सुशीला देवी, गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक सवार दो युवकों को थार से टक्कर मारने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे में इस्तेमाल Thar Roxx को बरामद कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर वाहन की पहचान की और उसे सेक्टर-93 स्थित एक सर्विस स्टेशन से बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में काले रंग की थार का चालक तेज रफ्तार और कथित तौर पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मारता नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस चौकी सेक्टर-93 की टीम ने मामले का संज्ञान लिया और वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू की।
सेक्टर-10ए थाने में दर्ज हुआ मामला
घटना को लेकर थाना सेक्टर-10ए में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस ने हादसे में इस्तेमाल थार की पहचान कर उसे सेक्टर-93 स्थित एक सर्विस स्टेशन से बरामद कर लिया।
आरोपी चालक की पहचान, गिरफ्तारी के प्रयास जारी
पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान भी कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, हादसे में बाइक चालक और उसके साथ बैठे युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
दोनों युवकों के बयान भी धारा 180 BNSS के तहत दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- बस्तर दशहरा: फूल रथ की परिक्रमा के दौरान हुआ जमकर बवाल, ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प, जानिए पूरा मामला…
- हरियाणा में बनी 9 क्विंटल की बाहुबली चारपाई, 60 किलो पीतल और महाभारत की थीम ने बनाया खास
- Bokaro News: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, BSL के सभी गेट खुले, नौकरी की मांग पर धरने में डटीं विधायक श्वेता सिंह
- गरबा के रंग में रंगीं राज्य मंत्री राधा सिंह: ‘मेरी गाड़ी, मेरा बंगला’ गाने पर जमकर झूमीं, स्टेडियम में लूट ली महफिल
- दिल्ली के नरेला में दाल मिल फैक्ट्री में भीषण आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान, 10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

