नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक को 25 नवंबर को तलब किया है। यह मामला तरन तारन उपचुनाव के प्रचार के दौरान शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज 9 एफआईआर से संबंधित हैं।
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने इन सभी मामलों की समीक्षा रिपोर्ट मांगी थीं, जिसे पुलिस ने 13 नवंबर को पेश कर दिया था। इसी रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग ने डीजीपी को बुलाया हैं। एडीजीपी राम सिंह ने तरन तारन, बटाला, मोगा और अमृतसर में उपचुनाव प्रचार के दौरान दर्ज पुलिस मामलों की समीक्षा की थी।
चुनाव आयोग ने इस रिपोर्ट के लिए 36 घंटे का समय दिया था, लेकिन बाद में पंजाब पुलिस ने एक दिन की मोहलत ले ली थीं।
मुख्य चुनाव अधिकारी को सौंपी गई यह समीक्षा रिपोर्ट गुप्त होने के कारण इसके तथ्य सार्वजनिक नहीं हो सके हैं। बता दें कि तरन तारन उपचुनाव में तैनात चुनाव पर्यवेक्षक शायनी की रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग ने 8 नवंबर को तरन तारन की एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित कर दिया था।

शिरोमणि अकाली दल ने चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि पुलिस अकाली कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर रही हैं।
- दीपावली पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: भोपाल रेलवे ने चलाई 20 स्पेशल ट्रेन, एआई और फेस रिकग्निशन कैमरों से हो रही निगरानी
- सनातन सत्य के उद्घोष का उत्सव : आज से CM योगी का दो दिवसीय अयोध्या दौरा, 10वें दीपोत्सव में होंगे शामिल
- Delhi News Brief: छठ व्रतियों को LG की बड़ी सौगात, वोटर लिस्ट विवाद में सोनिया गांधी की बढ़ी मुश्किलें
- 15 नवंबर से देख सकेंगे अंबाला का शहीद स्मारक, पहले महीने रोज 500 लोगों की एंट्री फ्री; ऑनलाइन ऐसे बुक करें टिकट
- Good News: झिरन्या माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना शुरू, 84 गांवों की 40 हजार हेक्टेयर जमीन को मिला मां नर्मदा का जल, किसानों ने समय से पहले मनाई दिवाली

