मोहाली। पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ कस्बे के पास गांव औजला में बंबीहा गैंग के गैंगस्टर और पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के बीच मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ सुबह-सुबह शुरू हुई थी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली थी कि बंबिया गैंग का गैंगस्टर रणवीर राणा यहां पर किसी एक मकान में छुपा हुआ था। जब पुलिस ने इस मकान की घेराबंदी कर ली तो गैंगस्टर की तरफ से पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। अभी तक मुठभेड़ जारी है। पुलिस को अभी तक यह अंदाजा नहीं लग सका है कि अंदर कितने गैंगस्टर छुपे हुए हैं।

वहीं, पुलिस सूत्रों की माने तो यह बदमाश पिछले दिनों वीरवार को मोहाली के फेज-7 में हुई फायरिंग से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। फेज -7 में सिंचाई विभाग के रिटायर्ड अधिकारी मनिंदर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी।
- EXCLUSIVE: 15 मौतें, दो दर्जन से ज्यादा घायल… ट्रॉमा सेंटर में ग्रीन कार्पेट क्यों? कांग्रेस ने उठाए सवाल, अस्पताल ने दी सफाई
- घटगाँव माँ तारिणी पीठ में महासप्तमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब: आज से विजयादशमी तक ‘सुनाबेश’ में दर्शन देंगी माता
- प्रभास की ‘Spirit’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, दिवाली 2027 पर रणबीर कपूर की ‘Ramayana 2’ से होगा महा-क्लैश
- नक्सल मोर्चे पर एके-47 लेकर डटी रहने वाली महिला कमांडो ने किया गरबा-डांडिया, पुलिस और शहीद परिवारों की महिलाओं-बच्चों ने भी लिया हिस्सा…
- अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, मुख्य आरोपी से पूछताछ में खुलेगी कौन-सी कड़ी?

