Rajasthan News: राजस्थान के मारवाड़ अंचल के लिए वह ऐतिहासिक घड़ी आ गई है, जिसका सालों से इंतजार था। बालोतरा जिले में बनी पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन की तारीख का आधिकारिक ऐलान हो गया है। खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि दुनिया की आधुनिकतम रिफाइनरियों में शुमार यह प्रोजेक्ट अब राष्ट्र को समर्पित होने के लिए तैयार है।

21 अप्रैल को मारवाड़ की धरती पर होंगे पीएम मोदी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 21 अप्रैल 2026 को राजस्थान के बालोतरा पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दिल्ली दौरे से लौटते ही स्पष्ट कर दिया कि पीएम मोदी के हाथों ही इस विशाल रिफाइनरी का लोकार्पण होगा। गौरतलब है कि सीएम भजनलाल ने दिल्ली में बीजेपी के दिग्गज नेताओं और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात के तुरंत बाद यह बड़ा अपडेट दिया है।
72,000 करोड़ का निवेश और लाखों नौकरियां
सूत्रों की मानें तो यह रिफाइनरी केवल तेल साफ करने का कारखाना नहीं, बल्कि राजस्थान की आर्थिक भाग्यरेखा बनने वाली है। करीब 72,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस प्रोजेक्ट में राजस्थान सरकार की 26 फीसदी हिस्सेदारी है। ग्राउंड जीरो से मिल रही जानकारी के अनुसार, इसके शुरू होने से बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर के लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
क्यों है यह राजस्थान के लिए टर्निंग पॉइंट?
दरअसल, पचपदरा रिफाइनरी को प्रदेश की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा माइलस्टोन माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना न केवल निवेश लाएगी, बल्कि हजारों प्रत्यक्ष और लाखों अप्रत्यक्ष रोजगार भी पैदा करेगी। बालोतरा और आसपास के इलाकों में अब औद्योगिक क्रांति की लहर देखी जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Jharkhand Top News : हेमंत सोरेन ने माता की अस्थियां कीं विसर्जित, JTET के एडमिट कार्ड जारी, डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका: न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी, कॉकरोच ने जानबूझकर देरी का लगाया आरोप
- ‘एयर शो के पीछे छिपाया जा रहा सच’: वाराणसी में अजय राय बड़ा बयान, बोले- ट्रामा सेंटर के हाल बेहाल
- CG Crime : फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 18.63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के गहने बरामद, दो और आरोपी गिरफ्तार
