नासिक-अहिल्या नगर में कथित ‘भोंदू बाबा’ अशोक खरात से जुड़े मामलों की जांच कर रही SIT प्रमुख IPS तेजस्वी सातपुते ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम जानकारियां साझा कीं. उन्होंने बताया कि अब तक नासिक और अहिल्या नगर जिले में अशोक खरात के खिलाफ 12 मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें से 11 मामलों की जांच SIT कर रही है. इन मामलों में आठ केस यौन शोषण से जुड़े हैं, जबकि तीन मामले आर्थिक धोखाधड़ी के हैं.
अशोक खरात केस में SIT प्रमुख IPS तेजस्वी सातपुते ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि अब तक 12 मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें 8 यौन शोषण से जुड़े हैं. वहीं, ED ने भी मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच शुरू कर दी है, जिससे केस ने नया मोड़ ले लिया है.
IPS तेजस्वी सातपुते ने बताया कि पिछले 17 दिनों से SIT लगातार जांच में जुटी हुई है और चार्जशीट दाखिल होने तक मामले की गोपनीयता बनाए रखना जरूरी है. IPS तेजस्वी सातपुते ने बताया कि जांच के दौरान अब तक 30 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं. आरोपी पर आरोप है कि वह इमली के बीज (पत्थर) बेचकर लोगों से पैसे ऐंठता था और ईशान्यश्वर मंदिर में कथित चमत्कार दिखाकर लोगों में डर का माहौल बनाता था.
IPS तेजस्वी सातपुते ने खासतौर पर पीड़ित महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे साहस के साथ सामने आई हैं. साथ ही अपील की कि उनके वीडियो मोबाइल में न रखें, क्योंकि इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य और हौसले पर असर पड़ सकता है.
मीडिया से भी जिम्मेदारी निभाने की अपील करते हुए IPS तेजस्वी सातपुते ने कहा कि केवल अटकलों के आधार पर खबरें चलाने से बचा जाए. साइबर टीम ने अब तक 4650 आपत्तिजनक लिंक हटवाए हैं.
अंत में उन्होंने कहा कि आरोपी की संपत्तियों को लेकर भी कई सवाल हैं, जिनकी जानकारी ED को सौंप दी गई है. जरूरत पड़ने पर आगे भी सहयोग किया जाएगा. साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी ‘भोंदू बाबा’ के झांसे में न आएं और सतर्क रहें.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

