चंडीगढ़। चंडीगढ़ में दशहरे शहर के विभिन्न सेक्टरों में दशहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है। दशहरा देखने आने वाले लोगों के वाहनों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष पार्किंग व्यवस्था की है। इसके अलावा कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थानों में ही खड़े करें, अन्यथा वाहनों को जब्त किया जा सकता है। इसके साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि वह नियमों का पालन करें साथ ही पुलिस की मदद भी करें।
पार्किंग की व्यवस्थाएं भी बड़े पैमाने में की गई है। सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में दशहरा आयोजित किया जा रहा है। दर्शक सेक्टर 22-A और 22-B मार्केट, सेक्टर 17 फुटबॉल ग्राउंड, नीलेम सिनेमा के सामने और पीछे की पार्किंग, तथा बस स्टैंड के पास पार्किंग का उपयोग कर सकते हैं।
ट्रैफिक डायवर्ट: सेक्टर 17/18, अरोमा लाइट पॉइंट, सेक्टर 18/19/20/21 चौक और क्रिकेट स्टेडियम चौक के रास्ते ISBT सेक्टर 17 चौक की ओर जाने वाले मार्ग को शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक बंद किया जाएगा। इस दौरान केवल बसों को जाने की अनुमति होगी।
सेक्टर 46: दशहरा ग्राउंड में आयोजन होगा। लोग सेक्टर 46 मार्केट और सेक्टर 46D बूथ मार्केट की पार्किंग में वाहन खड़ा कर सकते हैं। सेक्टर 45/46 लाइट पॉइंट से सेक्टर 46 जाने वाली सड़क शाम 5:30 बजे से 7:00 बजे तक आम जनता के लिए बंद रहेगी।

सेक्टर 34: गुरुद्वारे के सामने दशहरा आयोजित किया जाएगा। लोग सेक्टर 34 सब्जी मंडी ग्राउंड, शाम फैशन के सामने, लाइब्रेरी बिल्डिंग, सेक्टर 34 कॉम्प्लेक्स और सेक्टर 33D मार्केट के पास पार्किंग का उपयोग कर सकते हैं। इस दौरान सेक्टर 34/35 लाइट पॉइंट से सेक्टर 33/34 लाइट पॉइंट तक की सड़क शाम 5:30 बजे से 7:00 बजे तक आम जनता के लिए बंद रहेगी।
- Haryana Morning News : बिजली वितरण के लिए निजी कंपनी को लाइसेंस, निजी मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों को फीस को लेकर चेतावनी समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…
- मां के निधन के बाद नेमरा से रांची लौटे CM हेमंत सोरेन, भाई से मिलने जा सकते हैं सिंगापुर
- सोनम-मुस्कान जैसी ही ‘खौफनाक दास्तां’! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर किया पति का कत्ल, चार गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री नायब सैनी जनप्रतिनिधि सम्मेलन में होंगे शामिल
- दिल्ली में ठंड की दस्तकः न्यूनतम पारा 17.1 डिग्री पहुंचा, 21 अक्टूबर से AQI में आ सकती है गिरावट

