अमृतसर. पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में अचानक बिजली कट जाने के कारण डॉक्टरों को मरीज का ऑपरेशन करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान वेंटिलेटर भी बंद हो गया। नाराज स्वास्थ्यकर्मियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ऐसी स्थिति में मरीज की जान चली जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
यह घटना दोपहर 2 बजे से पहले की बताई जा रही है, क्योंकि ऑपरेशन सुबह किए जा रहे थे। वीडियो में एक डॉक्टर ने कहा कि बिजली कटे हुए 15 मिनट हो गए थे। बैटरी खत्म हो चुकी थी और लाइटें बंद हो गई थीं। सिर्फ इमरजेंसी लाइट आ रही थी, जिसके चलते वेंटिलेटर बंद हो गया। उस समय कैंसर के मरीज का ऑपरेशन चल रहा था। डॉक्टर ने कहा कि अगर मरीज को कुछ हो जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? मौके पर पूरा स्टाफ मौजूद था।
क्या बोले डॉक्टर्स
डॉक्टरों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। पहले भी कई बार ऐसी बिजली कटौती हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की बिजली सप्लाई इमरजेंसी हॉटलाइन से जुड़ी होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। हालांकि, अब बिजली बहाल कर दी गई है।

भविष्य में नहीं होगी ऐसी घटना
पटियाला के सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी अब मिली है। अगर ऐसी स्थिति बनी है, तो इसे सुलझाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह खुद इस मामले की जांच करेंगे।
- राजधानी में हुआ गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- हम अपनी चतरंगिनी सेना बनाएंगे, गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने पर दिया जोर
- नशे के सौदागरों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा में दबिश देकर दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को दबोचा, 51 लाख का माल बरामद
- Ujjain Mahakal Temple: महाकाल के दरबार पहुंचे कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर, फिल्म एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ने भी किए दर्शन
- नवा रायपुर में होगा ‘आदि परब’ का भव्य आयोजन : छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिशा समेत कई राज्यों के जनजातीय कलाकार होंगे शामिल, अपनी संस्कृति और परिधान का करेंगे प्रदर्शन
- लाल किला ब्लास्ट मामला : आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट से नहीं मिली राहत, पांच दिनों के लिए बढ़ी रिमांड
