जालंधर. जालंधर के गुरु नानकपुरा वेस्ट में एक 9 साल के बच्चे की बिजली की हाई-वोल्टेज तारों के संपर्क में आने से मौत हो गई। शनिवार सुबह अमृतसर के अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। करंट लगने के बाद बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसके चलते उसे इलाज के लिए अमृतसर रेफर किया गया था।
जानकारी के मुताबिक, 9 साल का आरव बिजली विभाग की जमीन पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पार्क के पास पहुंचा और एक पत्थर को रस्सी में लपेटकर ऊपर फेंक दिया। दुर्भाग्य से, वह पत्थर 66kV की बिजली लाइन से टकरा गया या उसके संपर्क में आ गया।
तेज धमाके के साथ झुलस गया बच्चा
तारों से छूते ही एक तेज धमाका हुआ और आरव को जोरदार करंट लग गया। वह बुरी तरह झुलस गया। गनीमत रही कि आसपास कोई और बच्चा नहीं था। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल जालंधर पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

आरव के नाना हरी सिंह ने बताया कि वह शाम 4 बजे बच्चों के साथ पार्क में खेल रहा था। खेलते हुए उसने प्लास्टिक जैसी कोई चीज ऊपर फेंकी, जो बिजली की तारों से टकरा गई और करंट उसके शरीर में उतर आया। सीसीटीवी फुटेज से घटना स्पष्ट हो गई। करंट लगते ही आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
- हीरोइन का हाथ पकड़ने में कांपते थे पवन सिंह के हाथ! अब शो में विदेशी हसीना संग ठुमके और अक्षरा से माफी पर बवाल
- दुर्गा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी: डीजे पर गाने को लेकर हुआ विवाद, युवक के गले पर घोंपा चाकू, हालत गंभीर
- ChatGPT में आया Locked Chats फीचर, अब 4 डिजिट PIN से लॉक कर सकेंगे अपनी पर्सनल चैट
- कब्ज से परेशान हैं तो डाइट में शामिल करें सीताफल, दिल से लेकर पाचन तक के लिए है फायदेमंद
- पटियाला में ड्रग्स कंट्रोल विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 फर्मों की जांच में 11 में मिली गड़बड़ी; हजारों गोलियां और 24 प्रकार की दवाइयां जब्त

