अमृतसर। इबोला वायरस को लेकर देशभर में अलर्ट जारी है। लगातार केस बढ़ने के साथ लोगों की चिंता भी बढ़ रही है। इस बीच पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता बढ़ा दी गई है। विदेशों से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और विशेष रूप से अफ्रीकी देशों से जुड़े यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कोई भी संवेदनशील मरीज दिखने पर उसकी तुरंत जांच करवाई जाएगी।
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार डायरेक्ट और कनेक्टेड उड़ानों से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का तापमान चैक किया जा रहा है। खासकर कांगो और युगांडा से जुड़े रूटों से आने वाले यात्रियों की विशेष निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग और एयरपोर्ट प्रशासन ने मिलकर एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। आपके बता दें कि दुनिया में इस वायरस ने हाहाकार मचाया है।
इबोला वायरस के खतरे को देखते हुए एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक अहम बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न एयरलाइंस, कस्टम विभाग, एयरपोर्ट हेल्थ आर्गेनाइजेशन और सीआईएसएफ के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी एजेंसियों के बीच समन्वय और त्वरित कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सुरक्षा के भी हर इंतजाम किए जियेंगे।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

