कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ई-रिक्शा अब सिर्फ ट्रैफिक की परेशानी नहीं बल्कि अपराध का जरिया भी बनता जा रहा हैं। बीते 48 घंटे में ई-रिक्शा में सफर कर रहे यात्रियों से करीब 10 लाख रुपये के गहने और नकदी की चोरी हो चुकी है। ताजा मामला कुम्हरपुरा निवासी रीना जाटव का है। जिनके पर्स से 5 लाख के गहने चोरी हो गए। वही पुलिस ने बीते दिनो सवारी वाहन चालकों को अलर्ट किया था। फिर भी वारदातें नहीं थम रही हैं। अब पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई हैं।
READ MORE: पैसों के लिए बेटा बना हैवान: अपने ही पिता के सिर में गोली मारकर की हत्या, वारदात से फैली सनसनी
दअरसल ग्वालियर के कुम्हरपुरा निवासी रीना जाटव अपने पिता लोकेन्द्र जाटव के साथ पुरानी छावनी जा रही थीं। दोनों गोला का मंदिर चौराहे से ई-रिक्शा में बैठे हुए थे। रास्ते में एक महिला आकर उनके पास बैठ गई और यादव धर्मकांटा के पास उतर गई। पुरानी छावनी पहुंचकर जब रीना ने किराया देने के लिए पर्स खोला तो उसके होश उड़ गए क्योंकि उसके अंदर रखे करीब 5 लाख के गहने गायब हो चुके थे। बड़े पर्स के अंदर छोटे पर्स में सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमकी, टॉप्स, लौंग और चांदी की तोड़िया रखी हुई थीं। जोकि पर्स से गायब थे जिसकी शिकायत उसने पुरानी छावनी थाने पहुंचकर की हैं। पुलिस के मुताबिक चोरी करने वाली गैंग में महिलाएं टारगेट तय कर ई-रिक्शा में बैठती हैं। और रास्ते में भीड़, झटकों, गड्ढों पर वाहन हिलता है उसी दौरान आरोपी पर्स या जेब काटकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं।
READ MORE: ग्वालियर के एलिवेटेड रोड हादसे का होगा खुलासा ? क्वालिटी जांच के लिए सैंपल लिया, गाटर गिरने से मजदूर हुआ था घायल
लगातार हो रही वारदातों से पुलिस भी परेशान है। हाल ही में दो दिन पहले पुलिस ने सवारी वाहन चालकों की बैठक लेकर सतर्कता के निर्देश दिए थे। लेकिन उसका असर नहीं दिख रहा है। 48 घंटे में दो अन्य वारदात भी हुई हैं। 16 अप्रैल को काल्पी रोड निवासी संजू जादौन के साथ बैठी दो महिलाएं गहने लेकर फरार हो गईं। उसी दिन 16 अप्रैल को अंबाह निवासी अशोक शर्मा के 30 हजार रुपये भी ई-रिक्शा में चोरी हो गए। फिलहाल पुलिस ने तीनो चोरी की वारदातो में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

