शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में बादल छा गए हैं। दिन के समय धूप कमजोर है, जबकि रातें कड़ाके की ठंड वाली हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों तक ठंड का यह दौर जारी रहेगा, हालांकि बारिश या बूंदाबांदी की संभावना नहीं है।
READ MORE: MP Morning News: केंद्रीय श्रमिक संगठनों की हड़ताल, एमपी में भी रहेगा असर, आज से भोपाल-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, राजधानी सहित पूरे प्रदेश में 1 मई से शुरू होगी डिजिटल जनगणना
प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। विशेष रूप से कल्याणपुर में न्यूनतम पारा 4.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया। भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में दिन में बादल छाए रहेंगे, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे रहेगा, लेकिन रातें काफी सर्द महसूस होंगी।

