पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति योजना के तहत मानसा ज़िले में शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए एक अहम कदम उठाया गया है। जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में करीब 84 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए शैक्षणिक प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया गया।
बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में विधायक प्रिंसिपल बुधराम ने इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें भादड़ा गांव में 30.67 लाख रुपये और वीरां दी कलां गांव में 25.16 लाख रुपये के प्रोजेक्ट शामिल हैं।
इस अवसर पर मानसा से विधायक विजय सिंगला ने फफड़े भाईके गांव में 21 लाख रुपये की लागत से बने प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में स्कूलों के लिए साइंस और कंप्यूटर लैब, चारदीवारी, और छात्रों के लिए शौचालय का निर्माण शामिल है।
विधायक बुधराम ने कहा कि ये प्रयास सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के माहौल को बेहतर बनाने की दिशा में उठाए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहे हैं और माता-पिता को स्कूलों में बुलाकर शिक्षा के महत्व को लेकर जागरूक किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की अगुवाई में राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण देने के लिए ऐसे कदम उठाए जाते रहेंगे।
- झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत का निधन, मौत से पहले फेसबुक LIVE पर छलका दर्द; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
- धनतेरस: वडोदरा में सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर, 350 करोड़ के कारोबार की संभावना
- Gwalior News: मुरार जिला अस्पताल के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, दीपावली पर वेतन नहीं मिलने पर जताया आक्रोश; पूर्व विधायक के हस्तक्षेप के बाद मिला आश्वासन
- धनतेरस और दीपावली पर पटना की ट्रैफिक व्यवस्था बदली, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध, पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम
- तुअर की फसल की आड़ में गांजे की खेती: 5 क्विंटल माल पकड़ाया, 1 करोड़ आंकी गई कीमत

