अमृतसर। अमृतसर और लुधियाना के लोगों को इन दिनों खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं और यही कारण है कि यहां पर लंबा पावर कट हो रहा है। चार से करीब 12 घंटे तक लोगों को बिजली की आपूर्ति नहीं की गई है। आपूर्ति नहीं होने से लोग गर्मी से काफी परेशान है। वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों ने पावरकॉम मैनेजमेंट द्वारा एस्मा लगाने की निंदा की और 15 अगस्त को राज्यभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया।
आपको बता दें कि कर्मचारी महासंघ अपनी मांग को लेकर अडिग है। महासंघ ने बताया कि अमृतसर में 65 प्रतिशत और पटियाला में 78 प्रतिशत कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लिया। कर्मचारी सभी एकजुट होकर अपनी मांग को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन उन्हें अब तक सरकार की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं मिली है।
कर्मचारी महासंघ के प्रवक्ता मनजीत सिंह चहल ने बताया कि बार्डर जोन अमृतसर में 65 प्रतिशत, उत्तर जोन जालंधर में 62 प्रतिशत, पश्चिम जोन बठिंडा में 58 प्रतिशत, मध्य जोन लुधियाना में 54 प्रतिशत, दक्षिण जोन पटियाला में 78 प्रतिशत, रोपड़, लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांटों में 51 प्रतिशत और हाइडल पावर प्रोजेक्टों में 45 प्रतिशत बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लिया। कर्मचारियों और पेंशनरों ने विभिन्न कार्यालयों के समक्ष रैलियां की और सरकार द्वारा बिजली कर्मचारियों पर एसएसएम थोपने की निंदा की। एस्मा के तहत कर्मचारियों पर कार्रवाई के सवाल पर मनजीत सिंह चहल ने कहा कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन कर्मचारियों के अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रहेगी।
- मध्य प्रदेश में रावण का दहन: इंदौर में मेरठ की मुस्कान-साहिल तो अशोकनगर में UGC का पुतला, सतना में रावण की हुई पूजा!
- अवैध संबंध का दर्दनाक अंजाम: देवर के इश्क में अंधी महिला ने दो मासूमों संग कुएं में कूदकर दी जान
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रन से रौंदा, 3-0 से किया क्लीन स्वीप, हरमनप्रीत की तूफानी बल्लेबाजी और नंदनी की घातक गेंदबाजी से मिली जीत
- चुनाव आयोग से सपा की गुहार: ‘आगरा में BJP प्रत्याशी के समर्थकों को मिली पोलिंग ड्यूटी’, जानिए पूरा मामला
- डीग में 13 साल के जुड़वा भाइयों की हत्या, मां गिरफ्तार

