दुर्ग। विशेष न्यायालय (एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम) रायपुर द्वारा गंभीर आपराधिक प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए संभागीय संयुक्त संचालक कृषि, संभाग- दुर्ग श्रीमती गोपिका गभेल ने त्वरित शासकीय प्रक्रिया के तहत गंभीर कदाचरण के दोषी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी देवनारायण साहू को तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से पदच्युत (बर्खास्त कर दिया गया है।
शासन के नियमों के तहत नौकरी से निष्कासित किए जाने के बाद अब वे भविष्य में किसी भी शासकीय नियोजन (सरकारी नौकरी) के लिए पूरी तरह से अयोग्य होंगे। इसके साथ ही, दोषसिद्धि की तिथि से उन्हें किसी भी प्रकार के शासकीय सेवा परिलाभों की पात्रता नहीं होगी ।
ज्ञात हो कि विकासखण्ड मानपुर, जिला मोहला- मानपुर – अं. चौकी के क्षेत्र सीतागांव में पदस्थ रहे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी देवनारायण साहू, पिता रोहित साहू के विरुद्ध नगर पुलिस अधीक्षक माना, जिला रायपुर द्वारा भारतीय न्याय संहिता, 2023 एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर 08 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया था।
इस हेतु उन्हें पूर्व में उप संचालक कृषि, जिला मोहला मानपुर- अं. चौकी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित भी किया गया था। इस गंभीर आपराधिक मामले में अंतिम फैसला सुनाते हुए विशेष न्यायाधीश, एससी/एसटी एक्ट रायपुर द्वारा 02 मई 2026 को देवनारायण साहू को भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2) (ड), धारा 69 और एससी/एसटी अधिनियम की धारा 3 (2) (ट) के तहत दोषी पाते हुए क्रमशः 10-10 वर्ष के कठोर कारावास तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत आजीवन कारावास सहित अर्थदंड से दंडित किया गया है।

ऐतिहासिक जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल का होगा संरक्षण
दुर्ग। गांधी चौक स्थित शहर के सबसे पुराने एवं ऐतिहासिक जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल के संरक्षण और शैक्षणिक उन्नयन को लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विगत दिनों शिक्षा विभाग एवं आरईएस के अधिकारियों के साथ विद्यालय परिसर का निरीक्षण किये। देश की आजादी से पूर्व स्थापित इस विद्यालय से दुर्ग शहर की कई पीढ़ियों की भावनात्मक स्मृतियाँ जुड़ी हुई हैं।
वर्षों से यह विद्यालय न केवल शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है, बल्कि शहर की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों का भी महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की वर्तमान स्थिति, आवश्यक मरम्मत, संरचनात्मक मजबूती तथा उसके मूल स्वरूप एवं ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के विषय में शिक्षक और इंजिनियरों से विस्तृत चर्चा की गई।
निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि जेआरडी स्कूल केवल एक शैक्षणिक संस्था नहीं, बल्कि दुर्ग शहर की विरासत और पहचान है। इस विद्यालय से हजारों विद्यार्थियों ने शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। यहां से पढ़कर निकले विद्यार्थी आज देश-प्रदेश के अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। खेल, साहित्य, पत्रकारिता, कला, पुलिस, सेना, राजनीति एवं प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में इस विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों ने दुर्ग का नाम गौरवान्वित किया है। स्वयं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव भी इसी विद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं, जिसके कारण इस संस्था से उनका विशेष भावनात्मक जुड़ाव है।
सुपर 30 क्लास की योजना
जेआरडी स्कूल में सुपर-30 योजना प्रारंभ करने की दिशा में भी पहल की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत नीट एवं जेईई जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विशेष कोचिंग, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य दुर्ग एवं आसपास के विद्यार्थियों को बड़े शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि ग्रामीण एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को भी बेहतर अवसर मिल सकें।
बीएसपी सहित सेल की सभी यूनिटों में 25 प्रतिशत जीएम का होगा दूसरी यूनिट में ट्रांसफर !
भिलाईनगर। बीएसपी सहित सेल की सभी यूनिटों में 25 प्रतिशत जीएम का ट्रांसफर दूसरी यूनिट में किया जाएगा। इनमें वे जीएम शामिल होंगे जिनका रोटेशन में कभी दूसरी यूनिट में ट्रांसफर नहीं हुआ और जिनकी सेवा कम से कम 8 वर्ष बची है।
महारत्न सेल की सभी यूनिटों में जीएम का बड़े पैमाने पर एक यूनिट से दूसरी यूनिट ट्रांसफर किए जाने की तैयारी चल रही है। कहा जा रहा है कि सेल के कार्पोरेट आफिस से सभी यूनिटों को ऐसा निर्देश मिला है। इससे हर यूनिट में 25 प्रतिशत जीएम प्रभावित होंगे। यह खबर सुनकर कुछ जीएम अभी से परेशान हो गए हैं और अपना ट्रांसफर रुकवाने की जुगत में हैं। टाउन सर्विसेस के एक जीएम का ट्रांसफर राजहरा करने की चर्चा है।
ट्रांसफर लिस्ट किस आधार पर बनेगी इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन ट्रांसफर की खबर से हड़कम्प जरूर मचा हुआ है। ट्रांसफर लिस्ट में नाम आने की आशंका से कई जीएम दहशत में हैं। यदि यह ट्रांसफर आगामी दो माह के अंदर निकलती है तो इसका असर वीआर स्कीम पर भी पड़ सकता है। इधर टाउनशिप के लिए ट्रांसफर की एक और लिस्ट जारी होगी। इसमें एक्जीक्यूटिव व नान एक्जीक्यूटिव दोनों शामिल होंगे।
खेतों से सोलर पैनल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया
भिलाईनगर। उतई और मचांदुर क्षेत्र में रेकी कर मोटर साइकिल के माध्यम से खेतों से लोहा एंगल एवं सोलर पैनल की चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। पुलिस आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए लोहा एंगल, सोलर पैनल, बिजली झटका मशीन एवं घटना में प्रयुक्त दुपहिया वाहन जब्त किया है।
ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों से लोहा एंगल एवं सोलर पैनल चोरी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए दुर्ग पुलिस लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना उतई क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी डोमार सिंह साहू निवासी ग्राम पुरई एवं अश्वनी साहू, निवासी ग्राम धौराभाठा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके खेतों में घेरा के लिए लगाए गए लोहे के एंगल को अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी कर लिया गया है।
रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास से प्राप्त साक्ष्यों एवं संदिग्ध मोटर साइकिल के आधार पर आरोपियों की पहचान कर हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने ग्राम पुरई एवं ग्राम धौराभाठा में रेकी कर खेतों से लोहे के एंगल चोरी करना स्वीकार किया गया।
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए लोहे के एंगल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जब्त किया गया। इसी प्रकार चौकी मचांदुर क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी वालेश साहू, निवासी ग्राम कातरो द्वारा खेत में लगे सोलर पैनल एवं बिजली झटका मशीन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी रामकुमार साहू एवं उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों राजू महिलांगे (36 वर्ष) निवासी नेवईभाठा ट्रांसफार्मर के पास थाना नेवई, भूपत निर्मलकर (43 वर्ष) निवासी नेवई बस्ती वार्ड क्रमांक 64, थाना नेवई, रामकुमार साहू (30 वर्ष) निवासी ग्राम चिरपोटी थाना अण्डा और आरोपी की पत्नी के कब्जे से सोलर पैनल एवं बिजली झटका मशीन जब्त किया गया है।
मेंटेनेंस कार्य के चलते दो दिनों से नहीं चल रहीं लोकल ट्रेनें
राजनांदगांव। दो दिनों से आधा दर्जन से अधिक लोकल ट्रेनों के नहीं चलने के कारण यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई है विशेष रूप से दैनिक यात्री काफी अधिक परेशान हो रहे हैं। गोंदिया रेलवे स्टेशन में मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है।
ज्ञात हो कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत आने वाले गोंदिया यार्ड में अधोसंरचना के मद्देनजर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं मेंटेनेंस कार्य के चलते 21 एवं 22 मई को विशेष ट्रैफिक एवं इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया गया है। इस कार्य के कारण आधा दर्जन से अधिक लोकल ट्रेन में रद्द हैं, जिससे यात्रियों की दो दिनों से परेशानियां बढ़ी हुई है।
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोनों दिनों में कुल 08 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा। इसमें इंजीनियरिंग विभाग द्वारा स्विच नवीनीकरण एवं पॉइंट सेटिंग सहित आवश्यक कार्य हेतु 06 घंटे का ब्लॉक रखा गया है। इसके उपरांत सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा वायरिंग डिस्कनेक्शन, परीक्षण एवं संबंधित तकनीकी कार्यों के लिए 02 घंटे का ब्लॉक लिया जा रहा है।
साथ ही विद्युत विभाग द्वारा ओएचई परीक्षण हेतु अतिरिक्त 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा। निर्माण कार्य के चलते गाड़ी संख्या 68817 गोंदिया- गढ़ा मेमू पैसेंजर, 21 एवं 22 मई को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 68818 गढ़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर, 21 एवं 22 मई को रद्द रहेगी गाड़ी संख्या 68861गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर, 21 एवं 22 मई को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा- गोंदिया मेमू पैसेंजर, 22 एवं 23 मई को 68721 रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या रायपुर – डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर, 21 मई को रद्द रहेगी गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर, 21 मई को रद्द रहेगी गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर, 22 मई को रद्द रहेगी। दो दिनों से लोकल ट्रेनों के नहीं चलने से यात्री परेशान हो रहे हैं।
डोंगरगढ़ के नेहरू स्टेडियम को मिलेगा नया स्वरूप
डोंगरगढ़। नगर के प्रमुख खेल मैदान नेहरू स्टेडियम को बेहतर सुविधाओं से लैस करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, एसडीएम एम. भार्गव, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सुनील जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश चौरड़िया सहित जनप्रतिनिधियों ने नेहरू स्टेडियम एवं कॉलेज मैदान का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यक सुधार कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान खिलाड़ियों को होने वाली समस्याओं, मैदान के रखरखाव, पेयजल, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था तथा खेल संसाधनों के विस्तार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने माना कि युवाओं को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए मैदान में आधारभूत सुविधाओं का विकास जरूरी है।
वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश चौरड़िया ने कहा कि नेहरू स्टेडियम नगर के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खेल केंद्र है। मैदान में हरियाली और पानी की व्यवस्था संतोषजनक है, लेकिन कुछ अतिरिक्त सुविधाएं विकसित किए जाने की आवश्यकता है, जिससे यह क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए आदर्श खेल परिसर बन सके।
पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे ने स्टेडियम के विकास एवं संचालन के लिए खेल गतिविधियों से जुड़े लोगों की सहभागिता वाली विशेष समिति गठित करने का सुझाव दिया। वहीं एसडीएम एम. भार्गव ने कहा कि निरीक्षण के दौरान प्राप्त सुझावों के आधार पर आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे जाएंगे, ताकि विकास कार्यों को जल्द गति सके।
भारतीय सेना भर्ती परीक्षा तिथि घोषित
मोहला। भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2027 हेतु आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम ; बद्धकी तारीख भारतीय सेना द्वारा घोषित कर दी गई है। विभिन्न श्रेणियों के लिए यह ऑनलाइन परीक्षा 01 जून 2026 से 05 जून 2026 तथा 08 जून 2026 से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रदेश के पांच शहरों भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर के कुल 10 परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी।
सेना भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक दिन ऑनलाइन परीक्षा 3 से 4 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाने शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें तथा निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे।
रेवाडीह के जंगल में 116 एकड़ में लगे बेशकीमती पेड़ों की बलि
छुईखदान। छुईखदान के रेवाडीह जंगल मे इन दिनो हरियाली नही बल्कि कुल्हाड़ियो और कटर मशीनो की आवाज गूंज रही है क्षेत्र के फेफड़े कहे जाने वाले इस घने जंगल के बीचो बीच बड़े पैमाने पर पेड़ो की कटाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
स्थानीय सूत्रो की माने तो लगभग 116 एकड़ निजी भूमि की आड़ लेकर सैकड़ो हरे भरे और उखाड़ा जा रहा है सबसे बेशकीमती पेड़ो को जड़ से हैरान करने वाली बात यह है कि जिस जगह पर इतनी बड़ी संख्या मे पेड़ो की कटाई की जा रही है वहा अब तक किसी भी प्रकार की विभागीय अनुमति या ट्रांजिट परमिट टीपी जारी होने की पुष्टि नही हुई है यही वजह है कि अब यह मामला केवल अवैध कटाई तक सीमित नही रहा बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
सीमांकन के तुरंत बाद शुरू हुआ जंगल सफाया जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही राजस्व विभाग द्वारा इस इलाके मे सीमांकन की कार्रवाई पूरी की गई थी सीमांकन खत्म होते ही जंगल के भीतर अचानक भारी मशीने और मजदूर सक्रिय इसके बाद साजा बीजा तीनसा बांस हो गए और भीरा जैसे कीमती एवं संरक्षित पेड़ो की अंधाधुंध कटाई शुरू हो गई ग्रामीणो का कहना है कि जिस तेजी से जंगल उजाड़ा जा रहा है उससे पूरा क्षेत्र धूल और वीरानी मे बदलता जा रहा है
वन अमले को जानकारी फिर भी कार्रवाई नही
सूत्र बताते है कि स्थानीय वन अमले को पूरे घटनाक्रम की जानकारी है मैदानी कर्मचारियो यानी बीट गार्डो ने भी इस मामले की सूचना अपने उच्च अधिकारियो तक पहुंचाने की बात कही है बावजूद इसके अब तक मौके पर न तो कोई बड़ी जांच टीम पहुंची और न ही कटाई रोकने की ठोस कार्रवाई दिखाई दी वही जमीन से जुड़े रिकॉर्ड और सीमांकन प्रक्रिया के अहम किरदार हल्का पटवारी भी पूरे मामले पर खुलकर कुछ बोलने से बचते नजर आए ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी कटाई किसके संरक्षण मे चल रही है प्रशासन की चुप्पी से बढ़ा संदेह । ग्रामीणो और पर्यावरण प्रेमियो का आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई नही हुई तो आने वाले दिनो मे पूरा इलाका बंजर होने की कगार पर पहुंच जाएगा जंगल खत्म होने से वन्यजीवो के अस्तित्व पर भी खतरा मंडराने लगा है।
नहीं ली गई कोई अनुमति
इस परे मामले में एसडीएम अविनाश ठाकुर ने कहा कि खमारडीही जंगल में हो रही पेड़ कटाई की जानकारी मिलते ही जांच के लिए आरआई पटवारी और वन विभाग की टीम भेजी गई है जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी उन्होने यह भी स्पष्ट किया कि जिस स्थान पर बड़े पैमाने पर कटाई हो रही है वहा किसी भी प्रकार की विभागीय अनुमति नही ली गई। है । अब सबसे बड़ा सवाल यही है। यदि अनुमति नही ली गई तो आखिर जंगल में यह हरा कत्लेआम किसके इशारे पर चल रहा है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

