दुर्ग। महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 21 से 30 तक के पार्षदों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड 21 से 30 वार्डवार विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं तथा जनसमस्याओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि बेवजह बह रहे सार्वजनिक एवं अवैध रूप से नल कनेक्शनों का सर्वे कराया जाए तथा अनुपयोगी सार्वजनिक नलों को बंद कराने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग सभी घरों में व्यक्तिगत नल कनेक्शन उपलब्ध हैं, ऐसे में सार्वजनिक नलों से पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकना आवश्यक है।

बैठक में सड़क निर्माण, पाइप लाइन विस्तार, पाइप लाइन लीकेज, नाली एवं पुलिया निर्माण / मरम्मत, पोल, विद्युत व्यवस्था, सुलभ शौचालयों की मरम्मत सहित विभिन्न जनसमस्याओं पर एक- एक कर समीक्षा की गई। पार्षदों ने अपने- अपने वार्डों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को महापौर और आयुक्त के समक्ष रखते हुए त्वरित निराकरण की मांग की।

महापौर ने कहा कि निगम द्वारा पाइप लाइन सुधार एवं जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने लगातार कार्य किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगा है। उन्होंने स्टेशन रोड दीपक नगर सड़क सीमा क्षेत्र अंतर्गत नाली के ऊपर बने अवैध रूप से अतिक्रमण को कार्रवाही कर हटवाने की बात कही।

narayana

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन

दुर्ग। आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए महिला उम्मीदवारों से 2 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु 1 और आंगनबाड़ी सहायिका के 3 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसके तहत वार्ड क्रमांक 14 के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्र गौरैया पारा सिकोला भाठा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 1 पद रिक्त है।

इसी प्रकार आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए वार्ड क्रमांक 47 के रायपुर नाका केन्द्र क्रमांक 1, वार्ड क्रमांक 11 के बुद्ध बिहार-ब (शंकर नगर पश्चिम) तथा वार्ड क्रमांक 57 के आजाद नगर-अ (उरला पश्चिम) आंगनबाड़ी केंद्र में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक शर्तें शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप होंगी।

यह भी पढ़ें : CG Morning News : CM साय आज राष्ट्रीय आम महोत्सव में होंगे शामिल… रायपुर कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक आज… जल संकट पर निगम दफ्तर का आज होगा घेराव… पढ़ें और भी खबरें

नियम विरुद्ध पानी बेचने पर कम्पनी संचालक को नोटिस

दुर्ग। भीषण गर्मी के दौरान आम नागरिकों, यात्रियों एवं जरूरतमंद लोगों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम दुर्ग द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित वाटर एटीएम “पनघट” का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में जल विभाग प्रभारी लीना दिनेश देवांगन ने जल विभाग के सहायक अभियंता गिरीश दीवान के साथ बस स्टैंड स्थित वाटर एटीएम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिकायत सही पाई गई कि वहां तैनात कर्मियों द्वारा नियमों के विपरीत बड़े कैनों में पानी भरकर विक्रय किया जा रहा था, जिससे आम नागरिकों एवं यात्रियों को समय पर स्वच्छ एवं शीतल पानी उपलब्ध होने में परेशानी हो रही थी।

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि अत्यधिक मात्रा में कैनों में पानी भरने के कारण पानी पर्याप्त फिल्ट्रेशन प्रक्रिया से नहीं गुजर पा रहा था, जिससे पानी की गुणवत्ता प्रभावित होने की संभावना बनी हुई थी। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जल विभाग प्रभारी ने संबंधित कम्पनी संचालक को तत्काल नोटिस जारी करने तथा भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जल विभाग प्रभारी लीना देवांगन ने अधिकारियों को वाटर एटीएम से उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता जांच के लिए लैब टेस्ट कराने के निर्देश भी दिए गए, ताकि नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल मिल सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर निगम द्वारा स्थापित वाटर एटीएम आम जनता की सुविधा के लिए हैं और इनके संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बीएसपी कर्मचारियों के लिए लाइसेंस आवास आवंटन शुरू करने की मांग

भिलाईनगर। स्टील इंम्पलाइज यूनियन इंटक के महासचिव संजय कुमार साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भिलाई इस्पात संयंत्र के कायर्पालक निदेशक (मानव संसाधन) के नाम से वरिष्ठ प्रबंधक औद्योगिक संबंध एवं ठेका प्रकोष्ठ राहुल थोटे को बीएसपी कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर लाइसेंस पद्धति से आवास आवंटन पुनः चालू करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक जीवन-यापन हेतु पूर्व में 600 वर्ग फीट चिन्हित आवास एवं 400 वर्ग फीट तक के आवास लाइसेंस के आधार पर उपलब्ध कराए जाते थे। वर्तमान में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा उक्त सुविधा पर रोक लगा दिए जाने से कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में चिंता एवं मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए 600 वर्ग फीट तक के आवासों बेहतर लाइसेंस स्कीम को पुनः प्रारंभ किया जाए।

70 साल पुराने अवास को तोड़कर बीएसपी कर्मचारियों के लिए 3 बीएचके सवसुविधायुक्त नए मल्टीस्टोरी आवासों का निर्माण भी शीघ्र प्रारंभ किया जाए। प्रतिनिधि मंडल में जी आर सुमन सुरेश श्याम कुवर रेशम राठौर रमन मूर्ति 4 ताम्रध्वज सिंन्हा सीपी वर्मा गुरुदेव साहू राजकुमार गोविंद राठौर, भवानी देवांगन, राजेश सिसोदिया मनोज कुलदीप एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

सेजस विद्यालयों में संविदा भर्ती के लिए मंगाए

दुर्ग। मंगाए ऑनलाइन आवेदन जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय विभिन्न रिक्त पदों पर संविदा हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। कलेक्टर दुर्ग की अनुमोदन से जिला शिक्षा अधिकारी/सचिव स्वा.आ.उ. अं.मा. विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति जिला-दुर्ग द्वारा 28 मई को यह विज्ञापन प्रसारित किया गया है।

विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु इच्छुक आवेदकों से आवेदन ऑनलाइन लिंक पर जिसका अवलोकन जिले की वेबसाईट दुर्ग डाट जीओवी डाट इन पर भी किया जा सकता है। आवेदन 28 मई से 8 जून तक प्रेषित करना अनिवार्य होगा। संविदा हेतु आवेदन सीधे कार्यालय में (स्पीड पोस्ट / डाक/ अन्य किसी माध्यम) स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

निर्धारित तिथि के पश्चात् कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जावेगा। आवेदन ऑनलाईन माध्यम से वेबसाईट दुर्ग डाट जीओवी डाट इन में जाकर उक्त लिंक के माध्यम से भरा जा सकता है। रिक्त पदों में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान, कम्प्यूटर शिक्षक सहित अन्य पद शामिल है।

जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार. सेजस उतई 5 पद, जामगांव आर 4, निकुम 6, बेल्हारी 5, पाटन 3, छावनी 2, सेक्टर 6 में 4, जंजगिरी 3, जामगांव एम 7, सेलूद 2, सेक्टर 9 में 7, अंडा 13, पुरैना 18, तिरगा 14, पाउवारा 18, कातरो 18, बालाजी नगर 1, अहिवारा 5, फरीद नगर 1, तमेर पारा धमधा 6, रानीतराई 6, मर्रा 5, अमलेश्वर 5, दीपक नगर 4, जामुल 7, खम्हरिया 1, कुम्हारी 7, भिलाई 3 में 1, नगपुरा 3, बोरसी 9, तितुरडीह 1, चरोदा 1, रिसाली 1, कुगदा 18, जेपी नगर 7, घुघवा क 4, अंजोरा ख में 3 रिक्त पद बताए गए हैं।

भिलाई निगम की अचल संपत्तियों का होगा शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन

भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई के स्वामित्व वाली सभी अचल परिसंपत्तियों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया जाएगा। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-1 से 5 के जोन आयुक्तों और कार्यपालन अभियंताओं को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। क्षेत्रीय कार्यालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, दुर्ग के पत्र में कहा है कि भूमि, भवन, दुकानों, गार्डन आदि अचल परिसंपत्तियों के प्रभावी प्रबंधन व संरक्षण के लिए भौतिक सत्यापन अत्यंत आवश्यक है।

5 बिंदुओं पर होगा सत्यापन : आयुक्त ने सत्यापन के लिए निर्देश दिए हैं कि रजिस्टर अपडेट में सभी परिसंपत्तियों का अद्यतन रजिस्टर अभिलेख संधारित किया जाए। प्रत्येक संपत्ति का स्थल पर जाकर स्थान, क्षेत्रफल, वतर्मान उपयोग की स्थिति का सत्यापित विवरण तैयार हो। सत्यापन के दौरान हर संपत्ति के फोटो और लोकेशन अनिवार्य रूप से दर्ज किए जाएं। अतिक्रमण, अनाधिकृत कब्जा मिलने पर पृथक सूची बनाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। वहीं सत्यापन के बाद परिसंपत्तियों का डिजिटल डेटाबेस, एसेट रजिस्टर अद्यतन किया जाए।

40 रुपए किलो में बिक रहा टमाटर

राजनांदगांव। कृषि उपज मंडी में इन दिनों नासिक महाराष्ट्र से टमाटर आ रहे है। डीजल के दाम बढ़ने के कारण व्यापारियों पर भार बढ़ गया है। जिसकी मार अब ग्राहको पर पड़ने लगी है। डीजल के दाम पांच रुपए से बढ़कर 98 और शतक पार करना वाला है, ऐसे में इसका असर सब्जियों पर पड़ने लगा है।

डीजल की किल्लत ने बाजार के रिंग को प्रभावित कर दिया है, जिससे भाड़ा महंगा हो गया है। पहले ही रसोई गैस के बढ़े दाम की वजह से मध्यमवर्गीय परिवार में रसोई का बजट बिगड़ा हुआ था। वहीं अब पेट्रोल 105 डीजल में 98 रुपए से बढ़कर शतक पार करने वाला है। इस वर्ष ठंड के मौसम जनवरी-फरवरी में भी सब्जियों के दामों में कमी नहीं हुई। वहीं लगभग एक सप्ताह पूर्व 25 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर 40 रुपए किलो पर पहुंच गया है।

यही नहीं लगभग पखवाड़े भर से सब्जियों के दाम में 20 से 30 फीसदी तक इजाफा, बाहर से आने वाली सब्जियों पर असर अधिक दिख रहा है। बढ़ रहे सब्जियों के दाम गोल बाजार सब्जी व्यापारी सोहन सोनकर ने बताया कि, बाड़ी से लेकर मंडी तक भाड़ा महंगा हो गया है। जिसके चलते सब्जी महंगी हो गई है।

मंडी में टमाटर 40 रुपए किलो, कुंदरू 20 रुपए पाव, कटहल 40 रुपए किलो, खीरा 40, कोचई 60, परवल 40, भिंडी 40, फूलगोभी 40, करेला 40, गलका 30 रुपए किलो और कच्ची कैरी 30 से 40 रुपए किलो। वहीं आलू और प्याज 25 रुपए किलो बिक रहा है। राजनांदगांव मंडी में नासिक से टमाटर और प्याज की आवक बहुतायत में होती है, ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से टमाटर, प्याज के दामों में वृद्धि देखी जा रही है।

बच्चों के पार्क पर बनी करोड़ों की कॉलोनी

खैरागढ़। जिला मुख्यालय खैरागढ़ में सार्वजनिक उपयोग और बच्चों के पार्क के लिए आरक्षित भूमि पर कथित अवैध प्लाटिंग और निजी कॉलोनी निर्माण का मामला अब बड़े भू-खेल के रूप में सामने आ रहा है।

राजनांदगांव-कवर्धा मुख्य मार्ग पर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने प्लॉट नंबर 114 और 115 की जमीन, जो कभी बच्चों के पार्क और खुली सार्वजनिक भूमि के रूप में जानी जाती थी, आज करोड़ों रुपये की कॉलोनी, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और आलीशान मकानों में तब्दील हो चुकी है।

पुराने सरकारी अभिलेखों के अनुसार प्लॉट नंबर 114 एडवर्ड चिल्ड्रन पार्क तथा प्लॉट नंबर 115 पार्क की बाड़ी के रूप में दर्ज था। आजादी से पहले यह क्षेत्र अल्फ्रेड पार्क के नाम से जाना जाता था। स्वतंत्रता के बाद यह स्थान दानदाता राजा लालबहादुर सिंह की स्मृति से जुड़ गया। और यहां उनकी प्रतिमा भी स्थापित की गई थी। स्थानीय नागरिकों का दावा है कि बाद में प्रतिमा को हटाकर डोंगरगढ़ स्थित लाल निवास में स्थापित कर दिया गया । जिसके बाद धीरे-धीरे पूरी जमीन निजी हाथों में चली गई।

दस्तावेजों के मुताबिक प्रारंभ में यह भूमि राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह के नाम दर्ज थी। वर्ष 1974 में यह जमीन उनकी अवयस्क नातिन स्मृति देवी सिंह के नाम दर्ज हुई। इसके बाद वर्षों तक इस भूमि के हिस्से अलग-अलग लोगों को बेचे जाते रहे। जांच प्रतिवेदन में खुलासा हुआ है कि लगभग एक लाख वर्गफीट से अधिक भूमि को करीब 22 हिस्सों में विभाजित कर 17 लोगों के नाम दर्ज किया गया। बाद में इन भूखंडों की पुनः खरीद-बिक्री भी होती रही।

गंभीर बात यह कराया गया था और नगर एवं ग्राम निवेश है कि भूमि का वैधानिक उपविभाजन नहीं विभाग से किसी प्रकार का ले-आउट भी स्वीकृत नहीं कराया गया। अर्थात जिस जमीन पर कॉलोनी विकसित की गई, उसके लिए जरूरी कानूनी अनुमति तक नहीं ली गई।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H