पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल समेत पांच प्रदेशों में हुए चुनाव के नतीजों का ऐलान कल यानि 4 मई को होगा। इन सभी प्रदेशों के चुनाव के नतीजे आप सबसे पहले लल्लूराम.कॉम पर देख सकते हैं। लल्लूराम.कॉम पर सुबह 7 बजे से सभी पांच प्रदेशों के चुनाव रिजल्ट की कवरेज शुरू होगी। असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। वहीं, 23 अप्रैल को तमिलनाडु की सभी सीटों पर वोटिंग हुई थी। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर भी मतदान हुआ था। 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग हुई। अब सभी के नतीजों का ऐलान 4 मई को होने जा रहा है।

पश्चिम बंगाल की फलता सीट पर हुए मतदान को चुनाव आयोग ने अमान्य करार दिया था, क्योंकि यहां बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी। इसके वीडियो भी सामने आए थे। इस सीट के सभी बूथों पर 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी और 24 मई को इस सीट का नतीजा सामने आएगा। बंगाल की बाकी 293 सीटों के नतीजे 4 मई को सामने आएंगे।

क्या कहते हैं एग्जिट पोल

केरलः एग्जिट पोल के मुताबिक 140 विधानसभा सीटों वाले केरल में LDF को 60 से 65 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि UDF को 70 से 75 सीटें मिल सकती हैं। दूसरी ओर BJP गठबंधन को 3 से 5 सीटें और अन्य को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

तमिलनाडु: एग्जिट पोल के मुताबिक 234 विधानसभा सीटों वाले तमिलनाडु में DMK+ गठबंधन को 40.3% वोट मिलने का अनुमान है। वहीं NDA को 37.1% वोट, TVK को 17.5% वोट और अन्य दलों को 5.1% वोट मिलने की संभावना जताई गई है।

असम: एग्जिट पोल के अनुसार असम में बीजेपी 126 में से 85 से 95 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस को 25-32 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य को 6-12 सीटों पर जीत मिल सकती है।

पश्चिम बंगाल: एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर BJP को 146 से 161 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि TMC+ को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य दलों को 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m