चंडीगढ़. पंजाब की राजनीति में अप्रैल महीने से घमासान मचा हुआ है, बीते दिन आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ED द्वारा गिरफ्तार किया गया है। वहीं शनिवार को ED की टीम संजीव अरोड़ा को चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में स्थित उनकी सरकारी रिहायश से लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई.
ED की रेड का आम आम आदमी पार्टी ने विरोध किया है. ये भी बता दें कि, ED ने संजीव अरोड़ा पर साल में तीसरी और एक महीने में दूसरी बार रेड की है. वहीं इसके बाद दोपहर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.
बता दें कि ई.डी. द्वारा जो कार्रवाई की गई है उसे लेकर दिल्ली में मामला दर्ज किया गया था उसकी जांच दिल्ली में की जा रही थी. इसे लेकर उन्हें दिल्ली के ई.डी. मुख्यालय में लाकर आगे की पूछताछ की जाएगी.
आपको बता दें कि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर शनिवार सुबह 7 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की. जानकारी के अनुसार सेक्टर-2 स्थित सरकारी कोठी पर ईडी अधिकारी करीब 20 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी.
- दिवाली और छठ पर प्रवासियों के लिए खुशखबरी, दिल्ली-पटना के बीच दौड़ेगी 16 कोच वाली वंदे भारत स्पेशल
- नूंह में टनल धंसने के 3 दिन बाद कमेटी बनी, किसानों ने रखी ये मांग
- बिहार में नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, CM सम्राट ने 50 लाख मीट्रिक टन खरीद का रखा लक्ष्य
- CM रेखा गुप्ता ने मुखर्जी नगर का किया औचक निरीक्षण, छात्रों की समस्याओं पर लिया फीडबैक
- मंत्री दीपक प्रकाश बोले- वोट चोरी के सबूत हैं तो कोर्ट जाएं, बगावत करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई!

