अमृतसर से बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसमें आतंकी संगठन बब्बर खालसा के आतंकी और अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के बीच फतहपुर इलाके में मुठभेड़ हुई। पता चला है पुलिस गिरफ्तार किए गए आतंकी की निशानदेही पर इस इलाके में हथियार बरामद करने पहुंची थी। पुलिस और आतंकी के बीच मुठभेड़ हुई और पुलिस ने उसे गोली मार कर जख्मी कर दिया।
पहलगाम में हुई घटना के बाद पंजाब में भी आतंकियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एक एक करके सभी को गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस ने इस कड़ी में मंगलवार को पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इसके पास से बड़ी संख्या में हथियार भी मिला था।

उसके पास से एक पिस्तौल और ग्रेनेड भी बरामद किया गया था। पकड़े गए गैंग का संबंध हाल ही में अमेरिका में गिरफ्तार हुए आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पसिया और जीवन फौजी के साथ है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। आगे और भी कई जानकारी बाहर आने की संभावना जताई जा रही है।
- DRI ने ‘ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक’ के तहत ₹10.75 करोड़ के सोना जब्त, 5 बांग्लादेशी सहित 6 गिरफ्तार
- बिहार में IPL मैच कराने की तैयारी! 200 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम
- दिल्ली के प्ले स्कूल में मासूम से हैवानियत: 3 साल के बच्चे को कुर्सी से बांधकर पीटा, प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़, CCTV से खुला राज
- पंजाब में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों पर सरकार सख्त, बिना मंजूरी ड्यूटी से गायब रहने पर मिलेगा शो-कॉज नोटिस
- सिंगरौली में आफत की बारिश: उफनती नदी में बहा हाइवे, लगा जाम; ऐश डैक की बाउंड्री टूटने से फसलें डूबी


