चंडीगढ़. शिरोमणि अकाली दल (SAD) आज चंडीगढ़ में दोपहर को पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में एक आपात बैठक आयोजित करने जा रहा है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों, खास तौर पर लैंड पूलिंग पॉलिसी, पर वर्किंग कमेटी, जिला अध्यक्षों और हलका इंचार्जों के साथ चर्चा होगी।
पार्टी ने हाल ही में 18 जनरल सेक्रेटरियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं, जिसकी जानकारी वरिष्ठ अकाली नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने दी। इसके साथ ही, शिरोमणि अकाली दल जल्द ही अपने नए अध्यक्ष की घोषणा करने की तैयारी में है। श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित भर्ती कमेटी नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया के अंतिम चरण में है।
भर्ती कमेटी ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को पत्र लिखकर 11 अगस्त को तेजा सिंह समुंद्री हॉल में जनरल इजलास (बैठक) आयोजित करने की अनुमति मांगी है। कमेटी के पांच सदस्यों मनप्रीत सिंह इयाली, गुरप्रताप सिंह वडाला, संता सिंह उमैदपुर, इकबाल सिंह झूंडा और बीबी सतवंत कौर—ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस इजलास में नए अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

SGPC ने किसी भी संभावित विवाद से बचने के लिए इस पत्र को श्री अकाल तख्त साहिब को भेज दिया है। SGPC के सदस्य कुलवंत सिंह मनन ने बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
18 जनरल सेक्रेटरियों की नियुक्ति और नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया से साफ है कि शिरोमणि अकाली दल अपनी संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने और महत्वपूर्ण मुद्दों पर रणनीति तैयार करने में जुटा है। यह बैठक और आगामी इजलास पार्टी के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
- Haryana Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भाई-बहन की मौत, मां गंभीर
- ‘मच्छर मामा’ का एनकाउंटरः कच्छा गैंग से जुड़े 1 लाख का इनामी बदमाश और दिल्ली पुलिस के बीच मुठभेड़, जानें उसके बाद क्या हुआ?
- ‘राहुल गांधी देशविरोधी ताकतों के टूलकिट बन गए हैं’, झारखंड के 3 दिवस प्रवास पर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, कांग्रेस को जमकर घेरा
- तिरहुत MLC चुनाव: MIT स्ट्रॉन्ग रूम में सील मतपेटियां की CCTV से पैनी नजर, 27 को होगी मतगणना
- मां के संबंधों पर भड़का बेटा! शिवकुमार की हत्या कर कट्टे में भरा शव, नाले के पास फेंका; दो गिरफ्तार

