लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें कई अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर गगनदीप सिंह उर्फ गैरी ललतों उर्फ रावण पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। गैरी की पुलिस को लंबे समय खोज थी। उसके खिलाफ कई अपराधिक मामले कायम है।
गैरी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में सिटी थाना-2 के एसएचओ तरविंदर बेदी ने उसकी टांग में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। एसएचओ भी घायल हुआ है।
घटना के बाद गैरी को गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह ऑपरेशन सीआईए स्टाफ और सिटी थाना 2 पुलिस द्वारा किया गया। यह घटना गत 15 जून को हुई गैंगवॉर से संबंधित है। गैरी ललतों और सुखवीर भूची गैंग के बीच खन्ना के ग्रीनलैंड होटल के पास गोलीबारी हुई थी। इसके बाद से ही उसकी खोज पुलिस को थी।
- नागपुर से पकड़ाया दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी, उज्जैन लाते समय कार से कूदा; ब्रिज से गिरने पर टूटे हाथ-पैर
- दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे, एक महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
- सर्दियों में स्वेटर और जैकेट से आ रही है फिनायल की बदबू? बिना धोए इन आसान तरीकों से करें दूर, कपड़ों की भी रहेगी चमक बरकरार
- महादेव सट्टा ऐप मामला : मुख्य आरोपी सौरभ चंद्रकार की गिरफ्तार पर CM साय ने कही ये बात
- रामपुर में आजम खान के समर्थन में पोस्टर वार, लिखा- ‘जेल के ताले टूटेंगे, आजम खान छूटेंगे’

