जालंधर। जालंधर ईडी ने पोंजी स्कीम के एक मामले के संबंध में मेसर्स क्राउन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के 4 बैंक खातों के रूप में चल संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। जिसमें 4.07 करोड रुपए जमा थे।
क्राउन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जगजीत सिंह और उनके सहयोगियों ने, झूठे प्रतिनिधित्व और उच्च रिटर्न का आश्वासन देकर, पंजाब भर में आम जनता के सदस्यों को बेईमानी से अपनी मेहनत की कमाई उक्त सोसायटी के साथ जमा करने के लिए प्रेरित किया, जिससे जमाकर्ताओं के साथ धोखाधड़ी हुई और गलत तरीके से नुकसान हुआ।

ईडी ने पंजाब पुलिस द्वारा मेसर्स क्राउन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और अन्य के खिलाफ दर्ज विभिन्न एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की। ईडी की जांच में पता चला कि मेसर्स क्राउन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के जगजीत सिंह व गुरमीत कौर और उसके एजेंटों ने आम लोगों को धोखा दिया था, जिन्हें उक्त कंपनी में अपनी मेहनत की कमाई जमा करने के लिए उकसाया गया था, यह वादा करके कि उनके इन्वेस्टमेंट पर ज्यादा रिटर्न मिलेगा।
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत

