चंडीगढ़। चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहाँ सेक्टर 20 में सुबह-सुबह आज ईडी टीम ने रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीम काउंसिल के घर रेड की है। इस रेड के बाद से हड़कंप मचा है। कारोबारी जगत में इस रेड की अच्छी चर्चा है। जानकारी के मुताबिक आरोप हैं कि उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में जमीन को लेकर फ्रॉड किया था। प्रवीण के पार्टनर ने ही इन पर मुकदमा करवाया था।
विजिलेंस ब्यूरो ने किया था मुकदमा दर्ज
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से प्रवीण इन काउंसिल के खिलाफ पिछले साल मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा उसके पार्टनर प्यारेलाल गर्ग की शिकायत पर आईपीसी की धारा 420 और 120-बी के तहत दर्ज किया गया था। अब देखना है कि रेड में क्या क्या खुलासे होते हैं। रेड जहां हुई है वहां सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई है।
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू

