मनेंद्र पटेल, दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के करंजा भिलाई से सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक महिला अपने परिचित के साथ कांवड़ यात्रा में ग्राम कोडिया पहुंची थी. इसी दौरान ग्राम करंजा भिलाई निवासी आरोपी महेश दास बैरागी ने पीड़िता पर बैटरी में इस्तेमाल होने वाला एसिड पीड़िता के ऊपर छिड़क दिया, जिससे पीड़िता को गंभीर चोटें आईं. इस दौरान दो बच्चे भी घायल हुए. इस घटना की सूचना मिलने पर थाना नंदिनी नगर में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

बातचीत बंद करने पर बौखलाया आरोपी

दरअसल 35 वर्षीय मीना निषाद और महेश दोनों एक ही कम्पनी में काम करते थे. लेकिन 6 महीने पहले दोनों के बीच विवाद के बाद महिला ने काम छोड़ दिया था आरोपी ने अपराध कबुल करते हुए बताया कि महिला ने कुछ समय से उससे बातचीत बंद कर दी थी. सोमवार को महिला कुछ ग्रामीणों के साथ कांवड़ यात्रा में कोडिया पहुंची थी. इसी दौरान इस घटना को आरोपी ने अंजाम दिया है.

बैटरी का केमिकल निकालकर पहुंचा आरोपी  

आरोपी महेश दास ने सोमवार को एक टिन के डिब्बे में बैटरी से एसिड निकालकर अरसनारा पहुंचा और महिला के शरीर पर डालने की कोशिश की. जिसमें महिला बुरी तरह घायल हो गई. इस घटना में दो बच्चे भी घायल हो गए. पीड़ित महिला को इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस को सूचना मिली कि घटना के बाद आरोपी ग्राम कारंजा भिलाई में छिपा हुआ है. जिसके बाद नंदिनी नगर थाना पुलिस ने आरोपी महेश दास को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H