिंपियन, ओलंपिक में काँस्य पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया की कप्तान टेस्स मैडगेन, विनोद नायर, शरणी रए इन्न, लिना ज़हे एन और एडिलेड लाइटनिंग के ओनर मोहन पेंग कू आ रहे है।

वे इस कैंप के द्वारा अपनी महिला नेशनल लीग की टीम के लिए देश की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों एवं उनकी डेवलपमेंट टीम के खिलाड़ियों को चयनित करने का प्रयास भी करेंगे। यह टीम ऑस्ट्रेलियन लीग की सर्वश्रेष्ठ टीम है, ओलंपिक बास्केटबॉल खिलाड़ियों का बास्केटबॉल की नर्सरी राजनांदगाव में आना अत्यंत ही गर्व का पल है। वे राजनांदगाव की दोनों खेलों इंडिया अकादमी के श्रेष्ठ प्रदर्शन के कारण ही राजनांदगाव आ रहे है।

5 नक्सल पीड़ितों व 2 आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

मोहला। मोहला – मानपुर – अंबागढ़ चौकी जिले में शासन की पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत नक्सल पीड़ितों को पुनर्वास नीति का लाभ देने एवं आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

24 जून को कार्यालय कलेक्टर सभागार में जिला स्तरीय नक्सल पीड़ित एवं आत्मसमर्पित नक्सलवादी पुनर्वास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष कलेक्टर तुलिका प्रजापति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय पी सिंह, जिला वनमंडलाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में पात्र 5 नक्सल पीड़ितों एवं 2 आत्मसमर्पित नक्सलियों कुल 7 लोगों को पुनर्वास नीति के अंतर्गत शासकीय सेवा में नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा 1 एक नक्सल पीड़ित परिवार को उसके जीवन यापन करने हेतु 15 लाख रुपए प्रदाय किए जाने का निर्णय लिया गया है, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त होगा समिति के अध्यक्ष के द्वारा नक्सल पीड़ित परिवारों को भी मीटिंग में सम्मिलित किया गया था जिसमें अध्यक्ष के द्वारा सभी पीड़ितों से बात कर उनकी अन्य योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। एवं उनके आवेदन अनुसार शीघ्र लाभ प्रदाय सनिश्चित करने हेत संबंधित विभाग को आदेश किया जा गया है।

जिला पुलिस एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, विकास एवं विश्वास का वातावरण निरंतर मजबूत हो रहा है। शासन की पुनर्वास नीति के माध्यम से आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों तथा नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। शासकीय नौकरी मिलने से लाभार्थियों को स्थायी रोजगार के साथ समाज की मुख्यधारा में जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शासन की पुनर्वास नीति का उद्देश्य हिंसा का मार्ग छोड़कर विकास की राह अपनाने वाले आत्म समर्पित माओवादियों को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति स्थापित करना है। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी 31 मार्च 2026 को पूर्ण रूप से नक्सली मुक्त हो चुका है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m