भिलाईनगर। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी सुरुचि सिंह ने सोमवार को नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। नगर निगम मुख्यालय पहुंचने पर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें : CG Vidhansabha Monsoon Session : मानसून सत्र का दूसरा दिन होगा हंगामेदार, कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के साथ गूंजेंगे ये मुद्दे

सुरुचि सिंह इसके पूर्व राजनांदगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के रूप में सेवाएं दे रही थीं। पदभार ग्रहण के दौरान निगम के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने नवपदस्थ आयुक्त को निगम की जारी परियोजनाओं एवं विभिन्न विभागों की प्रगति से अवगत कराया।

narayana

पारदर्शिता और जनकल्याण पर फोकस : आयुक्त सुरुचि सिंह ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगा। उन्होंने कहा कि मैं हार्ड वर्किंग, मिलजुल कर काम करना तथा ईमानदारीपूर्वक कार्य करने में विश्वास रखती हूं।

संपत्ति कर में वृद्धि नहीं होगी : आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि यह वर्ष चुनावी है, इसलिए संपत्ति कर में वृद्धि करना उचित नहीं होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि निगम की आय बढ़ाने के लिए बकायदारों से वसूली में सख्ती बरती जाएगी।

मोहेंद्र कुमार साहू संभालेंगे कार्यवाहक निगम आयुक्त का दायित्व

दुर्ग। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल का स्थानांतरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के पद पर किया गया है। उक्त आदेश के परिपालन में 12 जुलाई को अपरान्ह सुमित अग्रवाल द्वारा नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त पद का समस्त प्रभार मोहेंद्र कुमार साहू को विधिवत सौंपा गया। अब मोहेंद्र कुमार साहू कार्यवाहक निगम आयुक्त का दायित्व संभालेंगे। इसके पश्चात श्री अग्रवाल अपने नवीन दायित्व के लिए निगम से भारमुक्त हुए।

तीजनबाई की अस्थि प्रयागराज के संगम में विसर्जित, गनियारी में आज श्रद्धांजलि सभा

भिलाईनगर। 13 जुलाई को पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई का अस्थि विसर्जन संगम प्रयागराज में उनके सुपुत्र दिलहरण पारधी ने किया। इस दौरान उनके परिजन उपस्थित थे। 14 जुलाई को गनियारी में विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। फ्रांस से और जर्मनी से शोकाकुल परिवार के लिए शोक संदेश भी पठन किया गया।

प्रयागराज में संगम में तीजनबाई की अस्थि का विधिवत विसर्जन किया गया। मंझले बेटे दिलहरण, झकेश्वर, राजू देशमुख, मंतराम वर्मा, सौरभ पारधी, तीजन बाई के पूर्व सचिव धन्नूलाल सिन्हा, पूर्व सचिव मनहरण सार्वां आदि ने अस्थि विसर्जन किया।

इस दौरान उत्तर मध्य संस्कृतिक केंद्र के उपनिदेशक डॉ मुकेश उपाध्याय, सारथी ग्रुप नई दिल्ली से राजीव सेठी, भगवान साहू, अभिलाष नारायण, वरिष्ठ रंगकर्मी अजय मुखर्जी, वरिष्ठ रंगकर्मी बीना सिंह, आश्रय द्विवेदी, मधु पांडे, स्वाति निरखी, उदय चंद्र परदेसी, रत्नेश दुबे, डॉक्टर धनंजय चोपड़ा डॉ. आकांक्षा पाल, कल्पना सहाय कार्यक्रम सलाहकार एनसीडीसी आदि उपस्थित थे।

बीएसपी क्षमता विस्तार परियोजना की हुई औपचारिक शुरुआत

भिलाईनगर। भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपनी महत्वाकांक्षी क्षमता विस्तार परियोजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए 3.44 मिलियन टन प्रतिवर्ष (एमटीपीए) क्रूड स्टील क्षमता विस्तार परियोजना के लिए मेकॉन लिमिटेड के साथ इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन एवं मैनेजमेंट (एपीसीएम) कंसल्टेंसी सेवाओं का अनुबंध किया है।

वर्तमान में भिलाई इस्पात संयंत्र की क्रूड स्टील उत्पादन क्षमता 7 एमटीपीए है । प्रस्तावित विस्तार परियोजना के पूर्ण होने पर वित्तीय वर्ष 2030-31 तक संयंत्र की उत्पादन क्षमता बढ़कर 10.2 एमटीपीए हो जाएगी। यह परियोजना भिलाई इस्पात संयंत्र को देश के अग्रणी एकीकृत इस्पात संयंत्रों के रूप में और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ भारत में बढ़ती इस्पात मांग की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह अनुबंध 11 जुलाई को मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं वाणिज्य) अनुराग उपाध्याय तथा मेकॉन लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक (मार्केटिंग) आर. के. वर्मा द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) पी. के. सरकार, मेकॉन लिमिटेड के निदेशक (परियोजनाएं) राजीव खिल्लन, कार्यपालक निदेशक (मेकॉन लिमिटेड- दिल्ली कार्यालय) डॉ. आर. के. दत्ता, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) उन्मेष भारद्वाज एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

माय भारत पोर्टल पर पंजीयन के लिए रोजगार कार्यालय में खुला काउंटर

दुर्ग। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मेरा युवा भारत- माय भारत के अंतर्गत जिले के युवाओं को कौशल विकास, इंटर्नशिप, स्वयंसेवा और रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय मंच माय भारत पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग में आवेदकों की सुविधा के लिए एक विशेष पंजीयन काउंटर स्थापित किया गया है। इस काउंटर पर कार्यालय में आने वाले 15 वर्ष से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का पोर्टल पर निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा।

उपसंचालक (रोजगार) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कौशल विकास, इंटर्नशिप और रोजगार के नए अवसरों की जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक सभी पात्र आवेदक दुर्ग रोजगार कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

युवाओं की सहायता और अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के सूचना पटल पर क्यूआर कोड सहित सभी आवश्यक विवरण चस्पा कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस राष्ट्रीय पोर्टल पर पंजीकृत होकर शासकीय योजनाओं और अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

विशेष लोक अदालत के माध्यम से उच्चतम ‘न्यायालय के लंबित प्रकरणों का होगा समाधान

दुर्ग। उच्चतम न्यायालय, भारत द्वारा न्याय को जनसामान्य तक सुलभ, सरल एवं सहभागी स्वरूप में उपलब्ध कराने की अभिनव पहल समाधान समारोह 2026 के अंतर्गत समापन चरण में 21, 22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

इस विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य उच्चतम न्यायालय में लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति, संवाद एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है, ताकि पक्षकारों को सहज, मानवीय एवं सुलभ न्याय प्राप्त हो सके। इस संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, दुर्ग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

जिन पक्षकारों को इस संबंध में नोटिस प्राप्त हुआ है, वे निर्धारित तिथि की प्रतीक्षा किए बिना पूर्व में ही मध्यस्थता केन्द्र दुर्ग में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पक्षकार दूरभाष, ई-मेल अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से भी संपर्क स्थापित कर अपने प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निराकरण हेतु आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों का प्रोत्साहित करने एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस वर्ष 2026 का पुरस्कार वितरण राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर 2026 को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में किया जाएगा। इस संबंध में कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।

संयुक्त संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी अनुसार, इच्छुक कृषक जो खेती में नवाचार, जैविक कृषि, उत्पादन में वृद्धि, कृषि यांत्रिकीकरण या जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं, वे इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। समस्त पात्र कृषक वे निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन जिला कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक अर्हताएँ एवं अन्य जानकारी संबंधित विकासखंड / जिला कृषि कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। कृषकों से प्राप्त आवेदनों का सत्यापन संयुक्त संचालक कृषि द्वारा गठित विकासखंड स्तरीय छानबीन समिति द्वारा किया जाएगा। जिला स्तरीय समिति द्वारा सूक्ष्म जांच उपरांत जिला से अधिकतम 3 उत्कृष्ट कृषकों का चयन कर जिला कलेक्टर के माध्यम से नामांकन संचालनालय कृषि को उपलब्ध कराया जाएगा।

सीएसवीटीयू में बीटेक से एमबीए तक तक प्रवेश का मौका

भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दे रहा है। विश्वविद्यालय ने इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट, शहरी नियोजन और कार्यरत पेशेवरों के लिए विशेष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के अवसर प्रदान किए हैं।

विश्वविद्यालय स्तर पर संचालित कई कोर्सों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित है। बीटेक (ऑनर्स) में सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (एआई) तथा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (डेटा साइंस) में प्रवेश डीटीई एवं जोसा के माध्यम से होगा।

इसके अलावा बी. फार्मा और एमबीए में भी प्रवेश प्रक्रिया डीटीई के माध्यम से संचालित की जा रही है। वहीं, विश्वविद्यालय स्तर पर एमटेक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सिविल (स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग), एनवायरनमेंट एंड वाटर रिसोर्स इंजीनियरिंग, एनर्जी एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग, एंड माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स एंड वीएलएसआई, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग एंड बायोइन्फॉर्मेटिक्स तथा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग शामिल हैं।

इसके साथ ही मास्टर ऑफ अर्बन प्लानिंग (एम. प्लान ) और पीजी डिप्लोमा इन इंडस्ट्रीयल सेफ्टी एंड फायर सेफ्टी मैनेजमेंट में भी प्रवेश दिए जाएंगे। सीएसवीटीयू ने कार्यरत पेशेवरों के लिए भी विशेष अवसर प्रदान किए हैं। इसके तहत वर्किंग प्रोफेशनल कोर्सेज में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, बीटेक सीएसई (एआई), एमटेक सिविल (स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग) और एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में प्रवेश उपलब्ध रहेगा। इन पाठ्यक्रमों के लिए अभ्यर्थियों के पास कम से कम एक वर्ष का नियमित पूर्णकालिक कार्य अनुभव होना आवश्यक है। वहीं अभ्यर्थी निर्धारित समय- सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

पीएचई ठेकेदार की आत्महत्या मामले में नया मोड़, 25 पन्नों के सुसाइड नोट से मचा हड़कंप

खैरागढ़ / छुईखदान। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के ठेकेदार गणेश्वर जंघेल की आत्महत्या के मामले में 25 पन्नों का कथित सुसाइड नोट सामने आने के बाद मामला और अधिक गंभीर हो गया है। सुसाइड नोट में विभाग के कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कमीशनखोरी, मानसिक प्रताड़ना और भुगतान में अनावश्यक विलंब जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

मामले में छुईखदान पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में अपराध जानकारी अनुसार गणेश्वर जंघेल ने 16 जून को आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि पीएचई विभाग द्वारा लंबे समय तक निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं किए जाने, लगातार मानसिक दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दबाव और बढ़ते आर्थिक बोझ के कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

उनका कहना है कि निर्माण कार्य पूरा करने के लिए गणेश्वर ने घर के गहने गिरवी रखे, बैंक से ऋण लिया तथा साहूकारों से ब्याज पर रकम उधार लेकर पानी टंकी का निर्माण कराया था। इसके बावजूद भुगतान नहीं मिलने से वे लगातार आर्थिक संकट में फंसते चले गए। परिजनों के अनुसार भुगतान स्वीकृत कराने के लिए गणेश्वर कई बार भिलाई स्थित विभागीय कार्यालय के चक्कर भी लगाते रहे लेकिन उनका बिल पारित नहीं हो सका। इसी आर्थिक और मानसिक तनाव ने अंततः उन्हें आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने के लिए विवश कर दिया।

सुसाइड नोट मिलने के बाद मचा हड़कंप

मामले में मिले 25 पन्नों के कथित सुसाइड नोट में दावा किया गया है कि विभाग में भुगतान के बदले 18 प्रतिशत तक कमीशन की मांग की जाती थी। नोट में अधीक्षण अभियंता को 10 प्रतिशत तथा जिला कार्यपालन अभियंता, एसडीओ, उप अभियंता (सब इंजीनियर), बाबू और अकाउंटेंट को 2-2 प्रतिशत कमीशन दिए जाने का उल्लेख किया गया है, हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है और इनकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

बताया जा रहा है कि घटना से लगभग तीन माह पहले गणेश्वर जंघेल ने विभाग में कथित रिश्वतखोरी से संबंधित एक वीडियो भी वायरल किया था। परिजनों का आरोप है कि उस समय यदि शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाती तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी । इधर मामले में विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने पर अधिकांश अधिकारी आरोपों पर खुलकर कुछ भी कहने से बचते नजर आए।

वहीं विभाग का कहना है कि ठेकेदारों के भुगतान की प्रक्रिया शासन के निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में ठेकेदारों का पंजीयन कर एसएनए प्रणाली के माध्यम से भुगतान किया जाना है और नई व्यवस्था लागू होने के कारण प्रारंभिक स्तर पर कुछ समय लगना स्वाभाविक है। फिलहाल छुईखदान पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट, वायरल वीडियो, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की विधिवत जांच की जा रही है।

कलेक्टर ने किया पटवारी को निलंबित

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति से नगद राशि लेते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में डोंगरगढ़ तहसील के पटवारी रामकुमार जांगड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय प्रतिवेदन में उल्लेख किया है कि पटवारी अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़ ने अपने हल्का क्रमांक 29 गाजमर्रा एवं अतिरिक्त प्रभार पटवारी हल्का क्रमांक 28 अण्डी के पटवारी श्री रामकुमार जांगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे एक व्यक्ति से नगद राशि लेते हुए दिखाई दे रहे यह हैं। प्रतिवेदन के अनुसार प्रथम दृष्टया कृत्य पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, अकर्मण्यता, स्वेच्छाचारिता एवं गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।

साथ ही यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तथा निष्पक्ष विभागीय जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1) (क) के अंतर्गत रामकुमार जांगड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m