Dharm Desk – नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त माता दुर्गा को खुश करने के लिए तरह-तरह के उपाय, व्रत और पूजा-अर्चना करते हैं।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जहा साफ-सफाई और शुद्धता होती है। वहीं देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए नवरात्रि के दौरान केवल पूजा स्थल ही नहीं बल्कि पूरे घर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। घर की साफ-सफाई का अर्थ केवल धूल-मिट्टी को हटाना नहीं है।बल्कि घर के अंदर की नकारात्मक ऊर्जा, तनाव और दरिद्रता को दूर करना भी है। जब घर में रोजाना सफाई की जाती है। तो वातावरण का प्रभाव सीधे तौर पर उसमें रहने वाले सदस्यों के मन और मस्तिष्क पर पड़ता है।

शास्त्रों में भी उल्लेख मिलता है कि घर की पवित्रता का सीध संबंध मानसिक शांति और आर्थिक स्थिति से होता है। नवरात्रि के दिनों में सुबह के समय पोछा लगाना एक सामान्य दिनचर्या है।लेकिन अगर पोछा लगाने वाले पानी में कुछ खास और पवित्र वस्तुए मिलाई जाए तो इसका सकारात्मक प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। ऐसा करने से न केवल घर का माहौल शुद्ध और महकता हुआ बनता है।बल्कि घर की सभी नकारात्मक तरंगें बाहर निकल जाती हैं।घर के हर कोने में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहना बहुत जरूरी है ताकि परिवार के सभी सदस्यों के जीवन में उन्नति और खुशहाली आ सके।

घर में पोछा लगाते समय पानी में डालें ये 3 चीजें

  1. नवरात्रि के दिनों में सुबह जब भी घर में पोछा लगाएं तो बाल्टी के पानी में थोड़ा सा गंगाजल अवश्य मिला लें। भारतीय परंपरा में गंगाजल को सबसे पवित्र जल मानते है। जिसमें सभी प्रकार के पापों और दोषों को मिटाने की अद्भुत शक्ति होती है। जब गंगाजल मिले हुए पानी से पूरे घर में पोछा लगाया जाता है तो घर का हर कोना तीर्थ स्थल के समान पवित्र हो जाता है। इससे घर में बसी सभी पुरानी नकारात्मक ऊर्जाएं चुटकियों में खत्म हो जाती हैं और गृह-क्लेश से मुक्ति मिलती है।
  2. पोछा लगाते वक्त बाल्टी में दो चुटकी नमक विशेषकर खड़ा या सेंधा नमक मिलाना बहुत शुभ और लाभकारी माना गया है। नमक में यह क्षमता होती है कि वह आसपास मौजूद किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष को तुरंत सोख लेता है। यदि घर में बार-बार बीमारियां आती हैं या धन टिकता नहीं है। तो नमक के पानी से पोछा लगाने पर दरिद्रता कोसों दूर भाग जाती है और घर में सुख-शांति का माहौल स्थापित होता है।
  3. पोछा लगाने वाले पानी में पीली राई के कुछ दाने मिलाना एक अचूक और प्रभावशाली उपाय माना गया है। पीली राई को शुभता समृद्धि और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि के पावन अवसर पर पीली राई मिले पानी से फर्श साफ करने पर घर की आर्थिक तंगी समाप्त होने लगती है। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से देवी लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और उस घर की ओर अपने-आप ही आकर्षित होती हैं।