भुवनेश्वर : ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसे देखते हुए ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुरुवार को दो उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
खबरों के अनुसार भुवनेश्वर से हिंडन गाजियाबाद तक की उड़ान सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। निदेशक ने कहा कि देश के पश्चिमी क्षेत्र में हवाई यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है और उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
भुवनेश्वर से पटना होते हुए चंडीगढ़ जाने वाली उड़ान भी रद्द कर दी गई है।

गुरुवार को उड़ानें रद्द होने के कारण कुछ यात्री हवाई अड्डे पर फंसे रह गए। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
- CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा खुलासा, बोले- सौरव दास और आशुतोष रांका लेते थे फैसले, मैं बस आदेश मान रहा था
- Ritu Barala Case: डोटासरा की पुलिस को चुनौती, जीरो FIR पर जयपुर में क्यों अड़ी कांग्रेस?
- सास-बहू की दर्दनाक मौत: खेत में काम करते समय बड़ा हादसा, मां-भाभी को बचाने के चक्कर में झुलसी युवती
- पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर कैसे हुआ हमला? सामने आया नया वीडियो; पुलिसकर्मियों पर भी हुई कार्रवाई
- CM साय कल अर्बन चैलेंज फंड कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ, हुडको और सेप्ट यूनिवर्सिटी के साथ होंगे दो एमओयू
