गुरुग्राम के रहने वाले मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 के विजेता एल्विश यादव एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर जबरदस्त चर्चा में आ गए हैं। एल्विश ने बुधवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम के एक काल्पनिक राजनीतिक दल पर तंज कसते हुए ‘खरगोश जनता पार्टी’ का पोस्टर और मजाकिया मैनिफेस्टो जारी कर दिया। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और ट्रोलर्स के बीच बहस छिड़ गई और मामला तेजी से वायरल होने लगा।
एल्विश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्टर में व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा— “गाजर हमारा हक, स्पीड हमारी पहचान, खरगोश एकता जिंदाबाद, तेज दिमाग, लंबे काम, सबका विकास गाजर के साथ।” पोस्ट के जरिए उन्होंने कथित तौर पर काल्पनिक पार्टी की चुनावी शैली और वादों पर कटाक्ष किया। इसके कुछ देर बाद एल्विश ने एक और पोस्ट में लिखा— “अब बहस नहीं, सीधा पेस्ट कंट्रोल होगा।” वहीं एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि वे अब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के सदस्यों से बहस नहीं करते क्योंकि “बहस से बेहतर पेस्ट कंट्रोल काम करता है।” उनके इस बयान पर सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

विवाद यहीं नहीं थमा। एल्विश ने इसके बाद एक और डिजिटल पोस्टर जारी करते हुए लिखा— “सारे भाई जंतर-मंतर पहुंच जाओ, सभी को मुफ्त गाजर मिलेगी।” दिल्ली के जंतर-मंतर जैसे ऐतिहासिक प्रदर्शन स्थल का जिक्र और ‘फ्री गाजर’ वाले प्रतीकात्मक तंज को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। कई लोग इसे राजनीतिक व्यंग्य बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे सीधे किसी विचारधारा या समूह पर कटाक्ष मान रहे हैं।
लगातार वायरल हो रही पोस्ट्स के बीच जब ट्रोलर्स और यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू किए तो एल्विश यादव ने वीडियो संदेश जारी कर अपनी बात रखी। वीडियो में उन्होंने कहा कि देश में हर नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मिली हुई है और उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। एल्विश ने साफ कहा— “मुझे बोलने की पूरी आजादी है और मैं अपनी बात बोल रहा हूं।” फिलहाल ‘खरगोश जनता पार्टी’ वाली यह सीरीज सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है।
- भिवानी में चलती स्कूल बस के फर्श से नीचे गिरी 4 साल की मासूम: गर्दन फंसी, टायर के नीचे आने से बची जान; ड्राइवर फरार
- गोबर और प्राकृतिक रंगों से वैदिक राखियां बना रहीं समूह की दीदियां: भोपाल, दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक मांग
- ‘भाजपा महंगाई को डायन कहती थी, लेकिन अब डार्लिंग हो गई’, कांग्रेस का एथेनॉल को लेकर प्रदर्शन, लोगों को बांटे शक्कर के दाने
- India Post GDS Vacancy 2026 : 10वीं पास के लिए 25 हजार+ पद, बिना परीक्षा डाक विभाग में भर्ती, 31 अगस्त से OTR …
- परीक्षा हॉल में घुसकर चोरी-छिपे बनाया वीडियो, लखनऊ के नामी स्कूल में मचा हड़कंप; दर्ज हुई FIR


