ओडिशा के सुबरनपुर में बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोग खुशी से झूम उठे। गौरतलब है की गंजम जिले के एक छोटे से गांव सुबरनपुर में दो दशकों से भी ज्यादा समय के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोग खुशी से झूम उठे।
गंजम की जिलाधिकारी कीर्ति वासन वी ने कई अधिकारियों की मौजूदगी में आदिवासी बहुल इस सुदूर गांव को रोशन करने के लिए बिजली आपूर्ति शुरू की। बिजली लौटने पर लोगों ने जश्न मनाया।
सुबरनपुर निवासी के अनुसार बिजली आने से हम बहुत खुश हैं।”उन्होंने कहा कि बिजली न होने के कारण पिछले कई साल से बच्चों को मोमबत्ती और लालटेन की रोशनी में पढ़ाई करनी पड़ रही थी।
हाल ही में भुवनेश्वर में संपन्न जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी द्वारा जिला प्रशासन को दिए गए निर्देश के बाद 25 घरों वाले इस गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
- भिलाई निगम चुनाव से पहले कांग्रेस एक्टिव, हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बनी रणनीति, भूपेश बघेल बोले- फिर बनेगा कांग्रेस का महापौर
- Raipur News: 4 दिन से सफाई कार्य बंद, ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना, ठेका निरस्त करने की चेतावनी
- आईटीआई पास युवक को जर्मनी के बजाय बेलारूस में छोड़ा: परिवार की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच कांटे की टक्कर, मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
- पंजाब सरकार की पहल में पलारी जलाने के मामले में आई भारी गिरावट, 2026 में 474 मामले आए सामने

