Lalluram Desk. जब परिवार में बार-बार स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां आने लगती हैं। मेहनत का सारा पैसा दवाइयों व इलाज में खरच होने लगता है, तो इसका कारण केवल शारीरिक बीमारी ही नहीं, बल्कि घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा बुरी नजर और शत्रु बाधा भी हो सकती है।
जीवन में अचानक बढ़ने वाली परेशानियां कई बार राहु के परभाव और घर में फैली नकारात्मक तरंगों के कारण होती हैं। कपूर और लौंग का एक सरल और आसान उपाय घर की खुशहाली को वापस ला सकता है। शनिवार की शाम को प्रयोग के लिए 5 लौंग और थोड़ा सा कपूर एकत्र कर लें।
एक मिट्टी के दीये में कपूर और लौंग को रखें
कपूर और लौंग से निकलने वाले धुएं को प्रज्वलित पात्र सहित पूरे घर के हर कोने में घुमाएं। जब कपूर और लौंग पूरी तरह जल जाएं तो बची हुई राख को एकत्र करके घर के बाहर फेंक दें। ऐसा करने से बहुत सारे फायदा होते हैं। कपूर और लौंग के धुएं से घर में मौजूद बुरी नजर हाय और नकारात्मक तरंगें तुरंत जलकर नष्ट हो जाती हैं।
यह प्रक्रिया राहु के नकारात्मक प्रभावों को शांत करने और उसके कारण जीवन में आ रही उथल-पुथल को दूर करने में बहुत प्रभावकारी है। की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलते ही परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य में सुधार आने लगता है, और बीमारियों पर होने वाला अनावश्यक खर्च रुकता है।
यदि आप लगातार आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य समस्याओं या पारिवारिक कलह से जूझ रहे हैं। तो शनिवार की शाम इस प्रक्रिया को अवश्य अपनाएं और अपने घर को सुरक्षित एवं खुशहाल बनाएं।
शनिवार का दिन शनि देव से जुड़ा माना जाता है और इस दिन किए जाने वाले कुछ पारंपरिक उपायों को घर की शांति और सकारात्मकता से जोड़ा जाता है। कपूर को भी पूजा-पाठ में शुद्धता और माहौल को सुगंधित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं लौंग का प्रयोग कई धार्मिक परंपराओं में विशेष रूप से किया जाता है।
शनिवार की शाम कपूर और लौंग का यह प्रयोग करने से घर के वातावरण में सकारात्मकता बढ़ाने का भाव पैदा होता है। इसे करते समय मन में अच्छे विचार रखें और परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना करें। प्रयोग के दौरान बच्चों और पालतू जानवरों को जलते हुए कपूर और लौंग से दूर रखें तथा धुएं को सीधे सांस में लेने से बचें। साथ ही घर में साफ-सफाई रखना, अनावश्यक सामान हटाना और पूजा स्थल को स्वच्छ रखना भी शुभ माना जाता है।
आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए खर्चों की सही योजना बनाना और स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। धार्मिक उपाय मन को सकारात्मक रखने में सहायक हो सकते हैं, लेकिन इन्हें बीमारी या आर्थिक समस्या का चिकित्सकीय अथवा वित्तीय इलाज नहीं माना जाना चाहिए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


