भिलाईनगर। ऑनलाइन सट्टा खिलाने के मामले छावनी पुलिस ने छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के दुर्ग जिला उपाध्यक्ष चेतन चंदेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चेतन चंदेल का नाम पूर्व में पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया था। कुछ दिन पहले चेतन चंदेल का भिलाईनगर सीएसप सत्यप्रकाश तिवारी के साथ बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था । उस घटना के बाद स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने उसके खिलाफ बलवा, शासकीय कार्य बांधा पहुंचाने और पुलिस से दुर्व्यवहार करने का मामला भी दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें : BREAKING: CGPSC भर्ती घोटाला में ED की एंट्री, पूर्व चेयरमैन सोनवानी, पूर्व सचिव ध्रुव के साथ पूर्व परीक्षा नियंत्रक वासनिक के घरों में दी दबिश…

शहर एएसपी सुखनंदन राठौर बताया कि 31 मई को छावनी क्षेत्र में कसाई मोहल्ला नहर किनारे कुएं के पास ऑनलाइन जुआ और सट्ट खिलाए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर दबिश दी। पुलिस ने आतिश‍ गौर और नियाज अहमद को पकड़ा. उनके कब्जे से चार मोबाइल जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों मेमोरेंडम कथन लेने पर पूछताछ चेतन चंदेल का नाम सामने आय इसके बाद उसे तलाश कर गिरफ्त कर लिया गया है।

narayana

पुराना अपराधी है चेतन चंदेल

राठौर ने बताया कि रिकॉर्ड के अनुसार चेतन चंदेल का पहले भी ऑपराधिक मामलों से संबंध रहा है। उसके खिलाफ जुआ, सट्टा, मारपीट और छेड़छाड़ जैसे मामलों में करीब 9 बार चालान किया जा चुका है। इसके अलावा वह बालोद जिले में दर्ज बलवा के दो मामलों में भी शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस ऑनलाइन सटूटे से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

बर्खास्त आरक्षक ने की जान देने की कोशिश

दुर्ग। पुलिस विभाग से बर्खास्त किए गए आरक्षक ने अपने ही घर में कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जब परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बर्खास्त किए गए आरक्षक अर्जुन दुबे को भिलाई के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद उसे हायर ट्रीटमेंट के लिए एम्स हॉस्पिटल रायपुर ले जाकर भर्ती किया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अर्जुन दुबे पूर्व में भिलाई दुर्ग शहर के कई थानों में पदस्थ रहा है। एक मामले में उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने बताया कि बर्खास्त किए गए आरक्षक ने कोई कीटनाशक वस्तु खाकर जान देने का प्रयास रविवार की रात को किया है। वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और कई दिन से परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 6 लोगों पर कार्रवाई

भिलाईनगर। साइबर सेल एवं पुलिस टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय ऐसे चिन्हांकित अकाउंटों की पहचान कर कुल 6 व्यक्तियों को तलब किया गया। उनके द्वारा उपयोग किए जा रहे मोबाइल एवं सोशल मीडिया अकाउंटों का परीक्षण किया। इसमें इंस्टाग्राम एवं फेसबुक के माध्यम से विवादित एवं भड़काऊ वीडियो पोस्ट किए जाना पाया गया। जांच के दौरान 6 में से 4 नाबालिग पाए गए। उनके मोबाइल से आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट तत्काल हटवाए गए। साथ ही उनके परिजनों को बुलाकर सख्त समझाइश दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो ।

कूलर में करंट आने से मजदूर की मौत

भिलाईनगर। छावनी थाना अंतर्गत कूलर में करंट आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना होते ही परिजनों और रिश्तेदारों ने तत्काल बिजली का स्विच बंद किया और उन्हें कूलर से अलग कर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया ।

छावनी पुलिस ने बताया कि संतोष कुमार यादव (49 वर्ष) कैंप-1 स्थित त्रिदशेश्वर मंदिर के पास रहते थे। सोमवार को वे कूलर में पानी भर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। घटना होते ही परिजनों और रिश्तेदारों ने तत्काल बिजली का स्विच बंद किया और उन्हें कूलर से अलग कर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी मौत हो गई। बताया कि मृतक संतोष कुमार यादव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं। वह घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।

लोहा चोरी मामले में जांच के लिए पुलिस पहुंची रसमड़ा

भिलाईनगर। बीएसपी से 250 टन लोहा चोरी मामले में रोज पुलिस नई कड़ी खोज रही है। पुलिस को मिले क्लू से भिलाई के एक बड़े ट्रांसपोर्टर व रसमड़ा में एक बड़ी फैक्ट्री में पुलिस की टीम जाकर जांच-पड़ताल की, लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला तो वापस लौट गई।

इस मामले में फरार चल रहे संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद पूरा सिंडिकेट का खुलासा हो सकेगा कि और भी कितने लोगों तक बीएसपी से चोरी का लोहा पहुंचता था और सबसे ज्यादा किसे फायदा होता था ।

बताया जाता है कि बीएसपी के धमन भट्ठी विभाग के मकडम यार्ड से फ्लू डस्ट की लोडिंग का ठेका आरडीके इंडस्ट्रीज के खंडेलवाल को मिला था। उसी का पार्टनर संजय सिंह है, जो फ्लू डस्ट की आड़ में गाड़ियों से चोरी छिपे डस्ट में छिपा कर लोहा लोडकर आसानी से पुरानी भिलाई के हथखोज के यार्ड में डंप करता था।

यह चोरी का खेल कई महीनों से चला आ रहा था। पुलिस को भनक नहीं लगती तो इसका खुलासा ही नहीं हो पाता। अब भी बीएसपी में इसका पता नहीं चल पाया कि आखिर कौन षड़यंत्रकर्ता है जो आसानी से योजना बनाकर लोहा लोड करवाता था।

जब पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल कि तो शहर के एक बड़े ट्रांसपोर्टर के यहां जाकर जांच की तो वहां पर ऐसा कुछ नहीं मिला। वहीं रसमड़ा की एक बड़ी फैक्ट्री में भी जांच पड़ताल की गई वहां से भी पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। पुलिस ने फरार आरोपी संजय सिंह के ठिकानों पर दबिश देकर 10 अलग-अलग बैंक खातों की पासबुक और 18 कंपनियों का चेकबुक जब्त किया है।

बैंक खातों और लेन-देन की जांच में इस पूरे सिंडिकेट से जुड़े नए लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि जब्त की गई पासबुक 6 अलग- अलग लोगों के । नाम पर हैं। अब इन खातों की ट्रांजेक्शन डिटेल निकाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोरी के माल की बिक्री और पैसों का लेन- देन किन लोगों के जरिए या गया।

शिक्षक भर्ती, प्रमोशन, पोस्टिंग अब पोर्टल के माध्यम से होगा ऑनलाइन

दुर्ग। आगामी शैक्षणिक सत्र को देखते हुए स्कूल खुलने के पहले ही स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। शिक्षक भर्ती, प्रमोशन, पोस्टिंग अब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किए जाने की तैयारी है । इसके लिए सभी विभागीय पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों द्वारा बैठकों का दौर जारी है।

इसी कड़ी में मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने श्री महावीर जैन विद्यालय शिक्षक नगर दुर्ग में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिले के 69 डीडीओ पावर वाले प्राचार्यों को बुलाया गया था। इसके अलावा तीनों ब्लॉक के विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा प्रोग्रामर भी मौजूद थे । जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने एजेंडा अनुसार चर्चा की।

सभी विभागीय जानकारी अपडेट करने कहा गया। शासकीय योजना की क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई। दरअसल 8 जून को सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की जानी है। इसे देखते हुए विभाग द्वारा जिला स्तर पर तैयारी की जा रही है । बैठक में विशेषतर इन बिंदुओं पर चर्चा की गई। सीसीएम एस पोर्टल में जानकारी प्रतिदिन अपडेट किया जाना है।

न्यायालयीन प्रकरणों की प्रति सप्ताह समीक्षा की जाएगी। एचआर एमआईएस पोर्टल में समस्त शैक्षणिक / गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की अद्यतन जानकारी 5 जून तक अपडेट करना अनिवार्य है। आगामी स्थानांतरण की प्रक्रिया एचआर एमआईएस पोर्टल के माध्यम से ही होगा। सभी डीडीओ को सेवा पुस्तिका संधारण करना अनिवार्य है। सीधी भर्ती के समस्त पदों की जानकारी प्रेषित किया जाना है।

एनपीएस कर्मचारियों की जानकारी देना है निर्माण संबंधी पोर्टल में कार्यों की एन्ट्री तथा वेरिफिकेशन किया जाना है। विगत 4 वर्षों में निर्माण कार्य हेतु प्राप्त राशि का रिव्यू सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जाना है। लंबित कार्यों की समीक्षा की जाएगी। अति आवश्यक कार्य हेतु माह फरवरी एवं जून में जारी राशि के कार्यों की पूर्ण / अपूर्ण स्थिति तथा विद्युतविहीन शाला की जानकारी, शौचालय / भवन की वास्तविक जानकारी दिया जाना है। सेजस भर्ती हेतु निर्देश डीपीआई से दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया ऑनलाईन कम्प्यूटर के माध्यम से किया जाएगा। विवेकानंद शाला हेतु जानकारी सेजस एवं पी एम श्री विद्यालय को छोड़कर दिया जाएगा। गणवेश, पाठ्य पुस्तक एवं सायकल का वितरण समय सीमा अंतर्गत किया जाना है।

जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सोमनी में

राजनांदगांव। जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 10 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी सोमनी माध्यम आदर्श महाविद्यालय राजनांदगांव परिसर में किया जाएगा। रोजगार मेला में शामिल होने वाले इच्छुक आवेदकों को ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदकों को रोजगार मेला में निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपने शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा।

उप संचालक रोजगार ने बताया कि जिला स्तरीय रोजगार मेला में विभिन्न नियोजक व कंपनियों द्वारा लगभग 954 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अंतर्गत अशरव फाउण्डेशन व अशरव सिक्यूरिटी एण्ड एच आर सर्विस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा एचआर एक्सीक्यूटिव के 5 पद, नर्सिंग असिस्टेंट के 100 पद, बेबी सीटर के 10 पद (केवल महिला), हाऊस कीपिंग स्टॉफ के 200 पद, एकाउंट एक्सीक्यूटिव के 5 पद, सिक्यूरिटी गार्ड के 150 पद (केवल पुरूष) एवं सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 25 पद (केवल पुरूष), पीएसआर एडवाईजर के 50 पद, एनवीके आईटी लाईफ सॉलूशन द्वारा इन्श्योरेंन्स सॉलूशन एण्ड सिक्यूरिटी प्राईवेट लिमिटेड द्वारा मशीन ऑपरेशन के 50 पद एवं हेल्पर के 200 पद, वेदांता स्किल स्कूल लर्ननेट स्किल लिमिटेड द्वारा होटल मैनेजमेंट के 30 पद, सोलर सिस्टम इंस्टॉलर के 25 पद एवं फिटर के 20 पद भर्ती की जाएगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H