अमृतसर. पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में अचानक बिजली कट जाने के कारण डॉक्टरों को मरीज का ऑपरेशन करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान वेंटिलेटर भी बंद हो गया। नाराज स्वास्थ्यकर्मियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ऐसी स्थिति में मरीज की जान चली जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
यह घटना दोपहर 2 बजे से पहले की बताई जा रही है, क्योंकि ऑपरेशन सुबह किए जा रहे थे। वीडियो में एक डॉक्टर ने कहा कि बिजली कटे हुए 15 मिनट हो गए थे। बैटरी खत्म हो चुकी थी और लाइटें बंद हो गई थीं। सिर्फ इमरजेंसी लाइट आ रही थी, जिसके चलते वेंटिलेटर बंद हो गया। उस समय कैंसर के मरीज का ऑपरेशन चल रहा था। डॉक्टर ने कहा कि अगर मरीज को कुछ हो जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? मौके पर पूरा स्टाफ मौजूद था।
क्या बोले डॉक्टर्स
डॉक्टरों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। पहले भी कई बार ऐसी बिजली कटौती हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की बिजली सप्लाई इमरजेंसी हॉटलाइन से जुड़ी होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। हालांकि, अब बिजली बहाल कर दी गई है।

भविष्य में नहीं होगी ऐसी घटना
पटियाला के सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी अब मिली है। अगर ऐसी स्थिति बनी है, तो इसे सुलझाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह खुद इस मामले की जांच करेंगे।
- बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा अदालती फैसला, भाई, पिता समेत सभी 22 आरोपी दोषमुक्त करार
- गौ तस्करी का भंडाफोड़, दो पिकअप वैन से 16 गाय और 11 बछड़े बरामद, चालक फरार
- राहुल गांधी की जेबी कांग्रेस एंड कंपनी की… केशव मौर्य ने ‘जन महाभियोग’ बैठक को राजनीतिक नौटंकी बताते हुए साधा निशाना, दिया बड़ा बयान
- रांची में राहुल दुबे गैंग का खौफ : फेसबुक पर धमकी के बाद कोयला कारोबारी के घर बरसाईं गोलियां, सुबह 3:30 बजे गूंजा गोलियों का शोर
- खेत से युवती का अर्धनग्न शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
