जालंधर. जालंधर के गुरु नानकपुरा वेस्ट में एक 9 साल के बच्चे की बिजली की हाई-वोल्टेज तारों के संपर्क में आने से मौत हो गई। शनिवार सुबह अमृतसर के अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। करंट लगने के बाद बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसके चलते उसे इलाज के लिए अमृतसर रेफर किया गया था।
जानकारी के मुताबिक, 9 साल का आरव बिजली विभाग की जमीन पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पार्क के पास पहुंचा और एक पत्थर को रस्सी में लपेटकर ऊपर फेंक दिया। दुर्भाग्य से, वह पत्थर 66kV की बिजली लाइन से टकरा गया या उसके संपर्क में आ गया।
तेज धमाके के साथ झुलस गया बच्चा
तारों से छूते ही एक तेज धमाका हुआ और आरव को जोरदार करंट लग गया। वह बुरी तरह झुलस गया। गनीमत रही कि आसपास कोई और बच्चा नहीं था। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल जालंधर पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

आरव के नाना हरी सिंह ने बताया कि वह शाम 4 बजे बच्चों के साथ पार्क में खेल रहा था। खेलते हुए उसने प्लास्टिक जैसी कोई चीज ऊपर फेंकी, जो बिजली की तारों से टकरा गई और करंट उसके शरीर में उतर आया। सीसीटीवी फुटेज से घटना स्पष्ट हो गई। करंट लगते ही आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
- NEET छात्रा केस, मास्टरमाइंड मनीष रंजन की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने CBI और पुलिस की जांच पर उठाए सवाल
- पैरवी पड़ गई भारी : लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्र की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम, परिजनों ने गांव के लोगों पर लगाया गंभीर आरोप
- राजस्व विभाग में फेरबदल, कलेक्टर ने 5 तहसीलदारों का किया तबादला, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
- तेल संकट के बीच केंद्र सरकार ने कहा- क्रूड ऑयल पर्याप्त मात्रा में मौजूद, LPG-CNG की 100 फीसदी सप्लाई
- सतना में ASI का हार्ट अटैक से निधन: ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, 4 महीने बाद होने वाला था रिटायरमेंट

