जालंधर। जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ED की टीम ने मंगलवार सुबह शहर के न्यू जवाहर नगर इलाके में बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें हाउस नंबर 223 और 227 पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई अमित बजाज और इंदरजीत बजाज से जुड़े ठिकानों पर की जा रही है। हालांकि ED के तरफ से अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।
सूत्रों के अनुसार, अमित बजाज नगर निगम के कई बड़े ठेकों से जुड़ा हुआ है। जालंधर, लुधियाना और अमृतसर समेत कई शहरों में उसके कई ठेके है। बताया जा रहा है कि हाल ही में उसने लुधियाना में भी एक बड़ा ठेका हासिल किया था। चर्चा यह भी है कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें कुछ आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से जुड़े एक OSD भी दिखाई दिए थे। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के अन्य शहरों में भी कई स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की गई है।
हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक किसी व्यक्ति या संस्था का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन अचानक हुई इस कार्रवाई से कारोबारी वर्ग में चर्चा और चिंता का माहौल बन गया है। जानकारी यह भी सामने आई है कि जालंधर के दो नेताओं के ठिकानों पर भी जांच एजेंसियों के पहुंचने की सूचना मिली है। लेकिन यह भी अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब के व्यापारियों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार और पूरा प्रदेश व्यापारियों के साथ खड़ा है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
