चंडीगढ़। पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनावों की घोषणा जल्दी हो सकती है। स्टेट इलेक्शन कमिशन चुनाव को लेकर दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है, जिसमें इन चुनावों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
जैसे ही चुनाव का ऐलान होगा पंजाब में चुनाव आचार संहित लागू हो जाएगी। माना जा रहा है कि वोटिंग की प्रक्रिया 14 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी, ऐसा माना जा रहा है। राज्य में कुल 23 जिला परिषदों और 154 पंचायत समितियों के लिए चुनाव होने हैं। इन चुनावों को लेकर ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग ने अपनी सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं।
प्रदेश के सभी जिलों में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। वोटर लिस्ट में संशोधन से लेकर अन्य प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में है। इसके साथ ही प्रत्याशियों को भी अब कमर कसने की जरूरत है।

- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज
- मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने की भाई दूज पर छुट्टी की मांग; शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- फंदे, फाइनेंस और फरेब: ऑफिस के अंदर संदिग्ध हालत में मिली युवती की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

