ED ने खन्ना स्थित कांग्रेस नेता राजदीप सिंह के घर पर छापा मारा है. इस छापेमारी को आशु से जुड़े टेंडर घोटाले की जांच के सिलसिले में बताया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि इस नेता का नाम नकली शराब फैक्टरी से भी जुड़ा हुआ है और ED उनकी आय से अधिक संपत्ति की भी जांच कर रही है. राजदीप सिंह, गुकीरत कोटली के काफी करीबी माने जाते हैं.

टेंडर घोटाला क्या है?
लेबर ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले में आरोपी वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अनाज मंडियों में माल पहुंचाते थे. इसके अलावा, आरोपियों ने टेंडर प्राप्त करने से पहले विभाग में गलत वाहनों के नंबर दर्ज करा दिए थे. जांच में पाया गया कि ये नंबर दोपहिया वाहनों जैसे स्कूटर, बाइक आदि के थे, जो माल ढोने के लिए उपयुक्त नहीं हैं.
- बिहार MLC चुनाव: मतदान के बीच जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थक छोटू सिंह गिरफ्तार! STF ने उठाया
- दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदातः बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
- राजस्थान समाचार: अलौकिक शक्तियों के लिए बलि देने 22 महीने के बच्चे का अपहरण, 34 साल का व्यक्ति हुआ गिरफ्तार
- बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक और शिक्षक सीट के लिए वोटिंग जारी, दिग्गजों के भाग्य का फैसला कर रहे 1.35 लाख मतदाता
- यूपी MLC चुनाव में मुजफ्फरनगर में सपा-भाजपा भिड़ंत, कई जगहों पर विवाद

