जालंधर। जालंधर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्कूल में धमाके की खबर सामने आई। बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता और स्कूल प्रबंधन परेशान हो गए। पंजाब में पहला मामला नहीं है जब बम धमाके की खबर सामने आई है। इसके पहले भी कई स्कूलों को ईमेल के द्वारा बम धमाके की खबर सामने आई थी, जिसके बाद सभी हड़बड़ा गए थे।
खबर मिली है कि जालंधर के कुछ स्कूलों को भी मिलने की जानकारी सामने आई है। धमकी भरी ईमेल मिलते ही संबंधित स्कूलों के प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पटियाला के स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बता दे कि ईमेल में धमाके का समय भी लिखा गया है, जिसके अंदर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच बम विस्फोट करने की बात कही गई है। इस ईमेल को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और बम निरोधक दस्तों को अलर्ट पर रखा गया।

स्कूल में पहुंच कर इसकी सर्चिंग की जा रही है। आपको बता दें कि इसके पहले अमृतसर में भी बम धमाके की दी गई थी, जिसके बाद अमृतसर के कई स्कूलों में पुलिस बल तैनात हो गए थे। राहत की बात रही की कोई अनहोनी नहीं हुई।
- पटना के गांधी मैदान में दहन होगा 90 फीट का रावण, आधे घंटे तक होगी इको-फ्रेंडली आतिशबाजी
- ग्वालियर ट्रक हादसे पर सीएम डॉ मोहन ने जताया दुखः मृतकों के परिजनों को 4- 4 लाख और घायलों को सहायता राशि का ऐलान
- दिल्ली में सफाई का मेगा अभियानः सड़कों की सफाई के लिए 250 वार्ड्स में लगाई जाएंगी 1000 पिकर मशीनें, आज से 70 यमुना घाटों की भी होगी सफाई
- Haryana Morning News : धान खरीद पर बवाल, 5 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप, सिटी बस सेवा प्रभावित, कई रूटों के यात्रियों की बढ़ी परेशानी समेत पढ़े सुबह की बड़ी खबरें….
- Bastar News Update : युग्म बेल को दिया जाएगा देवी का न्योता… डोडा के लिए ग्राहक तलाशते 3 गिरफ्तार… बाढ़ और अतिवृष्टि का असर ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति पर
