गुरदासपुर। पंजाब सरकार की ओर से रविवार को सरकारी कालेज स्टेडियम गुरदासपुर में ”एक शाम भगवान शिव के नाम” के तहत एक भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा विशेष तौर पर शामिल हुए.
नेताओं ने मंच पर बैठकर भक्ति संध्या का आनंद लिया. स्थानीय नेता और प्रशासन की ओर से आए हुए मेहमानों का स्वागत किया गया. कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण विश्व प्रसिद्ध शिव भक्त गायक हंसराज रघुवंशी रहे, जिन्होंने अपनी मधुर और आध्यात्मिक वाणी से पूरे मैदान को भक्ति रस से सराबोर कर दिया. उन्होंने ”मेरा भोला है भंडारी”, ”शिव शमा रहे मुझमें”, ”पार्वती बोली शंकर से” जैसे प्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर संगत झूमती नजर आई.
हर भजन के बाद श्रद्धालुओं के ”हर-हर महादेव” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा.
- मोहाली में AAP नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 गोलियों से दहला परिवार; पहले मिल चुकी थीं गैंगस्टर की धमकियां
- आलीराजपुर में प्रदर्शन के बाद एक्शन: सीएम का पुतला जलाना पड़ा महंगा, कांग्रेस नेता-नगर पालिका उपाध्यक्ष समेत 11 पर FIR दर्ज
- 27 को होगी साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
- BJP ने कर दिया बड़ा ‘खेला’, राकेश प्रताप के साथ आखिर क्यों इन 2 कद्दावर विधायकों ने एक साथ चुना ‘कमल’?
- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब में बढ़ा आक्रोश, 15 अक्टूबर को बंद का ऐलान; आरोपी के घर पर चल सकता है बुलडोजर

