गुजरात के कच्छ जिले में रविवार दोपहर एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 दर्ज की गई है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
सीस्मोलॉजी रिसर्च सेंटर (ISR) के अनुसार, भूकंप के यह झटके रविवार दोपहर करीब 1:34 बजे महसूस किए गए। इसका केंद्र कच्छ जिले के रापर से लगभग 15 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम (WSW) दिशा में जमीन से करीब 15 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। झटके महसूस होते ही लोग एहतियातन अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
वागड़ और रापर क्षेत्र में लगातार हलचल
कच्छ का वागड़ और रापर इलाका लंबे समय से उच्च भूकंपीय संवेदनशीलता वाले क्षेत्र में आता है। यहाँ पहले भी कम और मध्यम तीव्रता के झटके बार-बार महसूस किए जाते रहे हैं। क्षेत्र में बार-बार हो रही इस भूगर्भीय हलचल के कारण स्थानीय निवासियों में डर और चिंता का माहौल बना रहता है।
सापुतारा और वासद में भी आया था भूकंप
कच्छ से पहले डांग जिले के प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल सापुतारा और नवसारी के वासद क्षेत्र में भी भूकंप दर्ज किया गया था। रात करीब 10 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई थी, जिसका केंद्र सापुतारा से 14 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में जमीन से 5.6 किलोमीटर की गहराई पर था।
राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगातार दर्ज की जा रही इन भूकंपीय गतिविधियों को देखते हुए आपदा प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन सतर्क मोड पर हैं। वहीं, विशेषज्ञों ने लोगों को घबराने के बजाय सतर्क रहने और भूकंप सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


