पंजाब में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यह झटके चंडीगढ़, अमृतसर समेत पंजाब के कई इलाकों में महसूस किए गए हैं। करीब दिन के 12 बज कर 21 मिनट पर राज्य में भूकंप आया है, जिसके बाद लोग अपने घरों और ऑफिस से बाहर निकले। चंडीगढ़ के कई जगह में काफी तीव्रता वाला झटका महसूस किया गया है जिसके बाद लोग डर गए।
लोगों ने अपना घर छोड़ दिया और सड़क पर बाहर निकल आए। कई जगह में दरार जैसी भी महसूस की गई है, वही खबर यह भी आ रही है कि आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी रहने वाले लोगों ने झटके महसूस करे हैं।

रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 5.8 मापी गई है जोकि काफी तेज माना जाता है। भूकंप के आने के बाद कुछ सेकंड तक धरती हिलती रही। भूकंप के लगने के बाद लोगों में डर बैठ गया और वह सड़कों पर आ कर खड़े हो गए। लोगों को कुछ देर साझ नहीं आया कि हुआ क्या है बाद में यह पता चला कि यह कोई अन्य घटना नहीं बल्कि भूकंप है।
- संजुक्ता पाराशर बनीं CoBRA की पहली महिला IG, जानिए ‘लेडी सिंघम’ की बहादुरी के 5 चर्चित किस्से
- बिहार के 53 लाख से ज्यादा किसानों की बनी Farmer Registry, एक साथ काम करेंगे तीन विभाग
- क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की डेट हुई फिक्स, लखनऊ में इस दिन लेंगे सात फेरे
- मूंग ट्रांसपोर्ट की NOC के लिए मांगी 1.30 लाख की घूस! नर्मदापुरम वेयरहाउस कॉर्पोरेशन पर लोकायुक्त की कार्रवाई
- SSP ऑफिस बनेगा BJP कार्यालय? कांग्रेस की खुली चेतावनी ने बढ़ाई सियासी गर्मी, जानिए क्या है पूरा विवाद


