कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बिजली बिल न भरने पर अनोखी कार्रवाई की गई है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बकायेदारों के घर से सामान लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि छह साल से बिजली का बिल बकाया था। कई बार नोटिस देने के बाद भी बिल जमा नहीं किया। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विद्युत विभाग की टीम आज गुरुवार को जबलपुर के ठक्कर ग्राम स्थित रोशन जमीर और अजय शर्मा के घर पहुंची। बिजली कर्मचारी, दोनों उपभोक्ताओं के घर से सामान उठाकर ले गए। बताया जा रहा है कि साल 2018 से बिजली का बिल बकाया था। रोशन जमीर का 62 हजार 582 रुपये और अजय शर्मा का 27 हजार से ज्यादा का बिजली बिल बकाया था।
ये भी पढ़ें: एम्स अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम: NICU में चूहे मिलने के बाद अब वार्डों के बाहर कॉकरोच का आतंक, वीडियो वायरल
इन बिजली उपभोक्ताओं को कई बार नोटिस दी गई, लेकिन इसके बाद भी बिल जमा नहीं किया। समाधान योजना में बुलाने के बाद भी सेटलमेंट नहीं किया था। जिसके बाद विद्युत विभाग ने यह कार्रवाई की। इस मामले में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा ने बताया कि लगातार निवेदन की बाद भी कुछ बड़े बकायेदार लोग बिजली बिल जमा नहीं कर रहे थे। पांच महीने से सरकार की समाधान योजना चल रही है, इसके बाद भी बकायेदार इसमें इंट्रेस्ट नहीं ले रहे थे, मजबूरन हमें यह कार्रवाई करनी पड़ी।
ये भी पढ़ें: विधायक पुत्र की बिना नंबर प्लेट ‘थार’ ने 3 को मारी टक्कर: प्रीतम लोधी के बेटे पर केस दर्ज, MLA बोले- ‘जनता सर्वोपरि’
अभियंता संजय अरोरा ने बताया कि यह कार्रवाई ड्यूज रिकवरी एक्ट 1961 के अंतर्गत तथा भूराज्यों संहिता धारा 147 अंतर्गत मध्य प्रदेश शासन ने बिजली विभाग के जेई, ऐई को तहसीलदार के पावर दिए गए थे। चार उपभोक्ताओं के घर से सामान उठाया गया था। जिसमें से एक उपभोक्ता ने तत्काल मौके पर ही पैसे जमा कर दिए थे। एक अन्य उपभोक्ता ने भी आज पैसा जमा करने की बात कही थी। इस तरह से सिर्फ दो उपभोक्ताओं के घर से सामान जब्त किया गया है। जिले में कम से कम 400 लोग बकायेदार है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

