अमृतसर. पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से चलाए जा रहे “शिक्षा क्रांति के साथ बदलता पंजाब” अभियान के तहत आज पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अमृतसर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र, चोगावा के टपियाला गांव स्थित स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती इलाकों के कई अन्य स्कूलों का भी निरीक्षण किया और शिक्षा क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी आम लोगों को दी।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री बैंस ने बताया कि उन्होंने सुबह 8 बजे से अमृतसर के सीमावर्ती स्कूलों का दौरा शुरू किया। इस अभियान में पूरा सरकारी अमला उनके साथ सक्रिय रूप से जुड़ा रहा। उन्होंने कहा कि जब प्रशासन और सरकार मिलकर बच्चों के स्कूलों में पहुंचते हैं, तो इससे बच्चों का उत्साह भी बढ़ता है।

मंत्री ने बताया कि पिछले समय में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। स्कूलों में शौचालय, हर बच्चे के लिए बेंच, और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी यह विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। अगर कोई काम अधूरे रह गए हैं, तो उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा।
गांववासियों ने शिक्षा मंत्री के दौरे की सराहना करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद गांवों में स्कूलों की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है, जिससे आने वाले समय में बच्चे प्राथमिकता से सरकारी स्कूलों में ही पढ़ना चाहेंगे।
- CM साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा में शामिल होने का आमंत्रण, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन
- ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, देवघर में की संत मंसूर शाह की पूजा; जानिए आधी रोटी और आशीर्वाद का रहस्य
- दीपक चाहर का वीडियो वायरल: लाखों के बैट हुए चोरी, परेशान होकर बोले- ‘योगी जी के पास जाऊं या मोदी जी के?’
- बाढ़ के पानी में उतरे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रभावित परिवारों से मिलकर बोले- संकट की घड़ी में हर बाढ़ पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार
- ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान तो नाराज बाइक सवार ने रोक दिया मंत्री का काफिला


