पंजाब विधानसभा सत्र : पंजाब कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह ने शून्यकाल में कहा कि दिल्ली से आए अफसर चंडीगढ़ पुलिस में पंजाब कैडर के अफसरों की पावर खत्म करने में लगे हैं। चंडीगढ़ का एसएसपी पंजाब कैडर का होता है। मौजूदा दिल्ली से आए अफसर एसएसपी की पावर खत्म करने और इस पोस्ट को अन्य कैडर को देने के बात कर रहे हैं। वही विधायक प्रगट सिंह ने पूछा कि क्या पंजाब सरकार की तरफ से दिल्ली सरकार के साथ हुए नॉलेज शेयरिंग एमओयू जारी रहेगा।
इससे पहले पंजाब विधानसभा में संत बलबीर सिंह सीचेवाल के खिलाफ टिप्पणी पर पंजाब विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस बाजवा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि बाजवा के बयान से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। संत सीचेवाल ने 160 किलोमीटर लंबी काली बेईं नदी को साफ किया है। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भी उनके कार्य को देखने आए थे और उन्होंने इसकी सराहना भी की थी। उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है। इस तरह की बयानबाजी एक संत के लिए करना गलत है, जिसका वह कड़ा विरोध करते हैं। इसके बाद ही वह बाजवा के बयान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लेकर आए, जिसे पास कर दिया गया।

यह पार्टी का बयान है या फिर सिर्फ बाजवा का व्यक्तिगत बयान – आप
नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर ने सदन में यह मामला उठाया था। उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा की उपस्थिति और उनके बयान पर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि संत सीचेवाल को लेकर गलत बयान दिया है और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। स्पीकर ने कहा कि किसी के बयान पर आपत्ति हो सकती है, लेकिन उनकी उपस्थिति पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है। प्रताप सिंह बाजवा ने अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा कि वे इस मुद्दे पर कोई सफाई नहीं देंगे।
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने कहा कि कांग्रेस को यह साफ करना चाहिए कि यह पार्टी का बयान है या फिर सिर्फ बाजवा का व्यक्तिगत बयान है। इस दौरान मंत्री अमन अरोड़ा और वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस के पास बजट पर चर्चा के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे बहस से बच रहे हैं।
- पुरानी रंजिश में दोस्त का कत्ल: पहले साथ बैठकर पी शराब, फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- करनाल लघु सचिवालय में होगी सिविल डिफेंस की मॉक एक्सरसाइज, आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा जाएगा
- ‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
- मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति का शंखनाद: इस दिन शिलापूजन से शुरू होगी मंदिर निर्माण की कार्यशाला
- Today’s Top News: अब सांसद विजय बघेल ने की विशेषाधिकार हनन की शिकायत, महीनेभर में 40,000 से अधिक पेड़ों की कटाई, सीएम साय ने माघ पूर्णिमा पर छुट्टी का किया ऐलान, निर्माणाधीन मकान में करंट से 2 मजदूरों की मौत, सरपंच की बर्खास्तगी पर उपसरपंच समेत 20 पंचों का सामूहिक इस्तीफा… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें


