पंजाब-हरियाणा और मुंबई में ED ने कुल 11 जगहों पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में लगातार 72 घंटे रेड की। इस रेड में कई बड़े उद्योगपति के नाम शामिल है, जहां ED के अधिकारी पहुंचे हैं। जैसे ही टीम पहुंची आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई थी। सभी से लंबी पूछताछ के बाद कई कीमतों समान और कार जब्त की गई है, कई आवश्यक दस्तावेज भी मिले हैं।
गुरुग्राम, पंचकूला, जींद, मोहाली और मुंबई में टीम ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज, बिग बॉय टॉयज समेत 6 कंपनियों से 2 लग्जरी कार और 3 लाख कैश जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर ED की टीम ने यह कार्रवाई की है। सोमवार रात को ED ने इसकी जानकारी दी।

व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत रेड की गई। रेड के दौरान एक लैंड क्रूजर (2.20 करोड़), मर्सिडीज जी-वैगन (4 करोड़), 3 लाख रुपए कैश, आपत्तिजनक दस्तावेज, रिकॉर्ड और डिजिटल डिवाइस समेत कई सामान जब्त किए गए हैं।
- दिशा मोबाइल जागरूकता अभियान का शुभारंभ
- वाराणसी का चर्चित 27 किलो चांदी लूटकांड मामला, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार
- एयर इंडिया टर्बुलेंस पर सरकार का फुल एक्शन: मंत्री राम मोहन नायडू ने घायलों का लिया हालचाल, ब्लैक बॉक्स की होगी जांच
- MP कांग्रेस संगठन को लेकर दिल्ली में बड़ी बैठक; 6 जिलाध्यक्षों को हटाने पर फैसला, इन नेताओं पर गिर सकती है गाज!
- गोपालगंज: गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, मजदूर बैरिस्टर मंडल की पीट-पीटकर हत्या


