पंजाब विधानसभा सत्र : पंजाब कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह ने शून्यकाल में कहा कि दिल्ली से आए अफसर चंडीगढ़ पुलिस में पंजाब कैडर के अफसरों की पावर खत्म करने में लगे हैं। चंडीगढ़ का एसएसपी पंजाब कैडर का होता है। मौजूदा दिल्ली से आए अफसर एसएसपी की पावर खत्म करने और इस पोस्ट को अन्य कैडर को देने के बात कर रहे हैं। वही विधायक प्रगट सिंह ने पूछा कि क्या पंजाब सरकार की तरफ से दिल्ली सरकार के साथ हुए नॉलेज शेयरिंग एमओयू जारी रहेगा।
इससे पहले पंजाब विधानसभा में संत बलबीर सिंह सीचेवाल के खिलाफ टिप्पणी पर पंजाब विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस बाजवा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि बाजवा के बयान से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। संत सीचेवाल ने 160 किलोमीटर लंबी काली बेईं नदी को साफ किया है। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भी उनके कार्य को देखने आए थे और उन्होंने इसकी सराहना भी की थी। उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है। इस तरह की बयानबाजी एक संत के लिए करना गलत है, जिसका वह कड़ा विरोध करते हैं। इसके बाद ही वह बाजवा के बयान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लेकर आए, जिसे पास कर दिया गया।

यह पार्टी का बयान है या फिर सिर्फ बाजवा का व्यक्तिगत बयान – आप
नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर ने सदन में यह मामला उठाया था। उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा की उपस्थिति और उनके बयान पर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि संत सीचेवाल को लेकर गलत बयान दिया है और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। स्पीकर ने कहा कि किसी के बयान पर आपत्ति हो सकती है, लेकिन उनकी उपस्थिति पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है। प्रताप सिंह बाजवा ने अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा कि वे इस मुद्दे पर कोई सफाई नहीं देंगे।
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने कहा कि कांग्रेस को यह साफ करना चाहिए कि यह पार्टी का बयान है या फिर सिर्फ बाजवा का व्यक्तिगत बयान है। इस दौरान मंत्री अमन अरोड़ा और वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस के पास बजट पर चर्चा के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे बहस से बच रहे हैं।
- डॉलर के बदले मिला धोखा : अमेरिका और लंदन की बुकिंग का झांसा देकर ट्रेवल व्यवसायी को बुलाया, फिर विदेशी मुद्रा लेकर छू-मंतर हुआ शातिर, 1 गिरफ्तार
- निर्माणाधीन मकान में शख्स का शव मिलने से सनसनी: ससुराल आया हुआ था मृतक, जांच में जुटी पुलिस
- LPG सिलेंडर की कमी से होटल-रेस्टोरेंट प्रभावित, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बोले – स्थिति जल्द सामान्य होने की उम्मीद
- केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए BJP ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जाने किसे-किसे मिला टिकट
- शुरू हो रही रीवा <=> रायपुर हवाई सेवा, पहली फ्लाइट में आएंगे मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, जानिए पूरा शेड्यूल…

