पटियाला। पटियाला जिले की राजपुरा तहसील के अधीन आने वाले 8 गांवों को अब मोहाली जिले में शामिल कर दिया गया है। इस संबंध में पंजाब सरकार द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें इन गांवों के मोहाली जिले में आने की जानकारी दी गई है।
नोटिफिकेशन के अनुसार पटियाला के गांव मानकपुर, लेहलां, गुरदितपुरा (नत्तियां), ऊंचा खेड़ा, खेड़ा गज्जू, हदाइतपुरा, उरना और चेंगरा मोहाली में शामिल हो गए है।

गौरतलब है कि राजपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक नीना मित्तल ने इन गांवों को मोहाली जिले में शामिल करने की मांग की थी, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। जल्द ही पटियाला जिले से मोहाली जिले में शामिल हो गए है।
- टाइगर श्रॉफ हमला मामले में बड़ी खबर : तीन आरोपी कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, दिल्ली आ रही ट्रेन में थे सवार
- यूपी में नवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM योगी ने 9 कन्याओं के पैर धोकर लिया आशीर्वाद
- राखीगढ़ी महोत्सव आज से शुरू, 7 दिन तक दिखेगी 5000 साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता की झलक
- जमीन से निकला मौत का सामान : नक्सली डंप से टिफिन IED समेत कई विस्फोटक बरामद, CRPF ने किया डिफ्यूज
- पांढुर्णा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 8 दिन में सुलझा विनय ज्वेलर्स डकैती कांड; 6 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख के जेवर और नकदी बरामद

